Bihar politics : बिहार की सियासत में नया अध्याय : निशांत ने संभाली JDU की कमान ! संजय झा के घर विधायकों के साथ हाईलेवल मीटिंग, बनी यह ख़ास रणनीति HRMS Portal Railway: महिला कर्मचारियों की सुरक्षा के लिए रेलवे का बड़ा कदम, अब इस तरह से कर सकेंगी शिकायत Bihar News : एक ही परिवार से उठी दो अर्थी, मामा-भांजे की सड़क हादसे में दर्दनाक मौत IAS SUCCESS STORY : छोटे से गांव का बड़ा कमाल : कोचिंग नहीं की… फिर भी UPSC में टॉप! पटना के इशित्व ने कर दिखाया कमाल; सक्सेस स्टोरी हो रही वायरल Bihar Ration Card eKYC : बिहार में राशन कार्डधारियों को इस डेट तक हर हाल में करना होगा यह काम, डेढ़ करोड़ लाभुकों का कट सकता है नाम BJP सांसदों को जारी हुआ व्हिप: 9 और 10 मार्च को सदन में हर हाल में उपस्थित रहना होगा, जानें वजह LPG Price Hike : घरेलू रसोई गैस सिलेंडर महंगा, 14.2 किलो LPG के दाम में 60 रुपये की बढ़ोतरी, आज से लागू नया रेट बिहार का अगला सीएम कौन होगा, इस पर बेकार की माथापच्ची हो रही है: नीतीश खुद तय कर चुके हैं उत्तराधिकारी का नाम, इस नेता की होगी ताजपोशी Bihar Teacher News: बिहार के 31 शिक्षकों के खिलाफ केस दर्ज, निगरानी अन्वेषण ब्यूरो का बड़ा एक्शन Bihar Teacher News: बिहार के 31 शिक्षकों के खिलाफ केस दर्ज, निगरानी अन्वेषण ब्यूरो का बड़ा एक्शन
12-Feb-2020 03:17 PM
RANCHI : इस वक्त एक बड़ी खबर सामने आ रही है रांची से जहां नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने रिम्स में इलाजरत अपने पिता लालू यादव से मुलाकात की है. दिल्ली विधानसभा चुनाव में करारी हार के बाद तेजस्वी अपने पिता से मुलाकात करने रांची पहुंचे हैं. इस साल बिहार में भी चुनाव होने वाला है. इसको लेकर लालू यादव के साथ काफी देर तक बातचीत हुई है.
राजद सुप्रीमो लालू यादव की तबियत इन दिनों ठीक नहीं है. मेडिकल बुलेटिन में लालू के हेल्थ को लेकर पॉजिटिव रिपोर्ट सामने नहीं आ रही हैं. तेजस्वी ने लालू से रिम्स के पेइंग वार्ड में मुलाकात की है. इससे पहले राबड़ी देवी और मीसा भारती भी लालू से मुलाकात करने रांची पहुंची थीं. जहां उन्होंने झारखंड के नए मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन से भी मुलाकात की थी.
दिल्ली विधानसभा चुनाव में जार के बाद तेजस्वी और लालू की यह पहली मुलाकात हुई है. दिल्ली चुनाव में राजद 4 सीटों पर कांग्रेस के साथ मिलकर चुनाव में उत्तरी थी. राजद उम्मीदवारों ने किसी भी सीट पर जीत दर्ज नहीं की. हार के बाद तेजस्वी ने ट्वीट कर लिखा था कि "दिल्ली की जनता ने विकास, सद्भाव, मोहब्बत और सोहबत वाला जनादेश दिया है. BJP ने ज़हर और नफरत का जो विषैला कैंपेन किया था उसका परिणाम सामने है. बताइए ब्राह्मण वर्ण का आदमी वैश्य वर्ण के आदमी के मंदिर जाने पर उन्हें अशुद्ध और अपवित्र बता रहा था.आतंकवादी और पाकिस्तानी बता रहे थे."