ब्रेकिंग न्यूज़

Bihar accident news : मेला देखकर लौट रहे थे 4 दोस्त… रास्ते में हुआ ऐसा हादसा कि 3 की मौत और 1 अब भी लापता BIHAR NEWS : CM कुर्सी पर फसाद! 'निशांत' ने बहुत लोगों को कर दिया 'अशांत', JDU के ऐलान से राजनीति में भूचाल, BJP के लिए संकट Bihar school : सरकारी स्कूलों में डिजिटल क्रांति! AI से बदलेगी बच्चों की पढ़ाई, 8वीं से 12वीं तक बच्चों को मिलेगी यह सुविधाएं Bihar News : बिहार सिविल कोर्ट चपरासी भर्ती की परीक्षा रद्द, 4 साल बाद हुआ एग्जाम अब फिर अटका! जानें अब कब होगी नई परीक्षा Bihar Board 10th Result 2026 : बिहार बोर्ड 10वीं रिजल्ट को लेकर बड़ा अपडेट! क्या आज आएगा मैट्रिक का परिणाम? जानें पूरी डिटेल Bihar NH Projects : 26 हाईवे प्रोजेक्ट पर संकट! इस डेट तक मंजूरी नहीं तो सब रद्द, केंद्र की बड़ी चेतावनी Bihar News: अब 37 लाख की लग्जरी गाड़ी से चलेंगे मंत्री जी ! अफसरों की सवारी भी हुई अपग्रेड; पढ़िए क्या है पूरी खबर Bihar News : 20 दिन की चुप्पी के बाद CBI पर कोर्ट सख्त, अब दिल्ली से होगी मॉनिटरिंग! नीट छात्रा केस में बड़ा ट्विस्ट BPSC latest news : BPSC में बड़ा डिजिटल धमाका! ब्लॉकचेन में लॉक होंगी कॉपियां-मार्कशीट, पेपर लीक पर लगेगा ब्रेक Bihar News: राज्यसभा जाने के बाद नितिन नवीन आज देंगे विधायक पद से इस्तीफा! बांकीपुर सीट पर उपचुनाव की आहट तेज

Home / news / लोकसभा चुनाव से पहले दिल्ली में 'HAM' की बड़ी बैठक शुरू, इन...

लोकसभा चुनाव से पहले दिल्ली में 'HAM' की बड़ी बैठक शुरू, इन मुद्दों पर हो रहा मंथन

18-Jan-2024 02:06 PM

By First Bihar

PATNA : लोकसभा चुनाव से पहले राजधनी दिल्ली में हिंदुस्तानी आवाम मोर्चा का राष्ट्रीय अधिवेशन आज नई दिल्ली में हो रहा है। दिल्ली के कांस्टिट्यूशन क्लब में हो रहे इस अधिवेशन में पार्टी के कई नेताओं का जुटान हुआ है। इस मीटिंग में विभिन्न राज्यों के प्रदेश अध्यक्ष और वहां के शीर्ष नेता इस अधिवेशन में भाग ले रहे हैं।


मिली जानकारी के अनुसार,  'हम' के राष्ट्रीय अधिवेशन में आगामी लोकसभा चुनाव को लेकर मंथन चल रहा है। इसके साथ ही संगठन को कैसे मजबूत किया जाए, इस पर भी चर्चा हो रही है। ऐसा माना जा रहा है कि हम के एनडीए में शामिल होने के बाद लिहाजा आगामी चुनाव में पीएम मोदी के हाथों को कैसे मजबूत किया जाए, इस पर चर्चा हो रही है।


वहीं, इस मीटिंग से पहले हम' पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष संतोष कुमार सुमन ने कहा है कि अगर नीतीश कुमार जी NDA में शामिल होते हैं तो हमें कोई दिक्कत नहीं है। ये हमारा नहीं बल्कि ये बीजेपी का विषय है। हमलोग आगामी लोकसभा चुनाव की तैयारियों में जुटे हैं और बिहार की सभी 40 लोकसभा सीटों पर हमारी जीत होगी।


उधर, दिल्ली में चिराग पासवान, उपेन्द्र कुशवाहा और जीतन राम मांझी की हुई मुलाकात पर संतोष कुमार सुमन ने कहा कि पटना के दही-चूड़ा भोज में मिले थे तो उसमें ये तय हुआ कि शाम में हमलोग दिल्ली में मुलाकात करेंगे। इसके बाद हमलोग चाय पर मिले लिहाजा मुलाकात तो इतनी बड़ी बात नहीं है।