ब्रेकिंग न्यूज़

Bihar Greenfield Airport: बिहार के इस ग्रीनफील्ड एयरपोर्ट को मिली रफ्तार, 4228 एकड़ जमीन चिन्हित, जल्द शुरू होगा निर्माण Bihar Greenfield Airport: बिहार के इस ग्रीनफील्ड एयरपोर्ट को मिली रफ्तार, 4228 एकड़ जमीन चिन्हित, जल्द शुरू होगा निर्माण मोकामा लूट कांड का खुलासा: जनसुराज पार्टी का नेता निकला मास्टरमाइंड, BSF के पूर्व जवान समेत तीन गिरफ्तार मोकामा लूट कांड का खुलासा: जनसुराज पार्टी का नेता निकला मास्टरमाइंड, BSF के पूर्व जवान समेत तीन गिरफ्तार Crime News: सिविल कोर्ट को बम से उड़ाने की धमकी, ईमेल मिलते ही अलर्ट हुई पुलिस; सर्च ऑपरेशन जारी Crime News: सिविल कोर्ट को बम से उड़ाने की धमकी, ईमेल मिलते ही अलर्ट हुई पुलिस; सर्च ऑपरेशन जारी Bihar Crime News: बिहार के इस थाने पर जन संवाद के दौरान किन्नरों का हंगामा, छेड़खानी के विरोध में किया बवाल; पुलिस पर लगाए यह आरोप T20 World Cup 2026: वर्ल्ड कप की शुरुआत से पहले भारत को झटका, हर्षित राणा की प्लेइंग 11 में शामिल होने पर संकट बिहार के युवाओं के लिए अच्छी खबर: पटना में इस दिन लगने जा रहा विशेष जॉब कैंप, देश की नामी कंपनियों में नौकरी का सुनहरा मौका बिहार के युवाओं के लिए अच्छी खबर: पटना में इस दिन लगने जा रहा विशेष जॉब कैंप, देश की नामी कंपनियों में नौकरी का सुनहरा मौका

दिल्ली से पटना आ रही विस्तारा की फ्लाइट कोलकाता डायवर्ट, पटना की चार प्लेन रद्द

दिल्ली से पटना आ रही विस्तारा की फ्लाइट कोलकाता डायवर्ट, पटना की चार प्लेन रद्द

07-Jan-2024 07:04 AM

By First Bihar

PATNA : बिहार की राजधानी पटना में खराब मौसम की वजह से विमान सेवा पर खासा असर पड़ा है। पटना एयरपोर्ट पर चार फ्लाइट रद्द कर दी गई, जबकि आठ विमान देरी से आए और गए। एयरपोर्ट पर पहली फ्लाइट सुबह साढ़े 11 बजे लखनऊ से उतरी। इससे पहले दृश्यता कम के कारण विमानों को हवा में चक्कर लगाना पड़ा। एयरपोर्ट पर घने कोहरे की वजह से सुबह 10 बजे तक विजिबिलटी मात्र 900 मीटर दर्ज की गई। इसके बाद आंशिक रूप से दृश्यता में सुधार आया। 


वहीं, कम दृश्यता की वजह से दिल्ली पटना विस्तारा एयरलांइस की फ्लाइट को हवा में चक्कर लगाना पड़ा। बहुत देर तक पायलट को लैंडिंग में सफलता नहीं मिली तो, उस फ्लाइट को कोलकाता के लिए डायवर्ट कर दिया गया। बाद में यह फ्लाइट 4 घंटे की देरी से पटना पहुंची। रद्द होने वाले विमानों में 6ई 6719/432 हैदराबाद-पटना-हैदराबाद, 6 ई 2769/2134- दिल्ली-पटना-दिल्ली, 6ई 255/805- बेंगलुरु-पटना-बेंगलुरु और 6ई 925/6902 रांची-पटना-रांची शामिल रही। 


इसके साथ ही देर से आने वाली विमानों में स्पाइस जेट की एसजी 8721 दिल्ली पटना सवा तीन घंटे, कोलकाता से आने वाली 6ई 6917 उड़ान 53 मिनट की देरी से शाम 3:35 बजे की जगह शाम 4:24 बजे पहुंची। 6ई2425 दिल्ली पटना फ्लाइट 18 मिनट, 6ई632 कोलकाता पटना फ्लाट शाम 5:20 बजे की जगह शाम 6:11 बजे पहुंची। इसके अलावा 6ई6451 बेंगलुरू पटना 25 मिनट की देरी से और 6ई2695 दिल्ली पटना 20 मिनट लेट पहुंची।