ब्रेकिंग न्यूज़

मधुबनी की शांभवी प्रिया ने बिहार में लहराया परचम, मैट्रिक में 7वां रैंक हासिल बिजली मिस्त्री की बेटी बनीं जिला टॉपर, 478 अंक लाकर राखी ने रचा सफलता का नया इतिहास दवा व्यवसायी को बदमाशों ने बनाया निशाना, बाइक की डिक्की तोड़कर 65 हजार रुपये ले भागे एकतरफा प्यार में युवक की हत्या, लड़की के भाई और दोस्त को पुलिस ने दबोचा राबड़ी आवास में लौंडा डांस का आयोजन, लालू -तेजस्वी समेत कई कार्यकर्ता रहे मौजूद बिहार को जल्द मिलेंगे 25 नए IAS अधिकारी, इस दिन करेंगे ज्वाइन; प्रशासनिक कामकाज को मिलेगी रफ्तार बिहार को जल्द मिलेंगे 25 नए IAS अधिकारी, इस दिन करेंगे ज्वाइन; प्रशासनिक कामकाज को मिलेगी रफ्तार गोपालगंज पुलिस ने पशु तस्कर गिरोह का किया भंडाफोड़, सात गिरफ्तार Bihar Board Matric Result 2026: आंगनबाड़ी सेविका और किसान का बेटा बना स्टेट टॉपर, मैट्रिक परीक्षा में 8वां रैंक किया हासिल पनोरमा स्टार 2026 : बॉलीवुड एक्टर चंकी पांडेय ने बांधा समा, कलाकारों के साथ झूमा छातापुर

Home / news / दिल्ली की सबसे युवा मुख्यमंत्री बनीं आतिशी, 5 विधायकों ने भी ली मंत्री...

दिल्ली की सबसे युवा मुख्यमंत्री बनीं आतिशी, 5 विधायकों ने भी ली मंत्री पद की शपथ

21-Sep-2024 04:44 PM

By First Bihar

DELHI: अरविंद केजरीवाल के इस्तीफे के बाद केंद्र शासित प्रदेश दिल्ली को आज नया मुख्यमंत्री मिल गया। उपराज्यपाल सचिवालय में आयोजित शपथग्रहण समारोह कार्यक्रम में आतिशी ने दिल्ली के मुख्यमंत्री पद की शपथ ली। 


बीजेपी की सुषमा स्वराज और कांग्रेस की शीला दीक्षित के बाद आम आदमी पार्टी की आतिशी दिल्ली की तीसरी महिला मुख्यमंत्री बनीं हैं। आतिशी के साथ 5 विधायकों ने भी कैबिनेट मंत्री पद की शपथ ली। आतिशी के साथ गोपाल राय, कैलाश गहलोत, सौरभ भारद्वाज, इमराज हुसैन और मुकेश अहलावत ने कैबिनेट मंत्री पद की शपथ ली। 


दिल्ली की 17वीं मुख्यमंत्री के तौर पर आज शनिवार को आतिशी ने पद और गोपनीयता की शपथ ली। राजनिवास में एलजी विनय सक्सेना ने आतिशी को सीएम पद की शपथ दिलायी वही साथ में 5 अन्य विधायकों को भी मंत्रीपद की  शपथ दिलाई। सौरभ भारद्वाज, कैलाश गहलोत, इमरान हुसैन, गोपाल राय और मुकेश अहलावत को मंत्री पद की शपथ दिलायी गयी। शपथ ग्रहण करने के बाद आतिशी ने अरविंद केजरीवाल के पैर छुए। इस मौके पर अरविंद केजरीवाल, मनीष सिसोदिया और पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान मौजूद रहे।


दिल्ली की सबसे युवा सीएम होने का रिकॉर्ड आतिशी ने बनाया है। 2013 में  केजरीवाल 45 साल की उम्र में दिल्ली के सीएम बने थे तब केजरीवाल ने युवा सीएम होने का रिकॉर्ड बनाया था। जिसे आज आतिशी ने तोड़ दिया है। आतिशी 43 साल की उम्र में दिल्ली की मुख्यमंत्री बनीं है। वही सुषमा स्वराज, शीला दिक्षित के बाद तीसरी महिला सीएम आतिशी बन गईं हैं।   news image

news imagenews image