ब्रेकिंग न्यूज़

मुजफ्फरपुर में हजरत दाता कंबल शाह का 144वां उर्स: पुलिस की चादर जुलूस, अमन-चैन की मांगी दुआ आरा में बाइक मैकेनिक की गोली मारकर हत्या, इलाके में सनसनी जन सुराज को फिर से खड़ा करने में जुटे प्रशांत किशोर, 15 नए प्रदेश महासचिव की लिस्ट जारी छपरा पहुंचे उपमुख्यमंत्री विजय कुमार सिन्हा, बोले..जन समस्याओं का होगा त्वरित समाधान बिहार में 6 अप्रैल से स्कूल का नया टाइमटेबल: 7 बजे से पहले बजेगी घंटी चंडीगढ़ में भाजपा कार्यालय के बाहर ब्लास्ट से हड़कंप, जांच में जुटीं पुलिस करप्शन किंग SDPO को हटाया गया: PHQ ने वापस बुलाया, EOU की रेड में करीब 80 करोड़ की संपत्ति का खुलासा टेंट हाउस के मालिक पर नाबालिग के साथ अश्लील हरकत करने का आरोप, आक्रोशित लोगों ने घर के बाहर किया हंगामा पटना में अगलगी की दो घटना: एंबुलेंस में लगी आग, AC फटने से नर्सिंग होम में मची अफरा-तफरी बिहार के इस जिले में नई चीनी मिल...100 एकड़ भूमि चिन्हित, गन्ना उद्योग विभाग के ACS ने जमीन का किया निरीक्षण

Home / news / DELHI NEWS: पैसे के विवाद को लेकर 60 राउंड से ज्यादा फायरिंग, बालकनी...

DELHI NEWS: पैसे के विवाद को लेकर 60 राउंड से ज्यादा फायरिंग, बालकनी में खड़ी लड़की को लगी गोली, हालत गंभीर

19-Oct-2024 10:22 PM

By First Bihar

DELHI: देश की राजधानी दिल्ली से बड़ी खबर आ रही है जहां ताबड़तोड़ फायरिंग से नॉर्थ ईस्ट दिल्ली का वेलकम इलाका दहल उठा। यहां 2 गुटों के बीच जमकर गोलीबारी हुई। आपसी रंजिश को लेकर 60 राउंड से ज्यादा फायरिंग की गयी। 


गोलीबारी की इस घटना में बालकनी में खड़ी 22 वर्षीय लड़की को गोली लग गई। आनन-फानन में घायल लड़की को अस्पताल में भर्ती कराया गया है जहां इलाज जारी है। वही गोलीबारी की इस घटना के बाद इलाके में दहशत का माहौल है। 


घटना की सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने मामले की छानबीन शुरू कर दी। मौके से पुलिस ने खाली खोखा बरामद किया है। मिली जानकारी के अनुसार पैसे के विवाद को लेकर कपड़े के थोक विक्रेताओं के बीच झगड़ा हुआ था। बात इतनी बढ़ की दो पक्षों के बीच गोलीबारी होने लगी। फायरिंग में शामिल कुछ लोगों को पुलिस ने पकड़ा है जिससे पूछताछ की जा रही है।