ब्रेकिंग न्यूज़

Bihar Bhumi: जमीन विवाद खत्म करने की तैयारी, तय समय सीमा में पूरा होगा विशेष सर्वेक्षण Aadhaar update rules : UIDAI ने बदले नियम, अब नाम, पता और जन्मतिथि अपडेट के लिए जरूरी दस्तावेजों की नई सूची जारी Bihar railway news : बिहार के गया जंक्शन पर 45 दिनों का मेगा ब्लॉक, कई ट्रेनें रद्द व रूट डायवर्ट; 21 मार्च तक असर Bihar Bhumi: सरकारी जमीन पर अवैध कब्जे को लेकर बिहार सरकार सख्त, 30 साल पुराना कब्जा भी नहीं होगा मान्य BPSC TRE 4 Vacancy : बिहार में चौथे चरण में 44 हजार शिक्षकों की होगी बहाली, फरवरी अंत या मार्च में आ सकता है विज्ञापन Bihar Hospitals Notice : बिहार में 400 अस्पतालों पर कार्रवाई की तैयारी, BSPCB का नोटिस जारी; जानिए क्या है वजह Budget Session : बिहार विधानसभा बजट सत्र का तीसरा दिन, प्रश्नकाल से होगी कार्यवाही की शुरुआत; तेजस्वी यादव भी आज रखेंगे अपनी बात Bihar weather :फरवरी में बिहार का बदला-बदला मौसम, दिन में गर्मी तो रात में ठंड, IMD ने जताई और गिरावट की संभावना मुंगेर में इंटर परीक्षार्थी 3 दिन से लापता, दोस्त पर अपहरण का आरोप RJD के पूर्व विधायक रियाजुल हक ने थामा JDU का दामन, लालू-तेजस्वी की पार्टी को बड़ा झटका

दिल्ली के बाद अब इस राज्य में भी मिलेगी फ्री बिजली : मुख्यमंत्री ने किया एलान

दिल्ली के बाद अब इस राज्य में भी मिलेगी फ्री बिजली : मुख्यमंत्री ने किया एलान

27-May-2024 06:39 PM

By First Bihar

DESK: दिल्ली की तरह ही अब एक और राज्य में लोगों को 100 यूनिट बिजली फ्री मिलने वाली है। खुद मुख्यमंत्री ने इसका एलान किया है। सोमवार को ओडिशा के मुख्यमंत्री नवीन पटनायक ने राज्य में मुफ्त बिजली का एलान कर दिया है। उन्होंने एक चुनावी रैली को संबोधित करते हुए कहा कि जुलाई महीने से ओडिशा में किसी को बिजली का बिल नहीं देना पड़ेगा।


दरअसल, ओडिशा में लोकसभा चुनाव के साथ-साथ विधानसभा चुनाव के लिए 1 जून को वोटिंग होनी है। ओडिशा में लोकसभा और विधानसभा के नतीजे 4 जून को आएंगे। बीजेडी ने अपने घोषणा पत्र में ऐलान किया है कि राज्य में फिर से उसकी सरकार बनती है तो लोगों को 100 यूनिट तक बिजली मुफ्त दी जाएगी। इसके साथ ही युवाओं के लिए एक लाख करोड़ का बजट जारी करने का वादा भी किया है।


बीजेडी ने दावा किया है कि उपभोक्ताओं को 100 से 150 यूनिट तक की बिजली की खपत पर छूट भी दी जाएगी। पार्टी के मुताबिक ओडिशा में 75 प्रतिशत घरों में 100 यूनिट से भी कम बिजली खपत हो रही है। अगर फिर से ओडिशा में बीजेडी की सरकार बनती है तो बड़ी आबादी को इस योजना का लाभ मिल सकेगा। ओडिशा के मुख्यमंत्री नवीन पटनायक ने चुनावी रैली को संबोधित करते हुए यह एलान किया।