ब्रेकिंग न्यूज़

Instagram पर अब सुरक्षित नहीं रहेंगे चैट? Meta ने एंड-टू-एंड एन्क्रिप्शन हटाने का किया ऐलान, जानिए बिहार के सरकारी स्कूलों में जारी रहेगी मिड डे मील, बच्चों को नियमित रूप से MDM उपलब्ध कराने के आदेश बिहार के सरकारी स्कूलों में जारी रहेगी मिड डे मील, बच्चों को नियमित रूप से MDM उपलब्ध कराने के आदेश BIHAR NEWS : 'दुपट्टा, डांट और पोर्टल की गड़बड़ी…',स्कूल में नहीं दिखी हाजिरी तो DEO ने मांगा जवाब; महिला टीचर ने कहा - सर गर्मी अधिक थी इसी वजह से दुपट्टा सरक ... सिलेंडर बना ‘धुरंधर’: इन्फ्लुएंसर ने आपदा में खोज लिया अवसर, LPG गैस की किल्लत पर सोशल मीडिया पर मीम्स की बाढ़ पटना में बाल-बाल बची तीन पुलिसकर्मियों की जान, हाईवा ने पुलिस वैन को मारी जोरदार टक्कर; हादसे के बाद ट्रक में लगी आग पटना में बाल-बाल बची तीन पुलिसकर्मियों की जान, हाईवा ने पुलिस वैन को मारी जोरदार टक्कर; हादसे के बाद ट्रक में लगी आग ‘तुम फेल हो रहे, पैसे दो, पास करवा दूंगा', रिजल्ट से पहले बिहार बोर्ड छात्रों को फोन कर फंसा रहे जालसाज Bihar Education News: शिक्षा विभाग के एक भ्रष्ट अधिकारी को मिला बड़ा दंड, 50 हजार रू घूस लेते हुए थे गिरफ्तार Bihar News : पटना में LPG क्राइसिस पर प्रशासन सख्त, ब्लैक मार्केटिंग पर होगी कड़ी कार्रवाई; DM बोले - लापरवाही नहीं होगी बर्दाश्त

दिल्ली से कुख्यात आतंकवादी गिरफ्तार, 10 लाख के ईनामी हिजबुल कमांडर जावेद मट्टू को स्पेशल सेल ने दबोचा

04-Jan-2024 09:53 PM

By First Bihar

DELHI: गणतंत्र दिवस से पहले हिजबुल के कमांडर जावेद मट्टू को गिरफ्तार किया गया है। दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल ने 10 लाख के इनामी आतंकवादी जावेद मट्टू को दबोचा है। उस पर कई आतंकवादी गतिविधियों में शामिल होने का आरोप है। जिसकी तलाश पुलिस को काफी दिनों से थी। 


दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल ने मोस्ट वांटेड आतंकी जावेद मट्टू को आज निजामुद्दीन फ्लाईओवर के पास से गिरफ्तार कर लिया। उसके पास से पिस्टल, मैग्जीन और चोरी की गाड़ी बरामद किया गया है। मट्टू जम्मू और कश्मीर में कई बड़ी आतंकी वारदातों को अंजाम दे चुका है। 


उस पर दस लाख का ईनाम रखा गया था। गणतंत्र दिवस से पहले इसकी गिरफ्तारी को पुलिस बड़ी सफलता मान रही है। बता दें कि जावेद मट्टू सोपोर का रहने वाला है और हिजबुल का कमांडर है। इसकी तलाश एनआईए को भी थी। बताया जा रहा है कि जम्मू-कश्मीर में जो ग्रेनेड से हमला किया गया था उसमें वो शामिल था। इसके अलावे इसने अलग-अलग घटनाओं में 5 पुलिस वालों की हत्या कर दी थी। फिलहाल पुलिस आगे की कार्रवाई में जुटी है।