ब्रेकिंग न्यूज़

Patna LPG News : पटना में गैस पर सख्ती का बड़ा असर! अब इन लोगों को नहीं मिलेगा LPG सिलेंडर; गैस एजेंसियों से कम हुई भीड़ EV बनी मौत की सौदागर: अचानक घर में लगी आग, फिर फटने लगे LPG सिलेंडर, 7 लोग जिंदा जले Airline Rules : अब फ्लाइट में पसंदीदा सीट चुनने के लिए नहीं देना होगा पैसा! सरकार का बड़ा फैसला, यात्रियों को मिली राहत BIHAR NEWS : 'तेजस्वी ने जानबूझकर भूमिहार को बलि का बकरा बना दिया ...', बोले BJP विधायक - हार तय थी तो परिवार से नहीं उतारा कैंडिडेट Road Project : पटना में ट्रैफिक से राहत! इस इलाके में बनेगी फोरलेन सड़क, 5 लाख लोगों को बड़ा फायदा BIHAR News : एलपीजी पर सख्ती: बिना e-KYC नहीं मिलेगा गैस सिलिंडर, कालाबाजारी पर सरकार का बड़ा एक्शन Bihar News : नीतीश कुमार फिर बनेंगे जदयू के राष्ट्रीय अध्यक्ष! 19 मार्च को भरेंगे नामांकन, पार्टी में एकजुटता का बड़ा संदेश Bihar Teacher News : बिहार में शिक्षकों के लिए खुशखबरी; मॉडल स्कूलों के लिए ट्रांसफर शुरू; शिक्षा व्यवस्था में बड़ा बदलाव Bihar News : बिजली बिल पर बड़ा फैसला आज! इस दिन से बदलेंगी दरें, 125 यूनिट फ्री रहेगा या बढ़ेगा झटका? Bihar crime news : पटना में बालू माफियाओं का आतंक: पुलिस पर हमला, जवाब में चली गोली;4 ट्रैक्टर जब्त

Home / news / दिल्ली में फिलहाल चुनाव प्रचार नहीं करेंगे नीतीश, बोले - 30 जनवरी तक...

दिल्ली में फिलहाल चुनाव प्रचार नहीं करेंगे नीतीश, बोले - 30 जनवरी तक व्यस्त हूं

27-Jan-2020 05:08 PM

By Rahul Singh

PATNA : बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार दिल्ली विधानसभा चुनाव में प्रचार करने फिलहाल नहीं जाएंगे। जनता दल यूनाइटेड एनडीए गठबंधन के साथ दिल्ली की 2 विधानसभा सीटों पर चुनाव लड़ रही है लेकिन नीतीश कुमार ने अब तक अपना चुनाव प्रचार कार्यक्रम तय नहीं किया है। दिल्ली चुनाव प्रचार को लेकर सवाल पूछे जाने पर नीतीश कुमार ने कहा है कि फिलहाल 30 जनवरी तक उनका व्यस्त कार्यक्रम है। उसके बाद ही दिल्ली में चुनाव प्रचार करने को लेकर वह कोई फैसला करेंगे।


नीतीश कुमार ने कहा है कि मंगलवार को उन्होंने अपनी पार्टी के विधायकों, सांसदों और जिलाध्यक्षों की बैठक बुलाई है। राजगीर में पिछले दिनों हुए प्रशिक्षण शिविर के वक्त ही इस बैठक की रूपरेखा बन चुकी थी। नीतीश कुमार ने कहा है कि इस बैठक में संगठन और बाकी अन्य बातों पर चर्चा होगी। 


नीतीश कुमार की पार्टी दिल्ली विधानसभा चुनाव के रणक्षेत्र में उतरने के लिए अकेली टैररि कर रही थी. इस बीच भारतीय जनता पार्टी की ओर से गठबंधन में लड़ने का निमंत्रण मिलते ही जेडीयू ने निर्णय लिया कि वो बीजेपी के साथ दिल्ली में लड़ेगी. मुख्यमंत्री अरविन्द केजरीवाल की लोकप्रियता के सामने भाजपा की भी मुश्किलें बढ़ती हुई नजर आ रही हैं. ऐसे में यह कयास लगाए जा रहे हैं कि आम आदमी पार्टी के वर्चस्व को देखते नीतीश भी  किरकिरी नहीं कराना चाहते हैं. बीजेपी खुद इस चुनाव में डगमगाती हुई नजर आ रही है. ऐसे में नीतीश दिल्ली में चुनाव प्रचार नहीं करना चाहते हैं.