ब्रेकिंग न्यूज़

मुजफ्फरपुर रेल पुलिस की बड़ी कामयाबी: छपरा कचहरी कांड के अभियुक्त को 5 साल की सजा घरेलू गैस सिलेंडर का व्यवसायिक इस्तेमाल: सारण में 3 होटलों के खिलाफ FIR दर्ज मौका देखकर बदलने वाले को क्या कहते हैं? पंडित..मच गया बवाल बिहार में LPG संकट का असर: स्कूल, हॉस्टल और आंगनबाड़ी में बंद पड़े गैस चूल्हे, लकड़ी पर बन रहा खाना Bihar Crime News: लूटकांड में शामिल चार अपराधी गिरफ्तार, बैंककर्मी को गोली मारने का आरोपी भी शामिल Bihar Crime News: लूटकांड में शामिल चार अपराधी गिरफ्तार, बैंककर्मी को गोली मारने का आरोपी भी शामिल ‘अगली बार गोली सीधे माथे में मारेंगे’, सिंगर बादशाह को लॉरेंस बिश्नोई गैंग ने दी जान से मारने की धमकी ‘अगली बार गोली सीधे माथे में मारेंगे’, सिंगर बादशाह को लॉरेंस बिश्नोई गैंग ने दी जान से मारने की धमकी ट्रेन की चपेट में आने से दो लोगों की मौत, सांप से बचने के लिए पटरी की तरफ भागे, तभी आ गई गाड़ी ट्रेन की चपेट में आने से दो लोगों की मौत, सांप से बचने के लिए पटरी की तरफ भागे, तभी आ गई गाड़ी

दिल्ली में फिर दिल को दहलाने वाली वारदात, लिव-इन पार्टनर की हत्या कर लाश को फ्रिज में छिपाया

14-Feb-2023 09:22 PM

By First Bihar

DELHI: देश की राजधानी दिल्ली में एक बार फिर दिल को दहला देने वाली घटना सामने आई है। श्रद्धा वालकर मर्डर केस जो महरौली में हुआ था उसी केस के जैसा एक मामला दिल्ली के ही बाबा हरिदास नगर थाना क्षेत्र में देखने को मिली है। जहां एक युवक ने अपनी लिव इन पार्टनर की मोबाइल के चार्जर वायर से गला दबाकर निर्मम हत्या कर दी और ले जाकर किसी ढाबे के फ्रिज में छिपा दिया। 


मृतका की पहचान 22 वर्षीय निक्की यादव के रूप में हुई है जो हरियाणा के झज्जर की रहने वाली थी। पिछले पांच साल से वो 24 साल वर्षीय साहिल गहलोत के साथ लिव-इन में पश्चिमी दिल्ली के उत्तम नगर में रह रही थी। मिली जानकारी के अनुसार युवक दूसरी लड़की से शादी करने के फिराक में था जिसकी भनक उसके लिव-इन पार्टनर को लग गयी थी। 


फिर क्या था इस बात को लेकर आए दिन दोनों के बीच तू-तू मैं मैं हुआ करता था। दूसरी शादी का निक्की लगातार विरोध कर रही थी। जिसके बाद साहिल ने उसे मारने की साजिश रच डाली और आखिरकार उसने इस घटना को अंजाम दे दिया। उसने सुबह गर्लफ्रेंड की हत्या की और उसी दिन शाम ने दूसरी लड़की से शादी भी रचा ली। 


साहिल ने खुद इस बात की जानकारी पुलिस को दी है। उसने बताया कि 10 फरवरी को निक्की की हत्या उसने मोबाइल चार्जर के बायर से गला दबाकर किया था। गर्लफ्रेंड को मारने के बाद उसकी लाश कार में लेकर वह रातभर घुमता रहा फिर एक ढाबे पर गया जहां रखे फ्रिज में लड़की को छिपा दिया। 


लेकिन घटना के चौथे दिन पुलिस को इस बात की सूचना मिली की एक ढाबे के फ्रिज में लड़की की लाश रखी हुई है। पुलिस ने जब मामले की छानबीन शुरू की तो परत दर परत मामला सामने आने लगा। सबसे पहले पुलिस ने लड़की के रूम पार्टनर को साहिल तो गिरफ्तार किया और कड़ाई से पूछताछ की। तब पूरा मामला सामने आ गया। फिलहाल पुलिस आगे की कार्रवाई में जुटी है।