मुंगेर में इंटर परीक्षार्थी 3 दिन से लापता, दोस्त पर अपहरण का आरोप RJD के पूर्व विधायक रियाजुल हक ने थामा JDU का दामन, लालू-तेजस्वी की पार्टी को बड़ा झटका 8 फरवरी से बिहार यात्रा पर निकलेंगे प्रशांत किशोर, हार के बाद जन सुराज को नए सिरे से खड़ा करने की तैयारी पूर्णिया में जमीन विवाद बनी बड़ी समस्या, शिवम मेडिकल कॉलेज निर्माण में अड़चन का आरोप नीट छात्रा की संदिग्ध मौत के बाद बड़ा फैसला: बिहार में गर्ल्स हॉस्टल-लॉज के लिए नियम सख्त, 24 घंटे महिला वार्डन अनिवार्य, जानिये पूरी गाईडलाइन झारखंड के गोड्डा हॉस्टल से फरार 4 नाबालिग बच्चे जमुई स्टेशन पर बरामद, GRP ने परिजनों से मिलाया PMCH और NMCH में फ्लाइंग स्क्वायड की रेड, पकड़ा गया दलाल सफाईकर्मी टर्मिनेट बिहार से लापता 3 नाबालिग बच्चियां दिल्ली से बरामद, पुलिस ने किया परिजनों के हवाले गुलज़ारबाग़ प्रिंटिंग प्रेस के दुर्लभ दस्तावेजों का डिजिटलीकरण, मुख्य सचिव ने किया निरीक्षण बदहाली का आलम देखिये: दिन के उजाले में मरीज का मोबाइल टॉर्च की रोशनी में हुआ ईलाज
25-Mar-2024 01:11 PM
By First Bihar
PATNA: राजद सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव पहले पटना में कुर्ता फाड़ होली खेला करते थे लेकिन पिछले दो तीन साल से वो होली नहीं मना रहे हैं। लालू कभी जेल में तो कभी किडनी ट्रांसप्लांट के बाद अस्पताल में रहे जिस कारण से होली नहीं मनी। इस बार भी लालू बिहार में होली नहीं खेल रहे हैं। 10 सर्कुलर मार्ग स्थित राबड़ी आवास पर सन्नाटा पसरा हुआ है।
अपने नेता से होली खेलने के लिए राजद कार्यकर्ता राबड़ी आवास पहुंच रहे हैं लेकिन जब उन्हें पता चला कि उनके नेता पटना में नहीं हैं वो अपनी पोती के बर्थडे में शामिल होने के लिए दिल्ली गये हैं वही इस बार पूरे परिवार के साथ लालू होली खेलेंगे। इस बात का पता चलने के बाद कार्यकर्ता मायूस होकर घर लौट रहे हैं। उधर राजद सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव ने दिल्ली में आज परिवार के सभी सदस्यों के साथ होली खेली। राबड़ी देवी और लालू प्रसाद को बेटियों ने पैर पर अबीर दिया और आशीर्वाद लिया वही लालू-राबड़ी ने अपनी सभी बेटियों को अबीर लगाकर आशीर्वाद दिया।
बता दें कि लालू और राबड़ी देवी की पोती कात्यायनी का जन्मदिन 27 मार्च को है। जिसे बड़े ही धूमधाम के साथ दिल्ली में मनाने की तैयारी है। पोती के जन्मदिन में शामिल होने के लिए लालू-राबड़ी रविवार को ही दिल्ली रवाना हो गये थे। उनके साथ तेजस्वी यादव, मीसा भारती सहित परिवार के कई लोग भी कल दिल्ली रवाना हो गये थे। दिल्ली जाने से पहले लालू, तेजस्वी और मीसा भारती ने बिहार की जनता को हैप्पी होली कहा था। लालू परिवार ने प्रदेशवासियों को होली की शुभकामनाएं दी थी।
बता दें कि लालू परिवार के लिए 27 मार्च बेहद खास दिन है। इस दिन तेजस्वी यादव और राजश्री की बीटिया कात्यायनी का पहला जन्मदिन है। कात्यायनी के एक साल पूरा होने पर दिल्ली में ग्रैंड पार्टी रखी गयी है। जिसमें पूरा लालू परिवार शामिल होगा। कात्यायनी का बर्थडे धूमधाम के साथ मनाया जाएगा। तेजस्वी की बेटी के जन्मदिन में महागठबंधन के कई बड़े नेताओं को भी आमंत्रित किया गया है।
उम्मीद है कि वो इस बर्थडे पार्टी में शामिल होंगे और बिटिया कात्यायनी को आशीर्वाद देंगे। बता दें कि राजश्री और बेटी कात्यायनी पहले से ही दिल्ली में है। जन्मदिन में शामिल होने के लिए परिवार के कई लोग पहले से ही दिल्ली पहुंचे हुए हैं। लालू यादव का पूरा परिवार इस बार होली दिल्ली में मना रहे हैं और एक बार फिर पटना स्थित राबड़ी आवास में सन्नाटा पसरा हुआ है।
बता दें कि 2023 में पिछले साल चैत नवरात्र के छठे दिन तेजस्वी यादव की बेटी का जन्म हुआ था। तब लालू ने अपनी पोती का नाम कात्यायनी रखा था। उनका मानना था कि मां दुर्गा के छठे स्वरूप मां कात्यायनी की पूजा होती है। इस दिन उनकी पोती ने जन्म लिया तो उसका नाम भी उन्होंने कात्यायनी रख दिया। 





