ब्रेकिंग न्यूज़

बाढ़ में ‘एक शाम शहीदों के नाम’ कार्यक्रम में खाली रह गई कुर्सियां, प्रचार-प्रसार को लेकर प्रशासन पर उठ रहे सवाल UCC पर डॉ प्रेम कुमार का बड़ा बयान, बोले- ‘एक देश, एक कानून’ पूरे भारत में लागू हो मंत्री अशोक चौधरी बने असिस्टेंट प्रोफेसर, पटना के एएन कॉलेज में ली पहली क्लास मुंगेर के स्कूल में बड़ी चोरी: ताले तोड़कर लाखों की संपत्ति को पहुंचाया नुकसान, निर्माण सामग्री भी किया गायब मुजफ्फरपुर में रामनवमी को लेकर सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम: चप्पे-चप्पे पर रहेगी पुलिस की नजर, ड्रोन और CCTV से होगी निगरानी पटना लूट कांड का खुलासा: 20 लाख लूट मामले में एक आरोपी गिरफ्तार, अन्य की तलाश जारी हाजीपुर में निगरानी की बड़ी कार्रवाई, 50 हजार घूस लेते खनन विभाग के दो कर्मचारी रंगेहाथ गिरफ्तार पटना में रामनवमी पर हाई अलर्ट, महावीर मंदिर समेत प्रमुख स्थलों पर कड़ी सुरक्षा के प्रबंध BIHAR: गांव के दबंगों ने दलित युवक को बेरहमी से पीटा, पुलिस से लगाई न्याय की गुहार Bihar News: गंगा में नहाने गए चार दोस्त… अचानक गहराई में समाए, दो की दर्दनाक मौत से गांव में मचा कोहराम

Home / news / दिल्ली जेडीयू के प्रशिक्षण शिविर में पहुंचे सीएम नीतीश, विधानसभा चुनाव के लिए...

दिल्ली जेडीयू के प्रशिक्षण शिविर में पहुंचे सीएम नीतीश, विधानसभा चुनाव के लिए संगठन में जान डालेंगे

23-Oct-2019 01:28 PM

DELHI : दिल्ली प्रदेश जनता दल यूनाइटेड का प्रशिक्षण शिविर शुरू हो गया है। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार प्रशिक्षण शिविर में शामिल होने के लिए बदरपुर पहुंच चुके हैं। सीएम नीतीश दिल्ली के लगभग 2000 कार्यकर्ताओं को आगामी विधानसभा चुनाव के लिए टिप्स देंगे। 


जनता दल यूनाइटेड ने दिल्ली विधानसभा चुनाव में अपने दम पर उतरने का फैसला किया है। दिल्ली की सभी विधानसभा सीटों पर जेडीयू उम्मीदवार उतारने का मन बना चुकी है। जेडीयू की कोशिश पूर्वांचल वोटरों के सहारे विधानसभा चुनाव में बेहतर प्रदर्शन करने की है, हालांकि पिछले विधानसभा चुनाव में जेडीयू दिल्ली के अंदर कोई करिश्मा नहीं कर पायी थी। 


दिल्ली में जनता दल यूनाइटेड ने अपनी तरफ से जो नारा दिया है उसमें प्रदूषण को भी एक राजनीतिक मुद्दा बनाया गया है। बिहार में जल-जीवन-हरियाली अभियान चलाने वाले नीतीश कुमार को जेडीयू ने दिल्ली में पर्यावरण प्रेमी नेतृत्वकर्ता के तौर पर पेश किया है।