ब्रेकिंग न्यूज़

छपरा में नाबालिग छात्रा की मौत मामले में नया खुलासा, इंस्टा फ्रेंड से मिलने गई थी लड़की; पोस्टमार्टम रिपोर्ट में सामने आया सच छपरा में नाबालिग छात्रा की मौत मामले में नया खुलासा, इंस्टा फ्रेंड से मिलने गई थी लड़की; पोस्टमार्टम रिपोर्ट में सामने आया सच बिहार में अपराधियों का खूनी खेल: पत्नी के सामने पति की दिनदहाड़े गोली मारकर की हत्या, इलाके में सनसनी दावत-ए-इफ़्तार में दिखा सामाजिक सौहार्द, सीएम नीतीश कुमार के अच्छे स्वास्थ्य और लंबी उम्र की सभी ने की दुआ दावत-ए-इफ़्तार में दिखा सामाजिक सौहार्द, सीएम नीतीश कुमार के अच्छे स्वास्थ्य और लंबी उम्र की सभी ने की दुआ बिहार में हैरान करने वाला मामला: दूल्हे के दोस्त ने शादी में गिफ्ट कर दिया जहरीला सांप, जानिए.. फिर क्या हुआ? क्रिकेटर कुलदीप यादव की शादी में पहुंचे बागेश्वर धाम वाले बाबा, दिया यह खास उपहार UPSC ने जारी किया नोटिफिकेशन… CMS परीक्षा 2026 के लिए आवेदन शुरू, यह है आखिरी तारीख Rajyasabha Election: BJP अध्यक्ष नितिन नबीन चार्टर प्लेन से पहुंचेंगे पटना, उम्मीदवार के साथ साथ वोटर भी हैं 5 राज्यों में विधानसभा चुनाव की तारीखों का ऐलान, जानें कब होगी वोटिंग और काउंटिंग

दिल्ली पहुंचने पर बोले तेजस्वी, लालू के शरीर में मुवमेंट नहीं है, तीन जगह हुआ है फ्रैक्चर

06-Jul-2022 08:21 PM

DESK: राजद सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव बेहतर इलाज के लिए दिल्ली रवाना हो गये हैं। उनके साथ बड़ी बेटी मीसा भारती भी साथ गई हैं। लालू को एयर एम्बुलेंस से दिल्ली ले जाया गया है। कुछ देर पहले ही डॉक्टरों की टीम के साथ लालू दिल्ली रवाना हुए हैं। इससे पहले राबड़ी देवी, तेजस्वी यादव और राजश्री दिल्ली के लिए रवाना हुए। दिल्ली में पहुंचने के बाद राबड़ी देवी और तेजस्वी यादव ने मीडिया से बातचीत की है। लालू के समर्थकों और कार्यकर्ताओं को राबड़ी देवी ने यह मैसेज दिया कि वे परेशान ना हो। लालू यादव का इलाज चल रहा है वे जल्द ठीक हो जाएंगे। सब कोई यह दुआ करें की लालू जी जल्द से जल्द ठीक हो जाएं। 


वही दिल्ली में पत्रकारों से बातचीत करते हुए नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने कहा कि बेहतर इलाज के लिए उन्हें दिल्ली एम्स में भर्ती कराया जाएगा। एम्स में पहले भी उनका इलाज चल रहा था। एम्स के डॉक्टर पिता की बीमारी को अच्छी तरह से जानते हैं। इसलिए बेहतर इलाज के लिए उन्हें एम्स में एडमिट कराएंगे। 


तेजस्वी ने कहा कि घर में गिरने के कारण तीन जगह पर फ्रैक्चर हुआ है। बॉडी में मुवमेंट नहीं है। कई सारी दवाईयां चल रही है यहां के डॉक्टर हिस्ट्री जानते है इसलिए एम्स लाएं है। सबसे पहले चेकअप होगा फिर उनका इलाज शुरू किया जाएगा। तेजस्वी ने यह भी कहा कि डॉक्टर की सलाह के बाद वे पिताजी को सिंगापुर ले जाएंगे।


दिल्ली में पहुंचने के बाद राबड़ी देवी और तेजस्वी यादव ने मीडिया से बातचीत की है। लालू के समर्थकों और कार्यकर्ताओं को राबड़ी देवी ने यह मैसेज दिया कि वे परेशान ना हो। लालू यादव का इलाज चल रहा है वे जल्द ठीक हो जाएंगे। सब कोई यह दुआ करें की लालू जी जल्द से जल्द ठीक हो जाएं।