बिहार में हैरान करने वाला मामला: 24 किलो चरस कोर्ट पहुंचते ही बन गई ईंटें, जांच में SHO से लेकर मजिस्ट्रेट तक दोषी; होगा एक्शन? बिहार में हैरान करने वाला मामला: 24 किलो चरस कोर्ट पहुंचते ही बन गई ईंटें, जांच में SHO से लेकर मजिस्ट्रेट तक दोषी; होगा एक्शन? Bihar News : JDU-BJP के माननीयों ने ही मंत्री के पसीने छुड़ा दिए, शिक्षा विभाग में हो रही सरकारी आदेश की अनदेखी! अब नहीं सूझ रहा जवाब BIHAR NEWS: बिहार सरकार का बड़ा ऐलान: अधिकारियों को सख्त आदेश, अब नहीं चलेगी कोई ढिलाई, इन लोगों को खाली करनी होगी जमीन Bihar Politics: बिहार बीजेपी अध्यक्ष संजय सरावगी की मां का निधन, सीएम नीतीश कुमार ने फोन कर दुख जताया Bihar Politics: बिहार बीजेपी अध्यक्ष संजय सरावगी की मां का निधन, सीएम नीतीश कुमार ने फोन कर दुख जताया Bihar News: बिहार की कोर्ट ने DMK सांसद दयानिधि मारन को किया तलब, उत्तर भारतीय महिलाओं पर टिप्पणी का मामला Bihar News: बिहार की कोर्ट ने DMK सांसद दयानिधि मारन को किया तलब, उत्तर भारतीय महिलाओं पर टिप्पणी का मामला Bihar teacher leave : महिला शिक्षकों को 730 दिन शिशु देखभाल अवकाश पर फैसला जल्द, मातृत्व अवकाश में वेतन को लेकर भी बताया क्या है नियम Bihar News : महिला शिक्षकों को मिलेगी होम पोस्टिंग ! राबड़ी देवी ने सदन में शिक्षा मंत्री से पूछा सवाल;पढ़िए मंत्री ने क्या दिया जवाब
10-Oct-2022 02:41 PM
DELHI: नई दिल्ली स्थित तालकटोरा स्टेडियम में दो दिवसीय आरजेडी का राष्ट्रीय खुला अधिवेशन संपन्न हो गया। जिसमें लालू प्रसाद यादव को 12वीं बार राष्ट्रीय अध्यक्ष चुना गया। राजद सुप्रीमो लालू प्रसाद ने दिल्ली से ऐलान किया कि नरेंद्र मोदी की सरकार को मूली तरह से उखाड़ फेकेंगे। कांग्रेस समेत सभी विपक्षी दल एक साथ आयें। एक अम्ब्रेला के नीचे आए जो दल साथ नहीं आयेंगे उन्हें देश की जनता कभी माफ नहीं करेगी।
लालू ने कहा कि आज देश में इमरजेंसी जैसी हालत हो गयी है। भाजपा के राज में हमको गलतफहमी नहीं रहना है। देश के लोकतंत्र और संविधान को ध्वस्त किया जा रहा है। देश में आरएसएस के संविधान को लागू किया जा रहा है। लालू ने बीजेपी का मतलब लोगों को बताया। कहा कि बीजेपी का मतलब बड़का झूठा पार्टी होता है। उन्होंने यह भी कहा कि कमर तोड़ महंगाई है जब से भाजपा आई है।
आगे लालू यह भी कहते हैं कि भाजपा के राज में तानाशाही का आलम है। आज देशभर में एकजुट होकर इस लड़ाई को लड़ना होगा। इसी के लिए दिल्ली में अधिवेशन बुलाया गया था हम फिर अलग-अलग राज्यों में भी अधिवेशन बुलाएंगे और नरेंद्र मोदी की सरकार को मुरई के तरह उखाड़कर फेंक देंगे।
उन्होंने कहा कि सभी साथी और कार्यकर्ता लोग एक होकर रहे एकता में बहुत बल होता है। एकता के इस बल पर ही देश में मजबूती ला सकते हैं। देश में बेरोजगारी और महंगाई का आलम है। देश से मोदी सरकार को हटाना ही होगा तभी देश में एकता बना रहेगा। सभी दलों को अम्ब्रेला के नीचे आना पड़ेगा जो दल नहीं आएगा उसे देश और देश की जनता माफ नहीं करेगी। यूपी के पूर्व सीएम नेताजी मुलायम सिंह यादव के निधन पर दुख जताते हुए लालू प्रसाद यादव ने कहा कि कल स्वास्थ्य जांच कराने के लिए वे सिंगापुर जा रहे हैं। उनके अंतिम संस्कार में तेजस्वी यादव होंगे।