Bihar Crime News: झोपड़ी में सो रहे युवक की गोली मारकर हत्या, पुराने विवाद में मर्डर की आशंका Bihar Crime News: झोपड़ी में सो रहे युवक की गोली मारकर हत्या, पुराने विवाद में मर्डर की आशंका गैस किल्लत की चर्चा के बीच मुंगेर में बढ़ी इंडक्शन चूल्हों की मांग, दुकानों पर उमड़ रहे ग्राहक गर्मी बढ़ने के साथ बिहार में अगलगी की घटनाएं बढ़ीं, ट्रांसफार्मर में लगी भीषण आग; ऐसे टला बड़ा हादसा गर्मी बढ़ने के साथ बिहार में अगलगी की घटनाएं बढ़ीं, ट्रांसफार्मर में लगी भीषण आग; ऐसे टला बड़ा हादसा बिहार में बेखौफ हुए अपराधी! घर से गायब युवक का सड़क किनारे मिला शव, परिजनों ने लगाया यह आरोप ‘ये मेरा 7 साल पुराना प्रेमी’, शादी के मंडप में पहुंच गई दूल्हे की प्रेमिका, हो गया बड़ा बवाल ‘ये मेरा 7 साल पुराना प्रेमी’, शादी के मंडप में पहुंच गई दूल्हे की प्रेमिका, हो गया बड़ा बवाल BIHAR NEWS : विदेशी ऋण से बन रहे दो मेगा प्रोजेक्ट जल्द होंगे पूरे, एनएच-82 और कच्ची दरगाह-बिदुपुर पुल से बदलेगी बिहार की कनेक्टिविटी Instagram पर अब सुरक्षित नहीं रहेंगे चैट? Meta ने एंड-टू-एंड एन्क्रिप्शन हटाने का किया ऐलान, जानिए
09-Feb-2024 12:44 PM
By First Bihar
PATNA: आधा दर्जन लोगों की जान लेने वाला बिहार के सीरियल किलर को दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल ने उसके साथी के साथ गिरफ्तार कर लिया है। मोतिहारी के रहने वाले दोनों शातिर बदमाशों के ऊपर बिहार में कई मामले दर्ज हैं।
गिरफ्तार सीरियल किलर चंदन और उसका दोस्च सुंदर दिल्ली से बिहार तक लोगों से रंगदारी वसूलने का काम करते थे और कई बड़े लोगों के अबतक रंगदारी का पैसा वसूल कर चुके हैं। बिहार में दोनों के खिलाफ दो दर्जन से अधिक मामले दर्ज हैं। अकेले चंदन पर 6 से ज्यादा हत्या के केस दर्ज हैं। बिहार पुलिस ने चंदन के ऊपर 50 हजार रुपये का इनाम घोषित कर रखा था।
दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल को दोनों के बारे में जानकारी मिली थी। गुप्त सूचना के आधार पर स्पेशल सेल ने जाल बिछाया और छापेमारी की। इस दौरान बदमाशों ने पुलिस टीम पर फायरिंग भी की लेकिन आखिरकार पुलिस ने दोनों को धर दबोचा। दोनों की गिरफ्तारी की जानकारी मिलने के बाद उन्हें रिमांड पर लेने के लिए मोतिहारी पुलिस की टीम दिल्ली रवाना हो गई है।