ब्रेकिंग न्यूज़

पटना में अवैध अतिक्रमण के खिलाफ फिर गरजेगा जिला प्रशासन का बुलडोजर, इस दिन से शुरू होगा विशेष अभियान पटना में अवैध अतिक्रमण के खिलाफ फिर गरजेगा जिला प्रशासन का बुलडोजर, इस दिन से शुरू होगा विशेष अभियान ‘गुंडों के दम पर चल रही TMC’, गिरिराज सिंह का ममता बनर्जी पर बड़ा हमला हर्ष फायरिंग केस में बुरे फंसे जीतनराम मांझी के करीबी, HAM प्रवक्ता दानिश रिजवान के खिलाफ केस दर्ज हर्ष फायरिंग केस में बुरे फंसे जीतनराम मांझी के करीबी, HAM प्रवक्ता दानिश रिजवान के खिलाफ केस दर्ज अब पहले से भी अधिक महंगी और लग्जरी गाड़ियों से घूमेंगे बिहार के मंत्री और अधिकारी, सरकार ने जारी किया आदेश अब पहले से भी अधिक महंगी और लग्जरी गाड़ियों से घूमेंगे बिहार के मंत्री और अधिकारी, सरकार ने जारी किया आदेश ‘देश में दो ही खलनायक- पहला मुसलमान और दूसरा सवर्ण’, बृजभूषण शरण सिंह के बयान से गरमाई सियासत ‘देश में दो ही खलनायक- पहला मुसलमान और दूसरा सवर्ण’, बृजभूषण शरण सिंह के बयान से गरमाई सियासत चोरनिया कांड में बड़ा एक्शन: SHO समेत पूरी टीम सस्पेंड, लापरवाही बरतने पर SSP ने की कार्रवाई

Home / news / बड़ी खबर: पूर्व सीएम केसीआर की बेटी अरेस्ट, दिल्ली शराब केस में ED...

बड़ी खबर: पूर्व सीएम केसीआर की बेटी अरेस्ट, दिल्ली शराब केस में ED का एक्शन

15-Mar-2024 07:02 PM

By First Bihar

DESK: दिल्ली के कथित शराब घोटाले में ईडी ने बड़ा एक्शन लिया है। ईडी की टीम ने तेलंगाना के पूर्व सीएम केसीआर की बेटी और एमएलसी के कविता को गिरफ्तार कर लिया है। ईडी की टीम के कविता को हैदराबाद से गिरफ्तार कर अपने साथ लेकर दिल्ली के लिए रवाना हो गई है। शुक्रवार को ईडी ने छापेमारी के बाद केसीआऱ की बेटी को अरेस्ट किया है।


दरअसल, ईडी ने के. कविता पर साउथ ग्रुप का हिस्सा होने का आरोप लगाया है, जिसमें हैदराबाद के कारोबारी अभिषेक बोइनापल्ली, अरुण पिल्लई और अन्य राजनीतिक नेता शामिल हैं, जिन्होंने कथित तौर पर आम आदमी पार्टी को 100 करोड़ रुपये की रिश्वत भेजी थी। इससे पहले दिल्ली एक्साइज पॉलिसी मामले में बीआरएस एमएलसी कविता से लगभग नौ घंटे तक पूछताछ की गई थी। ईडी ने एमएलसी कविता से पूछताछ करने के बाद दिल्ली एक्साइज पॉलिसी मामले में मनी लॉन्ड्रिंग की जांच के सिलसिले में उनके पूर्व चार्टर्ड अकाउंटेंट बुचीबाबू गोरंटला से भी पूछताछ की थी।


बता दें कि इसी मामले में दिल्ली के पूर्व डिप्टी सीएम मनीष सिसोदिया और आप सांसद संजय सिंह जेल में बंद हैं। वहीं अब इसकी आंच दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल तक पहुंच गई है। दिल्ली एक्साइज पॉलिसी 2021-22 मामले में अनियमितताओं को लेकर ईडी सीएम केजरीवाल को अब तक 8 बार समन भेज चुकी है हालांकि इसके बावजूद वे जांच एजेंसी के समक्ष उपस्थित नहीं हुए हैं।