RailOne App : अब घर तक छोड़ेगी रेलवे! इस ऐप से टिकट के साथ बुक करें टैक्सी, रेलवे की नई सुविधा ने बदला सफर का तरीका Zomato से खाना मंगवाना हुआ महंगा, हर ऑर्डर पर अब देनी होगी इतनी प्लेटफॉर्म फीस, जानिए ईद पर घर पहुंचा दिल्ली दंगों का आरोपी शरजील इमाम, 6 साल बाद गांव लौटने पर भावुक हुआ परिवार ईद पर घर पहुंचा दिल्ली दंगों का आरोपी शरजील इमाम, 6 साल बाद गांव लौटने पर भावुक हुआ परिवार Income Tax Rules 2026 : 1 अप्रैल से बदल जाएंगे इनकम टैक्स के नियम! HRA, बच्चों के भत्ते और गिफ्ट पर बड़ा अपडेट, सैलरी वालों को जानना जरूरी बिहार में शराबबंदी का सच: जहरीली शराब पीने से युवक की हालत गंभीर, अब उठ रहा यह सवाल 'मॉडल' पर महाभारत ! भाजपा की भद्द पिटवाने के बाद बैकफुट पर प्रवक्ता, विवाद बढ़ने और JDU से करारा जवाब मिलने के बाद पोस्ट किया डिलीट... दिल्ली पुलिस की बिहार में छापेमारी, पीएम मोदी की AI से आपत्तिजनक तस्वीर पोस्ट करने वाले युवक को दबोचा दिल्ली पुलिस की बिहार में छापेमारी, पीएम मोदी की AI से आपत्तिजनक तस्वीर पोस्ट करने वाले युवक को दबोचा Bihar News : दो मासूमों से छिन गई मां! घर में घुसकर महिला की हत्या, जमीन विवाद बना मौत की वजह
26-Apr-2022 04:11 PM
SAHARSA : सहरसा में प्रेम प्रसंग का एक सनसनीखेज मामला सामने आया है। पढ़ाई के दौरान सहरसा का रहने वाला युवक दिल्ली की एक लड़की से दिल लगा बैठा। पहले तो दोनों के बीच गहरी दोस्ती हो गई और बाद में दोनों साथ जीने-मरने की कसमें खाने लगे। दिल्ली में दोनों साथ ही पढ़ाई करते थे।
परिजनों के विरोध के बावजूद दोनों ने शादी कर ली और सहरसा में आकर रहने लगे। लेकिन बच्चे का जन्म होते ही पत्नी के प्रति युवक का स्वभाव बदल गया। बताया जा रहा है कि आमिर सोहेल का पड़ोस में रहने वाली एक लड़की के साथ प्रेम प्रसंग चल रहा था। जिसके कारण वह अपनी पत्नी रीना से पीछा छुड़ाना चाह रहा था। पत्नी से पीछा छुड़ाने के लिए सोहेल ने दहेज के रूप में उससे पांच लाख रुपए की मांग कर दी।
इसी बीच गुस्से में आकर सोहेल ने रीना से कहा कि उसकी जिंदगी में दूसरी लड़की आ गई है, जो उससे काफी अच्छी है। सोहेल ने रीना को साफ शब्दों में कह दिया कि वह वापस अपने माता-पिता के पास दिल्ली चली जाए। इस बात से आहत होकर रीना थाने पहुंची और पति के खिलाफ सीमरी ख्तियारपुर थाने में दहेज प्रताड़ना का केस दर्ज करा दिया।
थाने में केस दर्ज करने के बाद पुलिस ने आरोपी पति को गिरफ्तार कर लिया। दिल्ली के संगम बिहार निवासी जगदीश अग्रवाल की पुत्री रीना अग्रवाल के मुताबिक दिल्ली में पढ़ाई के दौरान आमिर सोहेल से प्रेम हो गया था। कुछ दिन बाद दोनों ने अपनी मर्जी से शादी कर ली। इस बीच रीना ने एक बेटे को जन्म दिया। जिसके बाद आरोपी पति का पड़ोस की किसी दूसरी लड़की से प्रेम प्रसंग चलने लगा और पीछा छुड़ाने के उससे पांच लाख रुपए दहेज की मांग करने लगा।