ब्रेकिंग न्यूज़

हॉस्पिटल बंद करो..डॉक्टर यहां नहीं रहता है, युवक की मौत से गुस्साए परिजनों ने किया हंगामा छपरा में हथियार तस्करी गिरोह का पर्दाफाश, STF ने 5 तस्करों को दबोचा ‎उच्च न्यायालय का आदेश भी नहीं मान रहा पटना आईआईटी, सैकड़ों स्कूली बच्चों का भविष्य दांव पर लगा: देव ज्योति कौन होगा बिहार का नया सीएम? मीडिया के इस सवाल पर बोले आनंद मोहन, कहा..BJP में पर्ची से तय होता है नाम बेगूसराय में विजिलेंस की बड़ी कार्रवाई: 12 हजार घूस लेते आपूर्ति पदाधिकारी और डीलर गिरफ्तार घूसखोर ESI की गिरफ्तारी का विरोध: परिवहन विभाग के कर्मचारियों ने किया काम-काज ठप चिराग के सामने नरम पड़े पारस, करने लगे पार्टी और परिवार को एक करने की मांग, कहा..भतीजा CM बनें तो खुशी होगी नीतीश के गृह क्षेत्र नालंदा का मामला पप्पू यादव ने लोकसभा में उठाया, कहा..दोषियों को मिले फांसी की सजा बिहार में भीषण सड़क हादसा: बाप-बेटा समेत तीन लोगों की दर्दनाक मौत, दो बाइक की हुई सीधी भिड़ंत बिहार में भीषण सड़क हादसा: बाप-बेटा समेत तीन लोगों की दर्दनाक मौत, दो बाइक की हुई सीधी भिड़ंत

Home / news / दिल्ली में हत्या के बाद डेढ़ करोड़ की संपत्ति लेकर भागे युवक...

दिल्ली में हत्या के बाद डेढ़ करोड़ की संपत्ति लेकर भागे युवक को मुजफ्फरपुर में दबोचा गया, बैग से 18.65 लाख कैश बरामद

18-Aug-2021 09:37 PM

DESK: दिल्ली में नौकरानी की हत्या के बाद कारोबारी के घर से डेढ़ करोड़ से अधिक की संपत्ति लेकर भागे आरोपी को आज मुजफ्फरपुर से गिरफ्तार किया गया है। नगर पुलिस की मदद से दिल्ली पुलिस ने गरीबनाथ मंदिर रोड से आरोपी को दबोचा है। गिरफ्तारी शख्स के पास से पुलिस ने 18 लाख 65 हजार रुपये बरामद किया है।


आरोपी राहुल कांटी थाना क्षेत्र के ढेबहा का रहने वाला है। गिरफ्तारी के बाद दिल्ली पुलिस ने उसे सीजेएम कोर्ट में पेश किया। सुनवाई के बाद कोर्ट ने दो दिन के ट्रांजिट रिमांड की अनुमति दी है। घटना के संबंध में बताया जाता है कि दो दिन पहले दिल्ली के पटेल नगर के व्यवसायी प्रीतम सिंह की नौकरानी की राहुल ने अपने साथियों के साथ मिलकर हत्या कर दी थी।


 हत्या के बाद घर में रखे जेवरात और कैश मिलाकर करीब डेढ़ करोड़ की संपत्ति लूटकर फरार हो गया। दिल्ली पुलिस को जांच के दौरान यह पता चला कि आरोपी अपने घर मुजफ्फरपुर के लिए निकला है। फिर क्या था दिल्ली पुलिस उसका पीछा करते हुए मुजफ्फरपुर पहुंच गयी। 


वह दोपहर ढाई बजे स्टेशन से उतरकर गरीबनाथ मंदिर की ओर जा रहा था। तभी इसी दौरान नगर थाने की मदद से इलाके की नाकेबंदी कर उसे दबोच लिया गया। उसने पुलिस को गुमराह करने का प्रयास किया लेकिन तलाशी लेने पर उसके बैग से 18.65 लाख रुपये बरामद किया गया।  


कोर्ट से रिमांड मिलने के बाद दिल्ली पुलिस विशेष वाहन से आरोपित राहुल कुमार को लेकर रवाना हो गई। अब उससे पूछताछ के बाद अन्य अपराधियों की गिरफ्तारी की जाएगी। लूट व हत्या के बाद व्यवसायी प्रीतम सिंह ने पटेल नगर थाने में कांड संख्या 414/21 दर्ज कराई गयी है।