सहरसा कोर्ट का अनोखा फैसला: फर्जी दस्तावेज मामले में आरोपी को मिली जमानत, 6 महीने मंदिर में सेवा की शर्त महाशिवरात्रि और होली से पूर्व हाई अलर्ट: डीजे पर रोक शराबबंदी पर सख्ती बिहार में सिलेंडर हादसा: भांजे की छठ्ठी में मधुबनी में मामा झुलसा, गयाजी में धमाके से 3 घर जलकर राख मोतिहारी में सूखा नशा के खिलाफ पुलिस की बड़ी कार्रवाई, स्मैक-गांजा के साथ महिला गिरफ्तार होली को लेकर एक्शन में पुलिस, सिविल ड्रेस में शराब तस्करों के ठिकानों पर कर रही रेड, जमुई में बाप-बेटे को दबोचा बिहार में अपराधियों का तांडव: समस्तीपुर में ज्वेलरी शॉप में करोड़ों की लूट, फायरिंग करते फरार हुए अपराधी प्रेमचंद रंगशाला में ‘सरगम’ की गूंज: श्रैफिकुलम विद्या बोधि स्कूल का भव्य वार्षिक समारोह Bihar Crime News: बिहार में दिनदहाड़े 10 लाख के ज्वेलरी की चोरी, बदमाशों ने बाइक की डिक्की से उड़ाए गहने Bihar Crime News: बिहार में दिनदहाड़े 10 लाख के ज्वेलरी की चोरी, बदमाशों ने बाइक की डिक्की से उड़ाए गहने ‘प्रेग्नेंट करो और पैसे कमाओ’, बिहार में साइबर अपराधियों का हैरान करने वाला ऑफर; युवकों को भेजते थे हॉट महिलाओं की तस्वीर
02-Jun-2023 09:57 PM
By First Bihar
PATNA: लोकसभा का चुनाव जैसे जैसे नजदीक आ रहा है सियासी सरगर्मियां तेज हो गई हैं और सभी दलों के नेता अपने अपने हिसाब से सियासी सेटिंग में जुट गए हैं। नीतीश का साथ छोड़ नई पार्टी बनाने वाले राष्ट्रीय लोक जनता दल के अध्यक्ष उपेंद्र कुशवाहा ने आज दिल्ली में बीजेपी अध्यक्ष जेपी नड्डा से मुलाकात की है। कुशवाहा के जेपी नड्डा से मुलाकात के बाद एक बार फिर से यह कयास लगाए जा रहे हैं कि विपक्षी दलों की बैठक से पहले कुशवाहा बड़ा एलान कर सकते हैं।
दरअसल, जेडीयू से अलग होने के बाद नई पार्टी बना चुके कुशवाहा यह पहले ही कह चुके हैं कि लोकसभा चुनाव के दौरान उनका किसी न किसी पार्टी से गठबंधन होगा हालांकि साफ तौर पर उन्होंने नहीं बताया है कि वे किस गठबंधन के साथ जाएंगे लेकिन बीजेपी से बढ़ी कुशवाहा की नजदीकियों के बाद यह कहा जा रहा है कि तय समय पर कुशवाहा एनडीए के साथ जाने की घोषणा करेंगे। बीते 3 महीनों में बीजेपी नेताओं से उपेंद्र कुशवाहा की यह दूसरी बड़ी मुलाकात है।
इससे पहले उपेंद्र कुशवाहा ने केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह से दिल्ली में मुलाकात की थी। जिसके बाद से ही यह चर्चा शुरू हो गई थी कि कुशवाहा की नई पार्टी आरएलजेडी एनडीए गठबंधन में शामिल हो सकती है हालांकि दोनों ही दलों की तरफ से इसको लेकर कोई बयान नहीं आया। पटना में होने वाली विपक्षी दलों की बैठक से ठीक पहले कुशवाहा दिल्ली पहुंचे और बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा से मुलाकात की है। ऐसे में एक बार फिर से कयासों का बाजार गर्म हो गया है और कहा जा रहा है कि कुशवाहा जल्द ही एनडीए गठबंधन में शामिल हो सकते हैं।
बता दें कि जेडीयू से अलग होने के बाद से ही कुशवाहा मुख्यमंत्री नीतीश कुमार और महागठबंधन की सरकार के खिलाफ मोर्चा खोल चुके हैं। पिछले दिनों कुशवाहा ने पूरे राज्य का भ्रमण कर सरकार की नाकामी को आम लोगों को बताया। इस दौरान कई ऐसे मौके आए जब वे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की तारीफ करते दिखे। उपेंद्र कुशवाहा लगातार इस बात को कहते रहे हैं कि 2024 के लोकसभा चुनाव में नरेंद्र मोदी के सामने कोई चैलेंज नहीं है और एक बार फिर देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ही बनेंगे।