मोतिहारी में विवाहिता की संदिग्ध मौत, मायके वालों ने दहेज हत्या का लगाया आरोप बिहार में उड़ान की नई शुरुआत! 2027 तक तैयार हो जाएगा एक और हवाई अड्डा, एयरपोर्ट अथॉरिटी ने निकाला टेंडर Bihar News: गया में सब-इंस्पेक्टर के भाई की गोली लगने से मौत, हत्या या सुसाइड? अमर शहीद जुब्बा सहनी के नाम पर राजनीति तो खूब की गई, लेकिन उनके गांव तक विकास की किरण नहीं पहुंची: मुकेश सहनी पटना NEET छात्रा केस में नया मोड़, मनीष रंजन की जमानत पर सुनवाई के दौरान वकील ने जांच पर उठाए गंभीर सवाल कहीं आप भी तो नहीं कर रहे इस AI का इस्तेमाल? तो सावधान, वरना हो सकता है बड़ा नुकसान! बाढ़ में शराब माफिया के घर छापेमारी, छत से गिरकर दारोगा गंभीर रूप से हुआ घायल BIHAR NEWS : सम्राट, विजय और उपेंद्र के घर होगी एनडीए की तीन दिवसीय बैठक, तैयार होगी खास रणनीति; तेजस्वी की मुश्किलें बढ़ना तय 'हम ई बियाह न करब ...', मंडप पर लड़की ने शादी से किया इनकार, बिना दुल्हन वापस लौटी बरात BIHAR NEWS : एडमिट कार्ड बना मजाक, कैंडिडेट की फोटो की जगह छपी कुत्ते की तस्वीर; जानिए क्या है पूरा मामला
01-Apr-2024 12:51 PM
By First Bihar
DELHI: दिल्ली शराब नीति केस से जुड़े मनी लॉन्ड्रिंग केस में गिरफ्तार मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल को बड़ा झटका लगा है। दिल्ली की राउज एवेन्यू कोर्ट ने केजरीवाल को 15 दिन की न्यायिक हिरासत में भेज दिया। रिमांड खत्म होने के बाद ईडी ने केजरीवाल को सोमवार को कोर्ट में पेश किया, जहां से कोर्ट ने उन्हें तिहाड़ जेल भेज दिया।
दरअसल, दिल्ली के कथित शराब घोटाले में मनी लॉन्ड्रिंग केस की जांच कर रही ईडी ने बीते 21 मार्च की देर रात मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल को गिरफ्तार कर लिया था। केजरीवाल को गिरफ्तार करने के बाद ईडी ने उन्हें दिल्ली के राउज एवेन्यू कोर्ट में पेश किया था। राउज एवेन्यू कोर्ट में स्पेशल सीबीआई जज कावेरी बवेजा की अदालत में पेशी के बाद कोर्ट में सुनवाई चली थी।
ईडी ने कोर्ट से केजरीवाल की 10 दिनों की रिमांड मांगी थी लेकिनकोर्ट ने ईडी को सीएम केजरीवाल की 6 दिन की रिमांड दी। रिमांड अवधि पूरी होने के बाद 28 मार्च को ईडी ने केजरीवाल को फिर से कोर्ट में पेश किया था और 7 दिन की रिमांड मांगी थी।कोर्ट ने ईडी और बचाव पक्ष की दलील को सुनने के बाद केजरीवाल की रिमांड अवधि को चार दिनों के लिए बढ़ा दिया था और ईडी को आदेश दिया था कि वह 1 अप्रैल को केजरीवाल को कोर्ट में पेश करे।
रिमांड की अवधि पूरी होने के बाद ईडी ने सोमवार को कोर्ट में पेश किया। ईडी की तरफ कोर्ट में पेश हुए एएसजी एसवी राजू ने अदालत को बताया कि केजरीवाल जांच में सहयोग नहीं कर रहे हैं और एक ही बात पर अड़े हुए हैं कि उन्हें कुछ पता नही है। ईडी ने केजरीवाल पर जांच को भटकाने का आरोप लगाया। जिसके बाद कोर्ट ने उन्हें 15 दिन की न्यायिक हिरासत में तिहाड़ जेल भेज दिया। संभावना जताई जा रही है कि ईडी फिर से केजरीवाल की रिमांड कोर्ट से मांग सकती है।
कोर्ट में सुनवाई के दौरान सीएम अरविंद केजरीवाल ने जेल में रामायण, महाभारत और पत्रकार नीरजा चौधरी द्वारा लिखित हाऊ प्राइम मिनिस्टर डिसाइड बुक और दवाई उपलब्ध कराने की मांग की है। बता दें कि इसी मामले में दिल्ली सरकार के पूर्व मंत्री सत्येन्द्र जैन, डिप्टी सीएम मनीष सिसोदिया, आप सांसद संजय सिंह समते अन्य लोग जेल में बंद हैं। इस मामले में केजरीवाल समेत अबतक 16 लोगों को गिरफ्तारी हो चुकी है।