ब्रेकिंग न्यूज़

TRAIN NEWS : 'आप टेंशन क्यों लेती हैं मैडम सीट तो मैं ... ', चलती ट्रेन में सीट दिलाने का खेल या साजिश? सामने आया ऐसा ट्विस्ट, जिसे जानकर आप भी कहेंगे ‘क्या सिस्टम है!’ फेमस होने का खतरनाक शौक: रील बनाने के दौरान बाइक सवार तीन लड़कों ने बुजुर्ग को रौंदा, मौके पर हुई मौत फेमस होने का खतरनाक शौक: रील बनाने के दौरान बाइक सवार तीन लड़कों ने बुजुर्ग को रौंदा, मौके पर हुई मौत IPL 2026: बिहार का बेटा देगा किंग कोहली को टक्कर, टॉस होते ही जुड़ जाएगा नाम के साथ बड़ा इतिहास चेयरमैन के खिलाफ अविश्वास प्रस्ताव: पद से हटाई गईं जहानाबाद की जिला परिषद अध्यक्ष रानी कुमारी, उपाध्यक्ष की कुर्सी बची IPL 2026 : आईपीएल 2026 की शुरुआत से पहले CSK को बड़ा झटका, शुरुआती मैचों से बाहर हुए 'थाला' मैट्रिक परीक्षा 2026 के रिजल्ट को लेकर सोशल मीडिया पर वायरल नोटिस का क्या है सच? बिहार बोर्ड का आया जवाब मैट्रिक परीक्षा 2026 के रिजल्ट को लेकर सोशल मीडिया पर वायरल नोटिस का क्या है सच? बिहार बोर्ड का आया जवाब Sunset Points in India: भारत में कहां दिखता है सबसे जादुई सनसेट? ये 5 जगहें बना देंगी आपकी शाम यादगार बिहार पुलिस का बड़ा एक्शन: अलग-अलग मामलों के 32 आरोपी गिरफ्तार, शराब और अवैध हथियार भी बरामद

Home / news / दिल्ली में भाजपा का चुनावी शंखनाद आज, मोदी -शाह समेत अन्य बड़े...

दिल्ली में भाजपा का चुनावी शंखनाद आज, मोदी -शाह समेत अन्य बड़े नेता बनाएंगे 2024 फतह का प्लान

17-Feb-2024 07:23 AM

By First Bihar

PATNA : भाजपा का राष्ट्रीय अधिवेशन 17 व 18 फरवरी को नई दिल्ली स्थित भारत मंडपम में होगा। इस अधिवेशन में पार्टी लोकसभा चुनाव के दृष्टिगत अपने रोडमैप को अंतिम रूप देगी। इस कार्यक्रम में केंद्रीय मंत्री, पार्टी शासित राज्यों के मुख्यमंत्री, राज्य मंत्री, राष्ट्रीय और राज्य पार्टी पदाधिकारी, सांसद और विधायकों सहित लगभग 11 हजार 500 प्रतिनिधि भाग लेंगे।


इसी के साथ राष्ट्रीय अधिवेशन में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के साथ भाजपा प्रदेश अध्यक्ष भूपेंद्र सिंह चौधरी, उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य व ब्रजेश पाठक, प्रदेश महामंत्री (संगठन) धर्मपाल सिंह सहित उत्तर प्रदेश से पार्टी के 1347 प्रतिनिधि भाग लेंगे। शनिवार को अधिवेशन के पहले दिन पार्टी अध्यक्ष जेपी नड्डा प्रतिनिधियों को लोकसभा चुनाव से पहले जोश भरने का काम करेंगे। 


अधिवेशन के अंतिम दिन प्रधानमंत्री अपने संबोधन में लोकसभा चुनाव के मुद्दों और रणनीति के बारे में प्रतिनिधियों को अवगत कराएंगे। अधिवेशन स्थल पर विकसित भारत के संकल्प को प्रर्दशनी के माध्मय से प्रस्तुत किया जाएगा। भाजपा के प्रदेश महामंत्री संजय राय प्रतिनिधि प्रमुख के रूप में राष्ट्रीय अधिवेशन में उप्र से शामिल होने वाले प्रतिनिधियों से समन्वय का कार्य करेंगे।


उधर, इस बैठक के दौरान विभिन्न राज्यों में हो रही चुनावी तैयारियों का भी प्रेजेंटेशन होगा। अधिवेशन का समापन सत्र 18 फरवरी को दोपहर 2 बजे से आयोजित किया जाएगा। इस सत्र में उपस्थित कार्यकर्ताओं का मार्गदर्शन प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी करेंगे। राष्ट्रीय अधिवेशन का शुभारंभ प्रगति मैदान के भारत मंडपम में 17 फरवरी को राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा करेंगे। पंजीकरण सुबह 11 बजे से किया जाएगा तथा उद्घाटन सत्र दोपहर तीन बजे प्रारंभ होगा।