ब्रेकिंग न्यूज़

Bihar Politics : सस्पेंस हुआ खत्म ! जानिए कौन होंगे बिहार के नए 'चौधरी'', CM नीतीश के बाद अब मंत्री ने भी किया कंफर्म; 20 साल बाद बिहार को मिलेगा नया 'सम्राट' Patna Ring Road : पटना रिंग रोड से शहर में ट्रैफिक जाम कम होगा, इस सड़क का मानसून के बाद होगा निर्माण गोपालगंज में दर्दनाक हादसा: तालाब में डूबने से दो स्कूली छात्रों की मौत मुजफ्फरपुर: केंद्रीय कारागार के विचाराधीन बंदी की SKMCH में मौत, गंभीर बीमारी और ड्रग एडिक्शन से था ग्रसित मुजफ्फरपुर कोर्ट का बड़ा फैसला: अपहरण और बाल विवाह मामले में मुकेश सहनी को 3 साल की सजा Bihar News: हड़ताली अंचल अधिकारियों पर बड़ा प्रहार...एक साथ कई CO को किया गया सस्पेंड, डिप्टी CM विजय सिन्हा का चला हथौड़ा WhatsApp कॉलिंग में बड़ा बदलाव: अब मिलेगी पूरी तरह शोर-मुक्त बातचीत की सुविधा, जानिए कैसे? बिहटा के NSMCH में CME का आयोजन: "BIHAR में हीमोग्लोबिनोपैथी निदान को सुदृढ़ बनाना स्क्रीनिंग से मॉलिक्यूलर टेस्टिंग तक” सवारी बिठाने के लिए टोटो चालकों के बीच जमकर मारपीट, चाकू से किया हमला Bihar News: रेस्टोरेंट की आड़ में चल रहा गंदा काम, पुलिस ने किया पर्दाफाश, तीन गिरफ्तार

Home / news / नाराज नीतीश ने दिल्ली में बुला ली आपात बैठक, CM आवास में JDU...

नाराज नीतीश ने दिल्ली में बुला ली आपात बैठक, CM आवास में JDU के कई सांसद पहुंचे; बिहार में होने वाला है बड़ा खेला?

20-Dec-2023 05:09 PM

By First Bihar

PATNA: इस वक्त की बड़ी खबर बिहार की सियासत से निकलकर सामने आ रही है। दिल्ली में इंडी गठबंधन की बैठक से नाराज होकर निकले मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने पार्टी सांसदों की बैठक बुला ली है। दिल्ली स्थित मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के आवास में बैठक चल रही है। बैठक में जेडीयू अध्यक्ष ललन सिंह समेत कई सांसद मौजूद हैं। ऐसे में कयासों का बाजार गर्म हो गया है और सवाल उठने लगे हैं कि क्या बिहार में एक बार फिर बड़ा खेला होने वाला है?


दरअसल, दिल्ली में हुई इंडी गठबंधन की बैठक से पहले जेडीयू मुख्यमंत्री नीतीश कुमार को पीएम उम्मीदवार के लिए सर्व गुण संपन्न बता रही थी लेकिन मंगलवार को हुई बैठक में विपक्ष के साझा पीएम उम्मीदवार के तौर पर कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे का नाम प्रस्तावित किए जाने के बाद जेडीयू को बड़ा झटका लगा। जेडीयू को इस बात की पूरी उम्मीद थी कि नीतीश कुमार को गठबंधन का नेतृत्व सौंप दिया जाएगा लेकिन खेल उस वक्त बिगड़ गया जब ममता बनर्जी ने पीएम उम्मीदवार के तौर पर कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे का नाम प्रस्तावित कर दिया।


ममता बनर्जी के प्रस्ताव का दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल ने भी समर्थन दिया और उन्होंने भी खरगे को विपक्ष का साझा पीएम उम्मीदवार घोषित करने की बात कही। तीन राज्यों में कांग्रेस की करारी हार के बाद जेडीयू को उम्मीद थी कि नीतीश को नेतृत्व मिलेगा लेकिन सूत्र बताते हैं कि प्रधानमंत्री उम्मीदवार के तौर पर खरगे का नाम सुनकर नीतीश असहज हो गए और साझा प्रेस कॉन्फ्रेंस से पहले ही वहां से निकल गए। जिसके बाद सियासी गरियारे में इस बात की चर्चा तेज हो गई है कि मुख्यमंत्री नीतीश कुमार नाराज हो गए हैं।


इससे पहले दिल्ली के अशोका होटल में हुई I.N.D.I.A की बैठक में नीतीश की नाराजगी साफ नजर आई। नीतीश कुमार की लालू यादव और तेजस्वी यादव से सही से दुआ सलाम तक नहीं हुई। लालू यादव के पास बैठे नीतीश कुमार खामोशी से दूसरी ओर देखते रहे। पिछले कई दिनों से राजद औऱ जेडीयू के बीच भारी तनातनी के स्पष्ट संकेत भी मिल रहे थे। तेजस्वी यादव वैसे सभी कार्यक्रमों का बहिष्कार किया है, जिसमें नीतीश कुमार शामिल हुए। बैठक में किसी भी समय नीतीश कुमार औऱ लालू प्रसाद यादव-तेजस्वी यादव आपस में बात करते नहीं दिखे।


अब नाराज नीतीश कुमार ने दिल्ली में अपने आवास पर पार्टी के सांसदों की आपात बैठक बुला ली है। बैठक में जेडीयू अध्यक्ष ललन सिंह के अलावा कई सांसद पहुंचे हैं। बैठक में सीवान की सांसद कविता सिंह, सांसद आलोक कुमार सुमन, अजय मंडल, महाबली सिंह, दिनेश चंद्र यादव, रामप्रीत मंडल, चंदेश्वर चंद्रवंशी, दिलेश्वर कामत, दुलाल चंद्र गोस्वामी और सुनील कुमार सिंह समेत अन्य सांसद मौजूद है। नीतीश के आवास पर सांसदों के जुटान को लेकर कयासों का बाजार गर्म हो गया है और एक बार फिर बिहार में बड़े सियासी उलटफेर के संकेत मिल रहे हैं।