गलत कटा है ट्रैफिक चालान तो 14 को लोक अदालत पहुंचे, पहली बार बैठेगी विशेष बेंच, जुर्माना होगा माफ Bihar politics news : तेजस्वी यादव का NDA सरकार पर बड़ा हमला: बोले– 21 साल में विकास के हर पैमाने पर सबसे पीछे है बिहार NEET student case : '20 दिनों से CBI मूकदर्शक बनी है...', नीट छात्रा मामले में कोर्ट ने सीबीआई और SIT को लगाई फटकार, मनीष रंजन की जमानत पर आज दूसरे दिन सुनवाई BIHAR NEWS : BMSICL के DGM के ठिकानों पर SVU की रेड, अकूत संपत्ति अर्जित करने के आरोप में चल रही छापेमारी एक्शन में आ ही गए विजय सिन्हा: हड़ताली CO और राजस्व अधिकारियों पर सख्त कार्रवाई की कवायद शुरू Awas Yojana Bihar : आवास योजना के फोटो के नाम पर ₹500 अवैध वसूली का आरोप, ग्रामीणों ने आवास सहायक पर लगाया आरोप; मुखिया से शिकायत के बाद भी नहीं मिल रहा मदद Patna Ultra Pods : 'लंदन का मजा अब पटना में ...', मेट्रो के बाद अब एक और नया कमाल; अब चुटकी बाजते पहुंच जाएंगे ऑफिस; पढ़िए क्या है नई सुविधा Bihar News: समृद्धि यात्रा के तीसरे दिन पूर्णिया पहुंचेंगे नीतीश कुमार, ₹485 करोड़ की योजनाओं का उद्घाटन-शिलान्यास नीतीश कुमार की गजब शराबबंदी: दारू पीकर कमिश्नर की पत्नी का इलाज करने पहुंचे डॉक्टर, जांच के डर से भाग निकले BIHAR NEWS : बिहार में अब इन वाहनों को लेना होगा ट्रांजिट पास, सरकार ने जारी किया आदेश; पढ़िए क्या है वजह
09-Dec-2023 05:23 PM
By First Bihar
PATNA: दिल्ली से पटना पहुंचते हुए जेडीयू के राष्ट्रीय अध्यक्ष ललन सिंह ने एक बार फिर बीजेपी पर जोरदार हमला बोला। ललन सिंह ने कहा कि जो भी भ्रष्टाचारी भाजपा में जाता हैं वो वहां लगे वॉशिंग मशीन में धुलकर सफेद हो जाता हैं। वही तृणमूल कांग्रेस (TMC) की नेता और पश्चिम बंगाल के कृष्णानगर से ‘पूर्व सांसद’ महुआ मोइत्रा को लोकसभा से निष्कासित किये जाने पर ललन सिंह ने कहा कि महुआ मोइत्रा पर जो कार्रवाई की गयी वो प्राकृतिक न्याय का तकाजा है कि किसी को अगर सजा दे रहे हैं तो उनको पर्याप्त मौका भी मिलना चाहिए।
ललन सिंह ने कहा कि उनकी बात सुननी चाहिए थी। महुआ मोइत्रा को भी अपनी बात रखने का मौका दिया जाना चाहिए था। बता दें कि पूर्व सांसद महुआ मोइत्रा पर यह आरोप था कि उन्होंने बिज़नेसमैन दर्शन हीरानंदानी से पैसे लेकर अडानी और मोदी के खिलाफ लोकसभा में सवाल पूछे। इन आरोपों पर संसद की एथिक्स कमिटी ने जांच की। कमिटी ने 8 दिसंबर में संसद में रिपोर्ट पेश की। महुआ मोइत्रा के निष्कासन का प्रस्ताव आया और ध्वनि मत से प्रस्ताव पास हो गया जिसके बाद उनकी सांसदी चली गयी।
पूर्वी क्षेत्रीय परिषद की 10 दिसंबर को प्रस्तावित बैठक में बिहार सहित अन्य पड़ोसी राज्यों के विकास पर फोकस होगा। गृहमंत्री अमित शाह के नेतृत्व में संवाद कक्ष में दिन के दो बजे से पूर्वी क्षेत्रीय परिषद की बैठक शुरू होगी। इस बैठक में बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार, पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी, झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन व ओडिशा के मुख्यमंत्री नवीन पटनायक शामिल होंगे। वहीं, पूर्वी क्षेत्रीय परिषद की बैठक में शामिल होने के लिए सभी संबंधित राज्यों के मुख्यमंत्री की ओर से अपनी उपस्थिति को लेकर सूचना बिहार के गृह विभाग को दे दी गयी।
ऐसे में दूसरे राज्यों के मुख्यमंत्री बैठक के दिन रविवार को ही पटना पहुंचेंगे। केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह के पटना आगमन और पूर्वी क्षेत्रीय परिषद की बैठक को लेकर जब जेडीयू के राष्ट्रीय अध्यक्ष ललन से मीडिया ने प्रतिक्रिया लेनी चाही तो उन्होंने साफ तौर पर कह दिया कि पूर्वी क्षेत्रीय परिषद की बैठक सरकारी काम है इस पर भला कौन प्रतिक्रिया देगा। इतना कहते हुए ललन सिंह पटना एयरपोर्ट से अपने आवास की ओर रवाना हो गये।