पटना में नगर निगम की लापरवाही से खुला मेनहोल बना जानलेवा, नाले में गिरा बच्चा पहली उड़ान बनी आखिरी सफर, सऊदी नौकरी पर निकले युवक ने फ्लाइट में दम तोड़ा, विदेश में नौकरी का सपना रह गया अधूरा जमुई में नक्सलियों की बड़ी साजिश नाकाम, जंगल से 24 सिलेंडर बम बरामद भागलपुर-हंसडीहा मुख्य मार्ग पर भीषण सड़क हादसा, महिला की मौत, 6 की हालत गंभीर Patna News: पटना एयरपोर्ट के लिए जारी हुआ नया आदेश, उल्लंघन किया तो होगी कड़ी कार्रवाई बेगूसराय में टला बड़ा हादसा: चलती ट्रेन के इंजन में लगी आग, यात्रियों ने कूदकर बचायी अपनी जान गांधी सेतु पर ट्रक और पिलर के बीच फंसा बाइक सवार, ट्रैफिक पुलिस ने किया रेस्क्यू AI in election: AI की चालबाज़ी से उलझे बिहार के वोटर! फर्जी कॉल्स-Deepfake से फैला भ्रम, अब चुनाव आयोग कसेगा शिकंजा! प्यार के लिए लड़का बना लड़की, अब पति किन्नर से शादी की जिद पर अड़ा Bihar politics : तेजस्वी ने किया 'महिला संवाद' पर हमला, जदयू का पलटवार...क्या महिलाओं की तरक्की से डरते हैं नेता प्रतिपक्ष?
24-Oct-2024 08:58 PM
DELHI: नई दिल्ली सिविल लाइंस में स्वामी सदानंद सरस्वती वेदांती जी महाराज जन्मशताब्दी समारोह का आयोजन किया गया। इस मौके पर देश की प्रगति, विश्वशांति और लोक कल्याण के ध्येय से 5 दिवसीय श्री विद्या कोटि कुमकुमार्चन महायज्ञ चतुर्थ दिवस भी पूरे विधि विधान से आयोजित हुआ।
स्वामी अभिषेक ब्रह्मचारी,असम एवं मणिपुर के राज्यपाल लक्ष्मण आचार्य,सुप्रीम कोर्ट आफ इंडिया के न्यायमूर्ति उज्जल भुयान जी,सुप्रीम कोर्ट आफ इंडिया के न्यायमूर्ति पंकज मित्तल,न्यायमूर्ति आर महादेवन,युवा चेतना के राष्ट्रीय संयोजक रोहित कुमार सिंह एवं अन्य गणमान्य लोगों ने दीप प्रज्ज्वलित कर द्वितीय दिवस के बौद्धिक सत्र का शुभारंभ किया।
5 दिनों तक सुहासिनी महिलाओं,युवाओं,छात्रों के द्वारा श्री ललिता सहस्त्रनाम के 1000 मंत्रों का 1 करोड़ बार पाठ किया जा रहा है।कुमकुम के द्वारा माता ललिता का अर्चन किया जा रहा है। स्वामी अभिषेक ब्रह्मचारी ने कहा की संत समाज की ज़िम्मेवारी भारत माता को संवारने की है। स्वामी अभिषेक ब्रह्मचारी ने कहा की देश के नेतृत्व के कारण आज पूरी दुनिया में हमारा मान बढ़ा है।
असम एवं मणिपुर के राज्यपाल महामहिम लक्ष्मण आचार्य ने कहा की प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सदप्रयासों से ही आज पूरी दुनिया हमारी ओर देख रही है। महामहिम श्री आचार्य ने कहा की भारत के युवाओं को राष्ट्र निर्माण के महायज्ञ को आगे बढ़ाने हेतु खूब मेहनत करना है।श्री आचार्य ने कहा की यह महायज्ञ देश की तरक़्क़ी हेतु कारगर प्रयास है।
सुप्रीम कोर्ट आफ इंडिया के न्यायमूर्ति उज्जल भुयान ने कहा की अच्छा कर्म सबको करना चाहिए और देश निर्माण हेतु प्रयास करना चाहिए। जी 20 के शेरपा अमिताभ कांत ने कहा की महायज्ञ युवा पीढ़ी को देश निर्माण से जोड़ेगा। महायज्ञ में भारत सरकार के संस्कृति और पर्यटन विभाग के कैबिनेट मंत्री गजेन्द्र सिंह शेखावत भी शामिल हुए। गजेन्द्र सिंह शेखावत ने कहा की मोदी जी की सरकार हमारी संस्कृति के संरक्षण हेतु अद्भुत प्रयास कर रही है। श्री शेखावत ने कहा की युवा पीढ़ी की ज़िम्मेवारी है सनातन के ध्वज को हिमालय की ऊँचाई से ऊपर ले जाने की।
सांसद नीरज शेखर ने कहा की लंबे समय तक लोगों ने सनातन के ख़िलाफ़ काम किया अब नहीं कर सकते हैं। पूर्व केंद्रीय मंत्री पशुपति पारस ने कहा की महायज्ञ में आकर अभिभूत हूँ। भाजपा के राष्ट्रीय प्रवक्ता डा. विजय सोनकर शास्त्री ने कहा की भारत का मूल सनातन ही है।
युवा चेतना के राष्ट्रीय संयोजक रोहित कुमार सिंह ने कहा की हम देश के नवनिर्माण के प्रणेता प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के युग के साथ खड़े हैं। श्री सिंह ने कहा की सनातन धर्म हमे समाज के अंतिम व्यक्ति को मुख्यधारा से जोड़ने की प्रेरणा देता है। इस अवसर पर भाजपा के राष्ट्रीय कार्यालय सचिव महेंद्र पांडेय,पूर्व सांसद केसी त्यागी,वीरेंद्र कुमार चौधरी,रंजीत चौधरी,उमेश राय,ब्रजेश राय आदि उपस्थित रहे।