ब्रेकिंग न्यूज़

RJD विधायक ने LPG गैस संकट को सरकार द्वारा प्रायोजित कृत्रिम समस्या बताया, कालाबाजारी बढ़ाने का भी लगाया आरोप बिहार के इस जिले में बनेगी फोरलेन सड़क, लोगों को जाम से मिलेगी राहत; परियोजना पर खर्च होंगे इतने करोड़ बिहार के इस जिले में बनेगी फोरलेन सड़क, लोगों को जाम से मिलेगी राहत; परियोजना पर खर्च होंगे इतने करोड़ बिहार में साइकिल दुकान से भारी मात्रा में LPG सिलेंडर बरामद, कालाबाजारी के आरोप में एक गिरफ्तार बिहार में साइकिल दुकान से भारी मात्रा में LPG सिलेंडर बरामद, कालाबाजारी के आरोप में एक गिरफ्तार ‘दीदी, मुझे डर लग रहा है… दो लड़के पीछा कर रहे हैं’, आखरी कॉल के बाद गायब हो गई पटना की छात्रा Bihar News: जाली नोट गिरोह का भांडाफोड़: दो आरोपी गिरफ्तार, 100-100 रुपए के इतने नोट बरामद Bihar Crime News: झोपड़ी में सो रहे युवक की गोली मारकर हत्या, पुराने विवाद में मर्डर की आशंका Bihar Crime News: झोपड़ी में सो रहे युवक की गोली मारकर हत्या, पुराने विवाद में मर्डर की आशंका करगिल में ड्यूटी के दौरान पश्चिम चंपारण का ‘अग्निवीर’ मनीष शहीद, गांव में शोक की लहर

दिल्ली से 3 की गिरफ्तारी के बाद पकड़ा गया फिल्म प्रोड्यूसर, 2000 करोड़ का ड्रग्स विदेश भेजने वाला चढ़ा NCB के हत्थे

09-Mar-2024 02:21 PM

By First Bihar

DESK: इंटरनेशनल ड्रग्स रैकेट का खुलासा नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो (NCB) ने किया है। ड्रग्स तस्करी मामले में तमिल फिल्मों के बड़े निर्माता और डीएमके पार्टी के पूर्व डिप्टी सेक्रेटरी जफर सादिक को गिरफ्तार किया है। सादिक अभी तक 2 हजार करोड़ रुपये का सूडोएफिड्रिन ड्रग्स विदेश भेज चुका है। एनसीबी ने इस मामले में पहले तीन लोगों को दिल्ली से दबोचा था जिसकी निशानदेही पर नारकोटिक्स कंट्रोल  ब्यूरो की टीम जफर सादिक तक पहुंची। सादिक को भी गिरफ्तार कर लिया गया। फिलहाल आगे की कार्रवाई की जा रही है। 


दिल्ली से गिरफ्तार तीनों तस्कर से जब एनसीबी ने पूछताछ की तब ड्रग्स के धंधे में साउथ फिल्म इंडस्ट्री के बड़े फिल्म निर्माता का नाम सामने आया। जिसके बाद से उसकी गिरफ्तारी के लिए छापेमारी की जा रही थी। आज एनसीबी ने जफर सादिक को गिरफ्तार कर लिया। वो अभी तक दो हजार रूपये का ड्रग्स विदेश में भेज चुका है। वो ड्रग्स का धंधा करता था और साथ में तमिल फिल्मों को प्रोड्यूस भी कर रहा था। 


अभी तक उसने 4 तमिल फिल्में बनाई है। एक फिल्म हाल ही में रिलीज होने वाली है। लेकिन उससे पहले फिल्म निर्माता को ड्रग्स की तस्करी मामले में गिरफ्तार कर लिया गया। फिल्म निर्माता और डीएमके नेता की गिरफ्तारी पर बीजेपी ने हमला बोलते हुए कहा कि ड्रग्स तस्कर जफर सादिक का संबंध डीएमके के कई नेताओं के साथ रहा है। जफर सादिक के नेटवर्क को ध्वस्त करने की अपील बीजेपी ने की है। कहां कि इस धंधे से जुड़े लोगों को भी दबोचा जाए ताकि तमिलनाडु में ड्रग्स का कारोबार बंद हो और युवा नशे की गिरफ्त में आने से बचे।