Bihar Board 10th Result 2026 : बिहार बोर्ड 10वीं रिजल्ट को लेकर बड़ा अपडेट! क्या आज आएगा मैट्रिक का परिणाम? जानें पूरी डिटेल Bihar NH Projects : 26 हाईवे प्रोजेक्ट पर संकट! इस डेट तक मंजूरी नहीं तो सब रद्द, केंद्र की बड़ी चेतावनी Bihar News: अब 37 लाख की लग्जरी गाड़ी से चलेंगे मंत्री जी ! अफसरों की सवारी भी हुई अपग्रेड; पढ़िए क्या है पूरी खबर Bihar News : 20 दिन की चुप्पी के बाद CBI पर कोर्ट सख्त, अब दिल्ली से होगी मॉनिटरिंग! नीट छात्रा केस में बड़ा ट्विस्ट BPSC latest news : BPSC में बड़ा डिजिटल धमाका! ब्लॉकचेन में लॉक होंगी कॉपियां-मार्कशीट, पेपर लीक पर लगेगा ब्रेक Bihar News: राज्यसभा जाने के बाद नितिन नवीन आज देंगे विधायक पद से इस्तीफा! बांकीपुर सीट पर उपचुनाव की आहट तेज Railway News : बिहार को रेलवे की बड़ी सौगात! पटना-अहमदाबाद समेत 3 नई ट्रेनों को मंजूरी, यात्रियों की बढ़ेगी सुविधा Patna Airport : पटना एयरपोर्ट से बड़ा बदलाव! इस शहर के लिए पहली सीधी फ्लाइट शुरू, 4 साल बाद रात में फिर से उड़ान सेवा बहाल Bihar weather update : बिहार में आंधी-बारिश का तांडव! 34 जिलों में तबाही, 70 किमी/घंटा हवा से फसलें बर्बाद, बिजली गुल बड़ा हादसा टला: रामनवमी जुलूस के दौरान तेज आंधी तूफान से बीच सड़क पर गिर गया एलईडी गेट, डाकबंगला में मची अफरातफरी
01-Apr-2024 08:47 AM
By VISHWAJIT ANAND
PATNA : बिहार में सीट बंटवारे के बाद कांग्रेस ने उम्मीदवारों के नाम को अंतिम रूप देना शुरू कर दिया है। पार्टी अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे की अध्यक्षता में रविवार को केंद्रीय चुनाव समिति की बैठक हुई। इसमें बिहार की सीट पर प्रत्याशियों के नाम पर चर्चा की गई। पार्टी बिहार में राजद और लेफ्ट के साथ गठबंधन में चुनाव लड़ रही है। इस बार कांग्रेस के हिस्से में नौ सीट आई हैं।
दरअसल, इस बार बिहार में कांग्रेस 9 सीटों पर चुनाव मैदान में नजर आएगी। इनमें जो सीटें शामिल हैं वो हैं - कटिहार, किशनगंज, भागलपुर, समस्तीपुर, सासाराम, पटना साहिब, पश्चिमी चंपारण, मुजफ्फरपुर, महराजगंज शामिल है। ऐसे में कांग्रेस सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार पार्टी इस बार जिन नामों की चर्चा कर रही है। उनमें किशनगंज से वर्तमान सांसद मोहम्मद जावेद, भागलपुर से विधायक अजीत शर्मा,कटिहार से तारिक अनवर और पटना साहिब सीट पर मीरा कुमार के बेटे अंशुल अभिजीत और राजकुमार राजन के नाम की चर्चा तेज है। वहीं समस्तीपुर सीट से पूर्व आईपीएस वीके रवि और अशोक राम दावेदार बताए जा रहे हैं।
इसके आलावा बाकी सीटों में से मुजफ्फरपुर से विधायक विजेंद्र चौधरी और महाराजगंज से बिहार प्रदेश अध्यक्ष अखिलेश सिंह के बेटे आकाश सिंह के नाम की चर्चा भी की जा रही है। इसके अलावा बाकी के डॉन सीटों में एक सीट पर नया चेहरा मैदान में नजर आ सकता है। हालांकि,नाम पर अंतिम मुहर केंद्रीय नेतृत्व को भी लगाना है। लेकिन इनमें कुछ लोगों का टिकट लगभग तय माना जा रहा है।
मालूम हो कि, कांग्रेस ने पांच अप्रैल को अपना घोषणा पत्र जारी करने का ऐलान किया है। कांग्रेस महासचिव जयराम रमेश ने कहा कि हमने 16 मार्च को पांच न्याय और 25 गारंटी जारी की। देश भर में आठ करोड़ गारंटी कार्ड वितरित करने के लिए हम तीन अप्रैल से अभियान शुरू करेंगे। घोषणापत्र पांच अप्रैल को जारी होगा।
आपको बताते चलें कि, पिछले चुनाव यानी 2019 के लोकसभा चुनाव में भी कांग्रेस 9 सीटों पर चुनाव लड़ी थी और उसे कल 7.70% और हासिल हुआ था। पार्टी को एक सीट किशनगंज में जीत हासिल हुई थी। जबकि यूपीए को 30.61% बहुत हासिल हुआ था। वहीं, राजद ने 19 सीटों पर चुनाव लड़ा था और किसी भी सीट पर बहुमत हासिल नहीं हो पाया था। हलांकि, पार्टी को कुल 15.36% वोट हासिल हुआ था।