Bihar News : बिहार में बन रहा दुनिया का सबसे बड़ा मंदिर! जानिए विराट रामायण मंदिर की 10 बड़ी खासियत; इस समय तक तैयार होगा मेगा प्रोजेक्ट Patna Airport : अब पटना एयरपोर्ट पर नहीं होगी भागदौड़! यात्रियों को जल्द मिलेगी यह सुविधाएं; जानिए क्या है प्लान Ram Navami : जय श्री राम के नारों से गूंजा पटना का महावीर मंदिर, रामनवमी के मौके पर 1 KM लंबी लाइन:नितिन नवीन ने किया दर्शन बेलगाम ट्रैक्टर ने ई-रिक्शा को मारी टक्कर, रामनवमी ड्यूटी से घर लौट रही दो महिला सिपाही घायल मुजफ्फरपुर में बेलगाम ट्रक ने बाइक सवार को रौंदा, टायर मिस्त्री की मौत, साथी की हालत गंभीर बेगूसराय सदर अस्पताल में बड़ी लापरवाही, कटे अंग को कचरे में फेंकने पर 2 कर्मी निलंबित मेडिकल कॉलेज के प्रोफेसर की जमकर पिटाई, क्लासरूम में छात्रा को किया था प्रपोज सरकारी कैलेंडर में मंत्री के परिवार की फोटो, RJD ने चिराग के नेता पर पद का दुरुपयोग करने का लगाया आरोप BEGUSARAI: साढ़े 7 कट्ठा जमीन के लिए वरुण चौधरी की हत्या, CCTV फुटेज से मामले का हुआ खुलासा पिस्टल से फायरिंग करते वीडियो सामने आने पर दानिश रिजवान ने दी सफाई, कहा..20 लाख रंगदारी नहीं दिये तब AI जेनरेटेड फर्जी क्लिप कर दिया वायरल
05-Jun-2024 11:59 AM
By First Bihar
PATNA: लोकसभा चुनाव में चिराग पासवान की पार्टी के सभी पांच उम्मीदवारों ने जीत हासिल कर अपना सौ फीसद एनडीए गठबंधन को दिया है। तरह तरह के कयासों के बीच चिराग ने स्पष्ट किया है कि बिहार की जनता ने एनडीए को अपना जनादेश दिया है ऐसे में जिस तरह से साथ मिलकर चुनाव लड़े हैं उसी तरह से साथ मिलकर सरकार भी बनाएगे।
दिल्ली रवाना होने से पहले चिराग पासवान ने कहा है कि एनडीए पूरी तरह से एकजुट है इसमें कहीं कोई शक नहीं है। हमलोगों के लिए उत्साह की बात है कि एक नए नाम के साथ पार्टी के नए सिबंल को कम समय तक घर घर पहुंचाना बड़ी बात थी लेकिन लोगों ने बहुत कम समय में मुझे और मेरी पार्टी के तमाम सांसदों को अपना भरपूर प्या दिया है।
उन्होंने कहा कि यह एनडीए को मिला जनादेश है। साथ मिलकर चुनाव लड़े और साथ मिलकर ही सरकार बनाने जा रहे हैं। इंडी गठबंधन से ऑफर मिलने के सवाल पर चिराग ने कहा कि इंडी गठबंधन उनसे क्यों संपर्क करेगा। तेजस्वी यादव के यह कहने पर कि मोदी फैक्टर खत्म हो चुका है, इसपर चिराग ने कहा कि चार सीट जीतकर तेजस्वी को इतना घमंड किस बात का हो गया है।
चिराग ने कहा कि तेजस्वी ने तो मुझे हाजीपुर से चुनाव हारने की बधाई भी दी थी और कहा था कि चिराग पासवान खाता नहीं खोल पाएंगे और भी न जाने क्या क्या कहा था लेकिन नतीजे क्या आए? तेजस्वी यादव किसी चीज की जानकारी नहीं रखते हैं। उनको जमीनी हकीकत की जानकारी नहीं होती है। बड़े-बड़े बयान देकर वह देश और प्रदेश की राजनीति के सिद्ध नहीं कर सकते हैं।