ब्रेकिंग न्यूज़

Bihar News: इंस्टाग्राम से शुरू हुआ प्यार थाने होते हुए मंदिर तक पहुंचा, बिहार में ‘पकड़ौआ विवाह’ को लेकर बवाल Bihar Crime News: नेपाल के रास्ते बिहार पहुंच रहे पाकिस्तान में छपे जाली भारतीय नोट, STF ने बड़े नेटवर्क का किया खुलासा Bihar Crime News: नेपाल के रास्ते बिहार पहुंच रहे पाकिस्तान में छपे जाली भारतीय नोट, STF ने बड़े नेटवर्क का किया खुलासा Bihar Crime News: बिहार में महज 65 दिन में टूट गया सात जन्मों का बंधन, नवविवाहिता की संदिग्ध मौत से सनसनी Bihar Crime News: बिहार में महज 65 दिन में टूट गया सात जन्मों का बंधन, नवविवाहिता की संदिग्ध मौत से सनसनी Bihar Bhumi: एक जमीन पर दो खतियान का खेल खत्म, सरकार ने सभी समाहर्ताओं से कहा– सरकारी भूमि पर मालिकाना हक का दावा करने वालों को 'स्वामित्व' का प्रमाण देना होगा..नोटिस जारी करने का आदेश Sorry Papa.. गाजियाबाद में तीन सगी बहनों ने 9वीं मंजिल से कूदकर दे दी जान, सुसाइड नोट में लिखी दिल की बात Sorry Papa.. गाजियाबाद में तीन सगी बहनों ने 9वीं मंजिल से कूदकर दे दी जान, सुसाइड नोट में लिखी दिल की बात Bihar Bhumi Survey: बिहार में 'भूमि सर्वे' को लेकर तय हुई समय सीमा, सरकार का ऐलान- अब नहीं चलेगी ढिलाई Bihar News: बिहार में ट्रक ने कार में मारी जोरदार टक्कर, सामने आया दिल दहलाने वाला वीडियो; देखिए..

दिल्ली से पटना लौटे नीतीश ने फिर कहा- चिंता मत करिये, सब ठीक है... हम अब इधर-उधर कहीं जाने वाले नहीं

दिल्ली से पटना लौटे नीतीश ने फिर कहा- चिंता मत करिये, सब ठीक है... हम अब इधर-उधर कहीं जाने वाले नहीं

08-Feb-2024 05:44 PM

By First Bihar

PATNA: दो दिनों की दिल्ली यात्रा के बाद पटना लौटे नीतीश कुमार ने आज फिर उन्हीं बातों को दुहराया जो बुधवार को वे दिल्ली में कह रहे थे. नीतीश कुमार ने पटना एयरपोर्ट पर पत्रकारों से बात करते हुए कहा-आप लोग चिंता मत कीजिये, सब ठीक है. हमारी सब लोगों से बात हो गयी है. अब हम कहीं और जाने वाले नहीं.


बता दें कि नीतीश कुमार बुधवार को पटना से दिल्ली रवाना हुए थे. वहां उनकी मुलाकात सबसे पहले प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से हुई. उसके बाद बिहार के मुख्यमंत्री ने केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह औऱ बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा से भी मुलाकात की थी. नीतीश कुमार गुरूवार को भाजपा के वरिष्ठ नेता लाल कृष्ण आडवाणी से भी मिले थे औऱ भारत रत्न मिलने पर बधाई दिया था.


पटना में क्या बोले नीतीश

पटना में पत्रकारों से बात करते हुए नीतीश कुमार ने कहा कि हम दिल्ली जिस काम के लिए गये थे, वह सब काम हो गया है. प्रधानमंत्री से मुलाकात हो गयी, उनकी पार्टी के लोगों से भी बात हो गयी है. हम पहले जहां थे सब दिन अब वहीं रहेंगे. कुछ दिन के लिए इधर उधर हुए थे लेकिन अब फिर चले आये हैं. अब परमानेंट यहीं रहेंगे. सारे लोगों से बहुत अच्छी बात हुई है. आपलोग चिंता मत करिये.


पत्रकारों ने सवाल पूछा कि क्या बिहार को विशेष दर्जा या पैकेज के लिए प्रधानमंत्री या गृह मंत्री से बात हुई है. नीतीश कुमार ने कहा कि बिहार के विकास की चिंता मत करिये. हमारी सबसे से बात हो चुकी है. बिहार का विकास तो हमलोग 2005 से कर ही रहे हैं. नीतीश कुमार ने कहा कि उन्होंने अपनी पार्टी के सारे साथियों से भी बात कर ली है. अब कहीं कोई गड़बड़ी नहीं है.