ब्रेकिंग न्यूज़

गोपालगंज में अधूरा नाला बना जानलेवा, ठेकेदार की लापरवाही से लोग परेशान मुजफ्फरनगर में एक ही परिवार के 4 लोगों की संदिग्ध मौत, सामूहिक आत्महत्या की आशंका ई आईपीएस बनेगा.., अनंत सिंह ने छोटे बेटे को लेकर बताई दिल की ईच्छा, अभिनव ने दिया यह जवाब ई आईपीएस बनेगा.., अनंत सिंह ने छोटे बेटे को लेकर बताई दिल की ईच्छा, अभिनव ने दिया यह जवाब फोटो से बनाई अश्लील रील… फिर शुरू हुआ ब्लैकमेल का खेल, 5 लाख और गहनों की मांग से दहशत में महिला नालंदा हादसे पर VIP चीफ मुकेश सहनी ने जताया दुख, घटना के लिए प्रशासनिक कुव्यवस्था को बताया जिम्मेवार नालंदा हादसे पर VIP चीफ मुकेश सहनी ने जताया दुख, घटना के लिए प्रशासनिक कुव्यवस्था को बताया जिम्मेवार सीने पर हाथ लगाया, कपड़े फाड़े फिर… बिहार में महिला के साथ शर्मनाक हरकत; दो आरोपी गिरफ्तार 1 अप्रैल से पूरे बिहार में अतिक्रमण हटाओ अभियान: नो मैन्स लैंड पर होगा विशेष फोकस, सरकार ने जारी किए सख्त निर्देश 1 अप्रैल से पूरे बिहार में अतिक्रमण हटाओ अभियान: नो मैन्स लैंड पर होगा विशेष फोकस, सरकार ने जारी किए सख्त निर्देश

Home / news / मिशन 2024 पर नजर: दिल्ली में केजरीवाल से मिले नीतीश, तेजस्वी यादव भी...

मिशन 2024 पर नजर: दिल्ली में केजरीवाल से मिले नीतीश, तेजस्वी यादव भी रहे साथ

12-Apr-2023 07:49 PM

By First Bihar

DELHI: बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार इन दिनों तीन दिवसीय दिल्ली दौरे पर हैं। लालू से मुलाकात के बाद आज दूसरे दिन नीतीश कुमार ने कांग्रेस नेता राहुल गांधी और कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे से मिले। इस दौरान नीतीश कुमार के साथ उपमुख्यमंत्री तेजस्वी यादव और जेडीयू के राष्ट्रीय अध्यक्ष ललन सिंह भी मौजूद थे। 


राहुल गांधी से मिलने के बाद नीतीश कुमार और तेजस्वी यादव आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल से मिलने पहुंच गये। बिहार के डिप्टी सीएम ने दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल को बुके भेट की। इस दौरान नीतीश-तेजस्वी की केजरीवाल से देश की राजनीति पर खुलकर बातचीत हुई।  


इससे पहले खड़गे और राहुल गांधी से मिलने के बाद नीतीश कुमार ने मीडिया के सामने कहा था कि अधिक से अधिक पार्टियों को पूरे देश में एकजुट करने का प्रयास करेंगे। इसके लिए हमलोग भरपुर कोशिश करेंगे। एक साथ मिलकर हम आगे बढ़ेंगे। आज जो बात हो गयी है उसी के आधार पर हम लोग काम करेंगे और फिर एक बार बैठक कर इस संबंध में बातचीत करेंगे। विपक्ष को एकजुट करने की नीतीश की मुहिम आज से शुरू हो गयी है। इसी क्रम में वे दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल से मिलने पहुंचे इस दौरान तेजस्वी यादव भी उनके साथ थे।