ब्रेकिंग न्यूज़

Bihar Police : वर्दी का सपना होगा पूरा! बिहार पुलिस SI भर्ती 2026 का सुनहरा मौका, जानें आवेदन की आखिरी तारीख Bihar Budget Session 2026 : विधानसभा में आज बजट पर बोलेंगे तेजस्वी यादव, NEET छात्रा मौत को लेकर कानून व्यवस्था पर विपक्ष उठाएगा सवाल Bihar Cabinet Meeting : Bihar Cabinet Meeting: आज होगी सीएम नीतीश की अहम कैबिनेट बैठक, सदन की कार्यवाही के बाद बड़े फैसलों पर लग सकती है मुहर Bihar Vigilance : हिरासत में लिए गए ग्रामीण कार्य विभाग के इंजीनियर, घर से मिली मिली अकूत संपत्ति Rajgir Cricket Stadium : राजगीर में बना बिहार का पहला अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम, इस साल से ipl मैचों की उम्मीद Bihar weather update :बिहार में बदला मौसम का मिजाज: बारिश, घना कोहरा और बढ़ता AQI, अलर्ट जारी मधुबनी पुलिस की बड़ी कार्रवाई: TOP-10 अपराधी और गांजा तस्कर नरेश यादव गिरफ्तार झारखंड के बोकारो में हाथियों का तांडव, एक ही परिवार के 3 लोगों की रौंदा मुजफ्फरपुर में सरकारी गाड़ी के दुरुपयोग का वीडियो वायरल, तिमुल अध्यक्ष की फैमिली पर सवाल, ग्रामीण SP ने दिए जांच के आदेश पटना में बिना निशान थायरॉइड सर्जरी की ऐतिहासिक सफलता, रुबन मेमोरियल हॉस्पिटल में नई मेडिकल उपलब्धि

दिल्ली पहुंचते ही तेजस्वी ने एक बार फिर नीतीश को घेरा, कहा- बिहार को विशेष राज्य का दर्जा मिले यह उनकी मंशा नहीं

दिल्ली पहुंचते ही तेजस्वी ने एक बार फिर नीतीश को घेरा, कहा- बिहार को विशेष राज्य का दर्जा मिले यह उनकी मंशा नहीं

23-Dec-2021 07:20 PM

DELHI: आरजेडी नेता तेजस्वी यादव आज अपनी पत्नी राजश्री के साथ दिल्ली पहुंचे। दिल्ली पहुंचने के बाद उन्होंने मीडिया से भी बातचीत की। बिहार को विशेष राज्य का दर्जा दिए जाने के मामले पर तेजस्वी कहा कि सबसे पहले आरजेडी सांसद मनोज झा ने राज्यसभा में इस मुद्दे को उठाया था। बिहार को विशेष राज्य का दर्जा मिले यह मंशा मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की नहीं है। बिहार में एनडीए और डबल इंजन की सरकार में फिर क्या दिक्कत हो रही है। 


नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने यह बताया कि विशेष राज्य के दर्जे की मांग उनकी मां राबड़ी देवी ने भी की थी। इसे लेकर पटना से दिल्ली तक रैलियां हुई थी। जब हमलोगों की सरकार थी 40 में से 22 सांसद जीते थे तब लालूजी के नेतृत्व में बिहार को 1 लाख 44 हजार करोड़ का पैकेज दिया गया था। आज 40 में से 39 एनडीए के सांसद है लेकिन बिहार को क्या मिला यह किसी से छिपी हुई नहीं है। 


16 साल बिहार में राज करने के बाद नीतीशजी अब कह रहे हैं कि बिहार पिछड़ा हुआ है मदद चाहिए। आप मदद मांग किससे रहे हैं। आप तो सरकार के पार्ट हैं। बिहार में डबल इंजन की सरकार है इसके बावजूद उन्हें मांगना पड़ रहा है। मुख्यमंत्री का केवल एक ही मकसद है कि उनकी कुर्सी किसी तरह से बची रहे। वे कुर्सी नहीं छोड़ेंने वाले नहीं है। कुर्सी के लिए नीतीश कुमार कुछ भी कर सकते हैं।तेजस्वी ने कहा कि ऐसा कोई सगा नहीं जिनकों उन्होंने ठगा नहीं।  


तेजस्वी ने कहा कि मुख्यमंत्री के आश्वासन के बाद भी ऑल पार्टी मिटिंग नहीं हो रही है। जातीय जनगणना को लेकर सब पार्टी ने प्रस्ताव केंद्र को भेजा है सब लोग इसके लिए तैयार हैं अब इसमें तय क्या करना है। घोषणा करनी है और कार्रवाई की जानी है। वही जनता दल यूनाइटेड (जदयू) के राष्ट्रीय अध्यक्ष राजीव रंजन सिंह उर्फ ललन सिंह के बयान पर तेजस्वी ने कहा कि ललन सिंह क्या बोल रहे हैं इससे हमें कोई मतलब नहीं है। बिहार विधानसभा में हमने अपनी बातें रखी है। ललन सिंह विधानसभा की कार्रवाई देखते हैं क्या? उनके मुख्यमंत्री खुद मेरे सवालों का जवाब नहीं देते हैं। केंद्रीय मंत्री आरसीपी सिंह के बयान पर हमला बोलते हुए तेजस्वी ने कहा कि उनका पैकेज पूरा मिल ही रहा है और उनका काम तो हो ही रहा है। बिहार को विशेष राज्य का दर्जा मिले या ना मिले इससे उन्हें क्या?