सीतामढ़ी की सिद्धी और साक्षी ने कर दिया कमाल, इंटर परीक्षा टॉपर में दोनों का नाम, जिले का नाम किया रोशन चोरों का नया टारगेट: घर से गैस सिलिंडर चुरा लिया, लेकिन गहना को छुआ तक नहीं मुंगेर की खुशी पांडेय बनी इंटरमीडिएट 2026 जिला टॉपर, हासिल किए 93.60% अंक समस्तीपुर के आदित्य प्रकाश अमन बने बिहार टॉपर, विज्ञान संकाय में हासिल किए 96.2% अंक सीतामढ़ी में करंट से लाइनमैन की मौत, आक्रोशित लोगों ने JE की कर दी पिटाई छपरा की रौशनी बनी बिहार टॉपर, इंटर में 95% अंक के साथ पांचवा रैंक किया हासिल अंशु कुमारी बनीं अरवल जिला टॉपर, इंटरमीडिएट परीक्षा में लहराया सफलता का परचम मधुबनी की सृष्टि ने इंटर कॉमर्स में चौथा रैंक किया हासिल, घर में जश्न का माहौल पटना में लूट की बड़ी वारदात: कैश कलेक्शन एजेंट से 20 लाख रुपये लूटकर भागे अपराधी मुंगेर में 47 लाख रुपये की ठगी: शेयर मार्केट में दोगुना मुनाफा के लालच में बुरे फंसे रेलवे इंजीनियर
26-Mar-2022 03:06 PM
PATNA: विधानसभा स्पीकर ने सभी विधायकों को भारतीय संविधान की एक-एक प्रति उपहार स्वरूप दी। बिहार विधानसभा के अध्यक्ष विजय कुमार सिन्हा ने लोकसभा से सभी विधायकों के लिए संविधान की कॉपी मंगाई है। विधायक संविधान की बातों को अच्छी तरह से समझ सके और उसे अपने जीवन में उतार सकें।
14 मार्च 2022 को विधानसभा के अंदर मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने स्पीकर विजय कुमार सिन्हा को जिस तरह संविधान को पढ़ने की नसीहत दी थी और संविधान की दुहायी देकर विधानसभा अध्यक्ष के ऊपर सवाल उठाए थे। अब उसी संविधान की कॉपी को विधानसभा अध्यक्ष विजय कुमार सिन्हा ने मुख्यमंत्री नीतीश कुमार और सत्ता एवं विपक्षी के सदस्यों के बीच संविधान की कॉपियां बंटवाई।
बिहार विधानसभा अध्य़क्ष को संविधान की कॉपियां मंगानी पड़ी। विधानसभा के अंदर संविधान की कॉपी बांटी गयी। संविधान और लोकतंत्र की हत्या हो रही है जिसे बचाने की जरुरत है। सत्ता और विपक्षी सदस्यों के बीच संविधान की कॉपियों का वितरण किया गया।
बिहार विधानसभा में लोकतंत्र की हत्या संविधान की हत्या जैसे कई नारा रोज लगाते है। विपक्ष सरकार पर संविधान की मर्यादा तोड़ने का आरोप सत्ता पर लगाता है तो वही सत्ता पक्ष यह आरोप विपक्ष पर लगाता है। लोकसभा से आग्रह कर विशेष रूप से बिहार विधानसभा अध्यक्ष विजय सिन्हा ने संविधान की कॉपियां मंगाया है।
विधानसभा स्पीकर ने इस बात की जानकारी सदन को दी। आज सभी सदस्यों को संविधान की कॉपी दी गयी। आज संविधान की कॉपी मिलने के बाद सभी सदस्य भी काफी खुश दिखे। सत्ता पक्ष के विधायक संविधान की कॉपी मिलने के बाद काफ़ी खुश दिख रहे हैं तो विपक्ष इसे लेकर स्पीकर को धन्यवाद दे रहे हैं।