राज्यसभा चुनाव में हार के बाद महागठबंधन में कलह, तेजस्वी यादव पर जमकर बरसे पप्पू यादव राज्यसभा चुनाव में हार के बाद महागठबंधन में कलह, तेजस्वी यादव पर जमकर बरसे पप्पू यादव 1 अप्रैल से हर अंडे पर लिखना होगा उत्पादन और एक्सपायरी डेट, यहां की सरकार ने जारी किया सख्त आदेश 1 अप्रैल से हर अंडे पर लिखना होगा उत्पादन और एक्सपायरी डेट, यहां की सरकार ने जारी किया सख्त आदेश Bihar News: करंट लगने से सफाईकर्मी की मौत, पूजा कार्यक्रम में साफ-सफाई के दौरान हुआ हादसा LPG किल्लत से बढ़ी महंगाई: चाय, समोसा और मिठाइयों के बढ़े दाम, रेस्टोरेंट के मेन्यू में 70% तक कटौती पटना के लोगों को अब सड़क क्रॉस करने में नहीं होगी परेशानी, बटन दबाते ही रूकेगी ट्रैफिक पटना के लोगों को अब सड़क क्रॉस करने में नहीं होगी परेशानी, बटन दबाते ही रूकेगी ट्रैफिक CBSE ने शिक्षकों को दी चेतावनी, सोशल मीडिया पर टिप्पणी से बचें, नहीं तो हो सकती है सख्त कार्रवाई CBSE ने शिक्षकों को दी चेतावनी, सोशल मीडिया पर टिप्पणी से बचें, नहीं तो हो सकती है सख्त कार्रवाई
25-Oct-2021 01:31 PM
By AKASH KUMAR
AURANGABAD: औरंगाबाद से इस वक्त की बड़ी खबर सामने आ रही है जहां एनसीबी यानी नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो ने एक हाइवा से 994 किलो गांजा पकड़ा है। एनसीबी की टीम ने इस दौरान तीन गांजा तस्कर को भी गिरफ्तार किया है। दिल्ली नारकोटिक्स टीम की सूचना पर पटना एनसीबी द्वारा औरंगाबाद में यह कार्रवाई की गयी है।
औरंगाबाद के नगर थाना क्षेत्र के ओवर ब्रिज के पास एनसीबी की पटना टीम ने दिल्ली नारकोटिक्स की सूचना के आधार पर एक हाइवा को पकड़ा। हाइवा पर लदे 994 किलोग्राम गांजा बरामद किया गया वही तीन तस्करों को भी गिरफ्तार किया गया।
एनसीबी पटना की पांच सदस्यीय टीम की इस कार्रवाई में करीब एक करोड़ रुपये मूल्य का गांजा जब्त किया गया। दिल्ली नारकोटिक्स की तरफ से मिले इनपुट के आधार पर पटना एनसीबी ने कार्रवाई की है। गिरफ्तार गांजा तस्करों से पूछताछ की जा रही है। फिलहाल एनसीबी की टीम पूरे मामले की छानबीन कर रही है।