Bihar News : पटना, गया, दरभंगा और पूर्णिया से जल्द शुरू होगी विदेशी फ्लाइट सेवा, जानिए कितना होगा किराया और समय Bihar News : पटना में चिकन पॉक्स का प्रकोप, एक हफ्ते में 50 लोग संक्रमित; स्वास्थ्य विभाग की टीम गांव में कैंप Bihar News: सीमेंट गोदाम में चल रहा था कालाबाजारी का खेल: 36 एलपीजी गैस सिलेंडर बरामद, सील हुआ गोदाम Bihar News : बिहार नगर निकाय चुनाव की तैयारी तेज: 8 निकायों में आम चुनाव, 26 वार्डों में उपचुनाव, 13 मई को आएगी अंतिम वोटर लिस्ट BIHAR NEWS : दो साल के मासूम की गला दबाकर हत्या, पड़ोसी महिला ने बोरे में छिपाया शव; गांव में भारी पुलिस बल तैनात CM Nitish Samriddhi Yatra: बेगूसराय-शेखपुरा को 480 करोड़ से ज्यादा की योजनाओं का तोहफा, तीसरे चरण का आज आखिरी दिन Bihar Electronic City: पटना के पास बनेगी बेंगलुरु मॉडल की इलेक्ट्रॉनिक सिटी, 1 लाख लोगों को मिलेगा रोजगार Bihar Police : खाली मिला थाना और ड्यूटी से गायब मिले पुलिसकर्मी? वायरल वीडियो से मचा हड़कंप, ग्रामीण SP ने दिए जांच के आदेश Bihar land survey : बिहार में जमीन सर्वे में लगे अमीनों के लिए सरकार का तोहफा, डिप्टी सीएम विजय कुमार सिन्हा ने किया बड़ा ऐलान Bihar LPG Crisis 2026: बिहार में रसोई गैस संकट, नया LPG कनेक्शन और डबल सिलेंडर पर जानिए क्या है सरकार का नया आदेश
20-Nov-2022 01:33 PM
PATNA: ट्रेन और बसों में यात्रियों के सामान का चोरी हो जाना तो आम बात है लेकिन अगर फ्लाइट में किसी का सामान चोरी हो जाए तो इसे क्या कहेंगे? फ्लाइट के भीतर से लाखों रुपए चोरी होने का एक ऐसा ही मामला पटना में सामने आया है। भोपाल से पटना पहुंचे एक शख्स ने उसका सामान चोरी होने की शिकायत की है। इस घटना को जानकर हर कोई हैरान है। पीड़ित कारोबारी ने पटना के हवाई अड्डा पुलिस को घटना की जानकारी दी है।
दरअसल, शनिवार को कारोबारी देवानंद झा भोपाल से पटना आने के लिए इंडिगो की फ्लाइट पर सवार हुए थे। उनकी फ्लाइट दिल्ली होते हुए शनिवार की रात पटना एयरपोर्ट पहुंची। पटना पहुंचने के बाद जब उन्होंने अपने बैग को देखा तो उसका लॉक टूटा हुआ पाया। बैग का लॉक टूटा देखकर देवानंद झा दंग रह गए। जब उन्होंने अपना बैग खोलकर देखा तो बैग से पौने दो लाख रुपए गायब थे। इसके बाद देवानंद ने पटना एयरपोर्ट में मौजूद विमान कंपनी के अधिकारियों को इस घटना की जानकारी दी।
कारोबारी देवानंद ने बताया है कि जब उन्होंने घटना की जानकारी विमान कंपनी के अधिकारियों क दी तो उन्होंने यह कहते हुए पल्ला झाड़ लिया कि चोरी पटना में नहीं बल्कि दिल्ली में हुई होगी, इसकी जांच कराई जाएगी। विमान कंपनी के कर्मियों की टाल मटोल के बाद देवानंद ने हवाई अड्डा थाने को अपना आवेदन दिया है। पुलिस के मुताबिक सीसीटीवी कैमरे के फुटेज की जांच के बाद पता चल जाएगा कि पैसों की चोरी कहां हुई है। पटना एयरपोर्ट के सीसीटीवी में अगर ऐसा मामला सामने आता है तो केस दर्ज किया जाएगा, नही तो मामले को दिल्ली पुलिस देखेगी।