अरवल में हम पार्टी का सदस्यता अभियान तेज, गरीब चौपाल यात्रा से जनता की समस्याओं को मिलेगा मंच: डॉ. संतोष सुमन रोहतास पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 7 कुख्यात अपराधियों को दबोचा, कई कांडों का किया खुलासा मुजफ्फरपुर कांग्रेस में ‘दो’ जिलाध्यक्ष? आलाकमान की सूची ने बढ़ाया कन्फ्यूजन, चर्चाओं का बाजार गर्म आरा-मोहनिया नेशनल हाईवे पर दर्दनाक हादसा: ट्रक की टक्कर से 10 वर्षीय बच्ची की मौत, मामा घायल भारत-नेपाल सीमा पर SSB की बड़ी कार्रवाई, अवैध करेंसी के साथ 2 तस्करों को दबोचा पटना में नशे के खिलाफ बड़ी कार्रवाई, 128 नशीले इंजेक्शन के साथ 2 गिरफ्तार मुजफ्फरपुर सब्जी मंडी में युवती की गोली मारकर हत्या, प्रेम-प्रसंग में मर्डर की आशंका BIHAR CRIME: अरवल में दिनदहाड़े फायरिंग, इलाके में मचा हड़कंप बरारी में राज्यसभा सांसद धर्मशीला गुप्ता का भव्य स्वागत, विकास के मुद्दों पर हुई अहम चर्चा बिहार सरकार की सख्ती का असर: काम पर लौटे 30 परीक्ष्यमान राजस्व अधिकारी, बाकी 31 के लिए डेडलाइन तय; क्या बोले डिप्टी सीएम विजय सिन्हा?
04-Dec-2022 09:26 PM
DELHI: गुजरात में कल दूसरे और आखिरी चरण की वोटिंग होनी है। इसी बीच बीजेपी ने मिशन 2024 को लेकर अपनी चुनावी तैयारी शुरू कर दी है। दिल्ली में सोमवार से पार्टी के राष्ट्रीय पदाधिकारियों की बैठक शुरू हो जाएगी। दो दिनों तक चलने वाली इस बैठक का उद्घाटन प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी करेंगे। बैठक में पार्टी के तमाम राष्ट्रीय पदाधिकारी शामिल होंगे। इस बैठक में मुख्य रूप से आगामी 2024 में होने वाले लोकसभा चुनाव को लेकर रणनीति तय की जाएगी।
सोमवार को गुजरात के अहमदाबाद में वोट देने के बाद प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी बीजेपी की राष्ट्रीय पदाधिकारियों की बैठक में शामिल होने के लिए दिल्ली रवाना हो जाएंगे। जहां बैठक का उद्घाटन करने के बाद पीएम बीजेपी पदाधिकारियों को संबोधित करेंगे और आगामी चुनाव को लेकर जरूरी टिप्स देंगे। दो दिवसीय बैठक की अध्यक्षता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा करेंगे। केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह भी इस बैठक में शामिल हो सकते हैं।
इस बैठक में हाल के दिनों में संपन्न हुए चुनावों पर भी चर्चा होगी। गुजरात और हिमाचल प्रदेश के प्रभारी विधानसभा चुनाव को लेकर अपनी रिपोर्ट बैठक में पेश करेंगे। दिल्ली के प्रभारी भी एमसीडी चुनाव से जुड़ी रिपोर्ट देंगे। जबकि अगले साल जिन राज्यों में विधानसभा चुनाव होने हैं, वहां के प्रभारी भी चुनावी तैयारियों की रिपोर्ट पेश करेंगे। बता दें कि साल 2023 में देश के कई राज्यों में चुनाव होने हैं। मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़, राजस्थान, कर्नाटक, त्रिपुरा, मिजोरम, मेघालय, नागालैंड जैसे राज्यों में होने वाले चुनाव को लेकर तैयारी शुरू कर दी गई है।