बिहार दिवस समारोह के स्टॉल में लगे पुराने फूल को देख मंत्री ने लगाई फटकार, कहा..बेटी की शादी में फ्रेश फूल लगाएंगे और सरकारी काम में बासी खेत में काम कर रही महिला पर भालू ने किया हमला, इलाके में दहशत का माहौल श्रीलंका में पेट्रोल-डीजल 400 रुपये पार, मिडिल ईस्ट संकट से बढ़ी महंगाई लॉज में रहकर तैयारी करने वाले छात्र-छात्राओं को फ्री में गैस सिलेंडर देंगे पप्पू यादव, पूर्णिया सांसद की बड़ी पहल मुजफ्फरपुर: शहीद जगवीर राय के लिए पप्पू यादव ने दिया महाधरना, दोषियों की गिरफ्तारी और स्पीडी ट्रायल चलाये जाने की मांग 11 साल बाद जिंदा घर लौटी 80 वर्षीया लीलावती, मृत समझ परिवारवाले हर साल मना रहे थे पुण्यतिथि हरिद्वार में जयपुरिया यात्री निवास का उद्घाटन, श्रद्धालुओं की सुविधा पर जोर हरिद्वार में जयपुरिया यात्री निवास का उद्घाटन, श्रद्धालुओं की सुविधा पर जोर मायके जा रही महिला से झपटा सोने की बाली, पकड़े जाने पर चोर ने निगला, एक्स-रे रिपोर्ट देखकर डॉक्टर रह गये हैरान पटना में खेल मंत्री रक्षा खडसे ने सराहा बिहार मॉडल, देशभर में लागू होगी मैदान निर्माण योजना
23-Oct-2019 03:17 PM
PATNA: मिशन दिल्ली पर निकले मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने आज दावा किया कि उन्होंने बिहार को जन्नत जैसा बना दिया है. बिहार में न कोई दंगा-फसाद होता है न ही कोई दूसरा आपसी विवाद. अपराध नियंत्रण में तो बिहार का कायाकल्प हो गया है. इसलिए दिल्ली के लोगों को जदयू का सपोर्ट करना चाहिये. नीतीश ने कहा कि वे बिहार को विशेष राज्य के दर्जे की तरह ही दिल्ली को पूर्ण राज्य का दर्जा दिलवायेंगे.
दिल्ली के बदरपुर में नीतीश की सभा
दिल्ली में अगले साल विधानसभा चुनाव होने हैं और JDU ने चुनाव के लिए तैयारियां शुरू की है. चुनावी तैयारियों के लिए आज दिल्ली के बदरपुर में जदयू कार्यकर्ताओं का प्रशिक्षण शिविर के साथ साथ नीतीश कुमार की सभा रखी गयी थी. सभा में बोलते हुए नीतीश ने कहा कि उन्होंने बिहार की तस्वीर और तकदीर बदल दी. उनके शासन में आने के बाद बिहारियों की इज्जत बढ गयी. बिहार में अब सबसे ज्यादा सदभाव है. यहां न सांप्रदायिक दंगा होता है और ना ही आपसी विवाद. विकास के मामले में तो बिहार ने देश के सभी राज्यों को पीछे छोड़ दिया है.
नीतीश ने कहा-हम अपने प्रचार पर खर्च नहीं करते
बिहार के मुख्यमंत्री ने कहा कि देश के दूसरे राजनेता प्रचार पर बेतहाशा पैसा खर्च करते हैं. लेकिन वे अपने प्रचार पर एक पैसा खर्च नहीं करते. वे जनता के पैसे के मालिक नहीं है बल्कि रखवाले हैं. जनता का पैसा खर्च करना वे गुनाह समझते हैं.
दिल्ली को पूर्ण राज्य का दर्जा दिलवायेंगे
नीतीश कुमार ने कहा कि जैसे वे बिहार के लिए विशेष राज्य का दर्जा मांग रहे हैं वैसे ही दिल्ली के लिए पूर्ण राज्य का दर्जा भी मांग रहे हैं. दिल्ली को पूर्ण राज्य का दर्जा मिलना चाहिये और दिल्ली सरकार को वैसे ही अधिकार मिलने चाहिये जैसे देश के दूसरे राज्यों को मिला है. नीतीश ने कहा कि दिल्ली में बिहार के लोग सबसे ज्यादा तादाद में हैं और बिहारी चाहें तो दिल्ली को ठप कर देंगे.
बिहारी वोटरों पर नीतीश की निगाहें
दरअसल नीतीश की निगाहें बिहारी वोटरों पर लगी है. हालांकि पिछले 11 सालों में वे दिल्ली में अपने पैर जमाने की कई दफे कोशिश की है लेकिन हर बार वे औंधें मुंह ही गिरे हैं. इस दफे फिर से वे उसी कोशिश में लगे हैं.
बिहार दिवस समारोह में अनोखा नजारा: नीतीश के गुब्बारे जमीन पर गिरे, सम्राट चौधरी के उड़े आसमान में...
बिहार दिवस पर CM नीतीश को बधाई, JDU प्रदेश महासचिव ने मुख्यमंत्री से की मुलाकात....दी शुभकामनाएं ...
पूर्व JDU नेता केसी त्यागी ने RLD का दामन थामा, दिल्ली में पार्टी चीफ जयंत चौधरी ने दिलाई सदस्यता...