ब्रेकिंग न्यूज़

विवेका पहलवान की पुण्यतिथि पर 3 अप्रैल को अंतरराष्ट्रीय महा दंगल, आयोजन स्थल का जायजा लेने पहुंचे अनंत सिंह Bihar News: भ्रष्ट DSP ने महिला मित्र को भी धनवान बना दिया, छह ठिकानों पर रेड में जमीन के 25 डीड मिले, चाय बगान से लेकर नर्सिंग होम और भी बहुत कुछ.... सुकृष्णा कॉमर्स एकेडमी का कार्यक्रम: ‘प्रतिभा सम्मान समारोह सह ओरिएंटेशन प्रोग्राम 2026’ का भव्य आयोजन “तुमसे सुंदर तो मेरी कामवाली है…” SHO का महिला के साथ अभद्र व्यवहार, वायरल ऑडियो से मचा हड़कंप मुजफ्फरपुर: सादे लिबास में पुलिस की पैनी नजर, हथियार सहित युवक गिरफ्तार बिहार में अपराधियों का तांडव जारी: ऑटो चालक की दिनदहाड़े गोली मारकर हत्या मुंगेर में करोड़ों की लागत से बना विद्युत शवदाह गृह बंद, लोग खुले में अंतिम संस्कार करने को मजबूर इश्क बना मौत का जाल… बेटी के प्यार से भड़के पिता ने रची खौफनाक साजिश, जंगल में लटका मिला प्रेमी जोड़ा गोपालगंज: कृष्णा सिंह हत्याकांड का खुलासा, 5 अपराधी गिरफ्तार अब नहीं मिलेगा ‘रेटॉल पेस्ट’… बिहार सरकार का बड़ा फैसला, ऑनलाइन-ऑफलाइन बिक्री पर पूरी तरह रोक

Home / news / पटना लौटे सीएम नीतीश कुमार, दो दिनों तक दिल्ली में विपक्षी एकता को...

पटना लौटे सीएम नीतीश कुमार, दो दिनों तक दिल्ली में विपक्षी एकता को दी धार

23-May-2023 12:26 PM

By First Bihar

PATNA: दो दिवसीय दिल्ली दौरे के बाद सीएम नीतीश कुमार मंगलवार को पटना लौट आए। दो दिनों के बीच नीतीश ने दिल्ली में विपक्षी एकता को धार देने की कोशिश की। दिल्ली में मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने सोमवार को राहुल गांधी और कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे से मुलाकात की थी। मुलाकात के दौरान बिहार में होने वाली विपक्षी दलों की बैठक पर बातचीत हुई। इससे पहले उन्होंने दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल से भी मुलाकात की थी।


दरअसल, एनडीए से अलग होने के बाद से ही मुख्यमंत्री नीतीश कुमार बीजेपी के खिलाफ विपक्षी दलों को एकजुट करने में लगे हैं। अपने इसी मुहिम के तहत पिछले कुछ महीनों में नीतीश विपक्ष के तमाम बड़े नेताओं से मुलाकात कर चुके हैं। हाल ही में उन्होंने विपक्षी एकता को धार देने के लिए पश्चिम बंगाल की सीएम ममता बनर्जी, अखिलेश यादव, नवीन पटनायक, उद्धव ठाकरे, शरद पवार और हेमंत सोरेन से मुलाकात की थी और कहा था कि कर्नाटक विधानसभा चुनाव के बाद बिहार में विपक्षी दलों की बड़ी बैठक होगी।


बेंगलुरू में सिद्धारमैया सरकार के शपथ ग्रहण समारोह में शामिल होने के बाद नीतीश सीधे दिल्ली पहुंचे, जहां उन्होंने सीएम अरविंद केजरीवाल से मुलाकात की। केजरीवाल से मुलाकात के बाद सोमवार को सीएम दूसरी बार कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे के आवास पर पहुंचे थे, जहां राहुल गांधी और खरगे से उनकी मुलाकात हुई है।बैठक के दौरान विपक्षी दलों को एकजुट करने के अबतक के मुहिम पर बातचीत हुई। इसके साथ ही बिहार में विपक्षी दलों की होने वाली बैठक को लेकर भी चर्चा की गई। संभावना जताई जा रही है कि जल्द ही विपक्षी दलों की होने वाली बैठक की तारीख का ऐलान किया जाएगा।