केंद्रीय विद्यालय में नामांकन की प्रक्रिया शुरू, कक्षा 1 और बालवाटिका में ऐसे कराएं अपने बच्चों का एडमिशन केंद्रीय विद्यालय में नामांकन की प्रक्रिया शुरू, कक्षा 1 और बालवाटिका में ऐसे कराएं अपने बच्चों का एडमिशन बिहार के सरकारी स्कूलों में अप्रैल से कंप्यूटर की पढाई अनिवार्य, परीक्षाएं भी होंगी आयोजित; बच्चों को स्मार्ट बनाने की तैयारी बिहार के सरकारी स्कूलों में अप्रैल से कंप्यूटर की पढाई अनिवार्य, परीक्षाएं भी होंगी आयोजित; बच्चों को स्मार्ट बनाने की तैयारी चैती छठ को लेकर पटना में ट्रैफिक एडवाइजरी जारी, कई मार्गों पर डायवर्जन और प्रतिबंध लागू चैती छठ को लेकर पटना में ट्रैफिक एडवाइजरी जारी, कई मार्गों पर डायवर्जन और प्रतिबंध लागू मनीष कश्यप पर 10 लाख की रंगदारी मांगने का आरोप, यूट्यूबर समेत 7 लोगों के खिलाफ केस दर्ज मनीष कश्यप पर 10 लाख की रंगदारी मांगने का आरोप, यूट्यूबर समेत 7 लोगों के खिलाफ केस दर्ज बिहार दिवस समारोह के स्टॉल में लगे पुराने फूल को देख मंत्री ने लगाई फटकार, कहा..बेटी की शादी में फ्रेश फूल लगाएंगे और सरकारी काम में बासी खेत में काम कर रही महिला पर भालू ने किया हमला, इलाके में दहशत का माहौल
06-Aug-2023 03:26 PM
By Dhiraj Kumar Singh
JAMUI: जमुई में दिल्ली से मजदूरी कर घर लौट रहे युवक की ट्रेन से गिरकर मौत हो गई। मृतक की पहचान बांका जिला के कटोरिया थाना अंतर्गत जगदीडीह टोला चरका पत्थर गांव निवासी 29 वर्षीय विनोद बेसरा के रूप में हुई। विनोद दिल्ली में रहकर मजदूरी करता था जो शनिवार को दिल्ली से अपने घर लौट रहा था लेकिन देर शाम क्यूल जसीडीह रेलखंड के नरगंजो हॉल्ट से एक किलोमीटर आगे ट्रेन से गिरकर बुरी तरह से घायल हो गया।
मौके पर पहुंची पुलिस ने घायल को रेफरल अस्पताल झाझा में भर्ती कराया। लेकिन इलाज के दौरान विनोद की मौत हो गई। मृतक की पहचान उसके पैकेट में रखे आधार कार्ड के माध्यम से की गई है। घटना की जानकारी उनके परिजनों को दी गई है। झाझा थाना पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेजा है। युवक ट्रेन से कैसे गिरा? इस बात की पुष्टि नहीं हो पाई है। झाझा थानाध्यक्ष राजेश शरण ने बताया कि डायल 112 की टीम को सूचना मिली कि ट्रेन से गिरकर एक युवक घायल हो गया है। सूचना के बाद 112 की पुलिस मौके पर पहुंची और घायल को इलाज के लिए सदर अस्पताल झाझा लाया गया जहां उसकी मौत हो गई है। मृतक की पहचान बांका जिला निवासी के रूप में की गयी है। फिलहाल पुलिस आगे की कार्रवाई में जुटी है।