ब्रेकिंग न्यूज़

Land For Job Scam : ''उलटी गंगा बहाने'' जैसा होगा ...', लालू प्रसाद और राबड़ी देवी को ‘लैंड फॉर जॉब’ केस में अदालत से झटका, 1600 दस्तावेजों की याचिका खारिज ‘केडी: द डेविल’ के विवादित गाने पर बुरे फंसे संजय दत्त और नोरा फतेही, राष्ट्रीय महिला आयोग ने भेजा समन ‘केडी: द डेविल’ के विवादित गाने पर बुरे फंसे संजय दत्त और नोरा फतेही, राष्ट्रीय महिला आयोग ने भेजा समन बिहार में खनिज परिवहन की होगी सख्त निगरानी, सरकार ने बनाया बड़ा प्लान; इस तकनीक का होगा इस्तेमाल बिहार में खनिज परिवहन की होगी सख्त निगरानी, सरकार ने बनाया बड़ा प्लान; इस तकनीक का होगा इस्तेमाल Bihar News : फूड सेफ्टी जांच में फेल हुआ नामी ब्रांड का बिस्किट; बिक्री पर रोक, दुकानों से जब्ती शुरू Bihar News: स्वास्थ्य विभाग के OSD तो बड़े खिलाड़ी निकले...सचिव/ ACS को ही कर दिया था OUT, पकड़े जाने पर मिली यह सजा... थाईलैंड से छिपाकर ला रहे थे 25 करोड़ का गांजा, गया एयरपोर्ट पर कस्‍टम विभाग ने पकड़ा PM Awas Yojana: बिहार में अपना घर पाना हुआ आसान, PMAY रजिस्ट्रेशन हुआ आसान; जानें ऑनलाइन आवेदन की पूरी प्रक्रिया पटना में गैस सिलेंडर की पैनिक बुकिंग से बढ़ा संकट, 1.80 लाख पार पहुंचा बैकलॉग; सप्लाई से अधिक ऑर्डर

Home / news / दिल्ली से पटना पहुंचे सम्राट चौधरी, कहा-पगड़ी का जवाब पगड़ी के समय देंगे

दिल्ली से पटना पहुंचे सम्राट चौधरी, कहा-पगड़ी का जवाब पगड़ी के समय देंगे

26-Jan-2024 07:10 PM

By First Bihar

PATNA: बिहार भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष सम्राट चौधरी आज शाम दिल्ली से पटना पहुंचे। पटना में मीडिया के सवालों का जवाब देते हुए बीजेपी के प्रदेश अध्यक्ष सम्राट चौधरी ने कहा कि कल दिल्ली में लोकसभा चुनाव को लेकर बैठक बुलाई गयी थी। बिहार में चल रही सियासी हलचल पर उन्होंने कहा कि हमलोगों के स्तर पर कोई बात नहीं है। 


बीजेपी लड़ती आई है और आगे भी लड़ती रहेगी। सुशील मोदी के उस बयान पर जिसमें कहा गया कि दरवाजा परमानेंट बंद नहीं होता,जरूरत पड़ने पर खुल भी जाएगा। इस पर सम्राट चौधरी ने कहा कि जो बोले हैं उनसे पूछिये..वही पगड़ी खोलने के सवाल पर कहा कि पगड़ी का जवाब मैं पगड़ी के समय दूंगा। उन्होंने कहा कि कल 4 बजे बीजेपी की अहम बैठक बुलाई गयी है। हमारी बैठक लोकसभा चुनाव के अंतर्गत हो रही है। इस बैठक में लोकसभा प्रभारी, सांसद और विधायक मौजूद रहेंगे। 


बीते गुरुवार को केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह के दिल्ली स्थित आवास पर राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा के साथ बैठक हुई थी। इस बैठक में सम्राट चौधरी, सुशील मोदी, विजय सिन्हा, रेणु देवी सहित कई बीजेपी नेता शामिल हुए थे। दिल्ली में हुई बैठक के बाद सम्राट चौधरी ने बताया था कि आगामी लोकसभा चुनाव को लेकर यह बैठक बुलाई गयी थी।