ब्रेकिंग न्यूज़

TRAIN NEWS : 'आप टेंशन क्यों लेती हैं मैडम सीट तो मैं ... ', चलती ट्रेन में सीट दिलाने का खेल या साजिश? सामने आया ऐसा ट्विस्ट, जिसे जानकर आप भी कहेंगे ‘क्या सिस्टम है!’ फेमस होने का खतरनाक शौक: रील बनाने के दौरान बाइक सवार तीन लड़कों ने बुजुर्ग को रौंदा, मौके पर हुई मौत फेमस होने का खतरनाक शौक: रील बनाने के दौरान बाइक सवार तीन लड़कों ने बुजुर्ग को रौंदा, मौके पर हुई मौत चेयरमैन के खिलाफ अविश्वास प्रस्ताव: पद से हटाई गईं जहानाबाद की जिला परिषद अध्यक्ष रानी कुमारी, उपाध्यक्ष की कुर्सी बची IPL 2026 : आईपीएल 2026 की शुरुआत से पहले CSK को बड़ा झटका, शुरुआती मैचों से बाहर हुए 'थाला' मैट्रिक परीक्षा 2026 के रिजल्ट को लेकर सोशल मीडिया पर वायरल नोटिस का क्या है सच? बिहार बोर्ड का आया जवाब मैट्रिक परीक्षा 2026 के रिजल्ट को लेकर सोशल मीडिया पर वायरल नोटिस का क्या है सच? बिहार बोर्ड का आया जवाब Sunset Points in India: भारत में कहां दिखता है सबसे जादुई सनसेट? ये 5 जगहें बना देंगी आपकी शाम यादगार बिहार पुलिस का बड़ा एक्शन: अलग-अलग मामलों के 32 आरोपी गिरफ्तार, शराब और अवैध हथियार भी बरामद बिहार पुलिस का बड़ा एक्शन: अलग-अलग मामलों के 32 आरोपी गिरफ्तार, शराब और अवैध हथियार भी बरामद

Home / news / दिल्ली में बड़ा रेल हादसा, मालगाड़ी के 10 डिब्बे पटरी से उतरे; रेस्क्यू...

दिल्ली में बड़ा रेल हादसा, मालगाड़ी के 10 डिब्बे पटरी से उतरे; रेस्क्यू ऑपरेशन जारी

17-Feb-2024 01:50 PM

By First Bihar

DESK : दिल्ली में एक बड़ा रेल हादसा हो गया है। पटेल नगर-दयाबस्ती सेक्शन पर एक मालगाड़ी के 10 डिब्बे पटरी से उतर गए। यह हादसा जखीरा फ्लाईओवर के पास हुआ है। इस घटना के बाद रेलवे और फायर ब्रिगेड की टीम मौके पर पहुंच गई है। इसके बाद रेस्क्यू ऑपरेशन जारी है। फिलहाल यह जानकारी नहीं मिली है की हादसे में क्या कुछ नुकसान हुआ है। यह हादसा शनिवार को सुबह 11.52 बजे हुआ है। 


वहीं, इस घटना को लेकर  उत्तर रेलवे का कहना है कि दिल्ली क्षेत्र में पटेल नगर-दयाबस्ती सेक्शन पर एक मालगाड़ी के दस डिब्बे पटरी से उतर गए। घटना शहर के जखीरा फ्लाईओवर के पास हुई। डीसीपी रेलवे केपीएस मल्होत्रा का ने कहा, 'ट्रैक पर किसी व्यक्ति के हताहत होने की संभावना से इंकार नहीं किया जा सकता है। बचाव अभियान जारी है।'


उधर, रेलवे अधिकारियों ने बताया, शनिवार सुबह दिल्ली के सराय रोहिल्ला रेलवे स्टेशन के पास एक मालगाड़ी के दस डिब्बे पटरी से उतर गए। ट्रैक पर किसी व्यक्ति के हताहत होने की संभावना से इनकार नहीं किया जा सकता। घटना उस वक्त हुई जब ट्रेन जखीरा फ्लाईओवर के नीचे से गुजर रही थी। रेलवे पुलिस के एक अधिकारी ने कहा कि रेस्क्यू ऑपरेशन जारी है।अधिकारी ने कहा, 'मालगाड़ी में लोहे की शीट के रोल लोड किए गए थे।