खगड़िया में गंगा कटाव रोकने के लिए लोगों ने किया उपवास, महिलाओं ने की गंगा मईया की पूजा बेगूसराय में संदिग्ध हालात में वृद्धा की मौत, परिजनों ने लगाया पीट-पीटकर हत्या का आरोप मुजफ्फरपुर में युवती की हत्या मामला, प्रेमी पर सिर में गोली मारने का आरोप, आपत्तिजनक वीडियो वायरल करने की दे रहा था धमकी बेगूसराय में युवक की निर्मम हत्या, पहचान मिटाने के लिए चेहरे पर डाला एसिड पटना में दिनदहाड़े ज्वेलरी शॉप से 4 लाख की लूट, हथियारबंद 4 बदमाशों ने घटना को दिया अंजाम सीएम की कुर्सी छोड़ेंगे नीतीश कुमार लेकिन रूतबा बढ़ेगा: उनका सुरक्षा घेरा औऱ मजबूत होगा, Z+ के साथ SSG कवर भी रहेगा, स्पेशल कमांडो होंगे तैनात अरवल में गैस लीकेज से लगी भीषण आग, एक ही परिवार के 5 लोग झुलसे मुंगेर में ONLINE ट्रेडिंग के नाम पर ठगी, युवक ने गंवाए 11.69 लाख रुपये परिवहन विभाग के ESI को पुलिस ने किया गिरफ्तार, चेक पोस्ट पर वसूली की शिकायत पर SP ने कराया अरेस्ट मुंगेर में गैस की कालाबाजारी पर कार्रवाई, छापेमारी के दौरान 13 डोमेस्टिक सिलेंडर जब्त
06-Jul-2023 06:39 PM
By First Bihar
DELHI: जैसे-जैसे लोकसभा का चुनाव नजदीक आ रहा है राजनीतिक दल अपनी तैयारियां तेज करते जा रहे हैं। एक तरफ जहां विपक्षी दल बीजेपी को सत्ता से बेदखल करने के लिए एकजुट हो रहे हैं तो वहीं दूसरी तरफ बीजेपी में भी लगातार बैठकों का दौर चल रहा है। विपक्षी दलों की 16-17 जुलाई को होने वाली बैठक के ठीक बाद बीजेपी ने भी एनडीए की बड़ी बैठक बुलाई है। 18 जुलाई को दिल्ली के अशोका होटल में एनडीए समर्थित दलों का जुटान होगा।
दिल्ली में 18 जुलाई को होने वाली एनडीए गठबंधन में शामिल होने के लिए लोजपा (रामविलास) के अध्यक्ष चिराग पासवान को भी बुलाया गया है। बैठक में शामित होने के लिए चिराग ने अपनी सहमति दे दी है। लोजपा (रामविलास) के अलावे कुछ नए दल भी एनडीए की इस बैठक में शामिल हो सकते हैं। इस बैठक में अकाली दल से सुखबीर सिंह बादल, चंद्रबाबू नायडू भी शामिल हो सकते हैं।
बता दें कि बीजेपी के खिलाफ विपक्षी दल एकजुट हो रहे हैं। पटना में 23 जून को हुई बैठक के बाद अब बैंगलुरु में 16-17 जुलाई को विपक्षी दलों की दूसरे चरण की बैठक होनी है। ऐसे में विपक्ष को जवाब देने के लिए एनडीए ने भी गठबंधन को धार देने में जुट गई है। महागठबंधन के खिलाफ रणनीति तय करने के उद्देश्य से बीजेपी ने गठबंधन के दलों की बैठक बुलाई है।