पटना में बड़े ड्रग्स रैकेट का खुलासा: 25 करोड़ की स्मैक के साथ दो स्मगलर अरेस्ट, सूखे नशे के कारोबार में पुलिस के दो जवान भी शामिल पटना में बड़े ड्रग्स रैकेट का खुलासा: 25 करोड़ की स्मैक के साथ दो स्मगलर अरेस्ट, सूखे नशे के कारोबार में पुलिस के दो जवान भी शामिल प्रेम प्रसंग में युवक की हत्या, गंडक नदी से बरामद हुआ शव; पुलिस ने किया कांड का खुलासा पर्यटकों की पहली पसंद बने बिहार के ये वाटरफॉल्स, पहाड़ और झरनों का संगम बने आकर्षण का केंद्र पर्यटकों की पहली पसंद बने बिहार के ये वाटरफॉल्स, पहाड़ और झरनों का संगम बने आकर्षण का केंद्र अगलगी में अपना सब कुछ गंवा चुके लोगों के बीच पहुंचे मुकेश सहनी, राहत सामग्री का किया वितरण अगलगी में अपना सब कुछ गंवा चुके लोगों के बीच पहुंचे मुकेश सहनी, राहत सामग्री का किया वितरण ‘पास बुलाएगा, 500 का नोट दिखाएगा, मगर लेना नहीं’–पटना जंक्शन पर सक्रिय ठग गिरोह का भंडाफोड़ Bihar News: CM नीतीश की समृद्धि यात्रा में छोटे-मोटे काम पर भी करोड़ो रू हुए खर्च, सरकारी खजाने से रिलीज की गई राशि बिहार में डोर-टू-डोर कचरा कलेक्शन में बड़ा बदलाव: चार रंग के डस्टबिन होंगे अनिवार्य, इस दिन से लागू होंगे नए नियम; गाइडलाइन जारी
02-Mar-2024 07:32 PM
By First Bihar
DELHI: भाजपा ने लोकसभा चुनाव के लिए 195 उम्मीदवारों की पहली सूची जारी की है. इसमें दिल्ली की कुल 7 में से 5 सीटों के लिए उम्मीदवारों के नाम का एलान किया गया है. बीजेपी ने केंद्रीय मंत्री मीनाक्षी लेखी और पूर्व सीएम हर्षवर्धन समेत अपने चार सांसदों का टिकट काट दिया है. पांच सीटों के लिए जारी उम्मीदवारों की सूची में सिर्फ मनोज तिवारी ही एकमात्र सांसद हैं, जिनका टिकट बचा. खास बात ये भी है कि बीजेपी ने पूर्व केंद्रीय मंत्री स्व. सुषमा स्वराज की बेटी बांसुरी स्वराज को उम्मीवार बनाया है.
भाजपा ने दिल्ली की सात लोकसभा सीटों में से पांच उम्मीदवारों का एलान कर दिया है. नई दिल्ली सीट से सांसद केंद्रीय मंत्री मीनाक्षी लेखी का टिकट कट गया है. उनकी जगह बांसुरी स्वराज को टिकट दिया गया है. बांसुरी स्वराज पूर्व केंद्रीय मंत्री स्व. सुषमा स्वराज की बेटी हैं. उधर, पश्चिम दिल्ली के सांसद परवेश वर्मा का भी टिकट कटा है. उनकी जगह कमलजी शेहरावत को टिकट दिया गया है.
बीजेपी ने दिल्ली के सीएम और केंद्रीय मंत्री रहे हर्षवर्धन का भी टिकट काट दिया है. हर्षवर्धन चांदनी चौक सीट से सांसद हैं. पार्टी ने उनकी जगह प्रवीण खंडेलवाल को टिकट दिया है. साउथ दिल्ली सीट से सांसद रमेश बिधूड़ी का भी टिकट काट दिया गया है. उनकी जगह रामबीर सिंह बिधूड़ी को टिकट दिया गया है.
भाजपा ने जिन पांच सीटों के लिए उम्मीदवारों के नाम का एलान किया है उसमें सिर्फ मनोज तिवारी ही अपना टिकट बचा पाने में सफल हुए हैं. मनोज तिवारी को उत्तर पूर्वी दिल्ली से टिकट मिला है. वे लगातार दो दफे से सांसद हैं. दिल्ली में बड़ी संख्या में बिहारी वोटरों को देखते हुए पार्टी ने उनका टिकट काटने का जोखिम नहीं लिया.