Bihar News : BJP राष्ट्रीय अध्यक्ष ने डाला वोट, NDA के 176 और MGB के 37 विधायकों ने किया मतदान; कांग्रेस के MLA अब भी गायब Bihar Rajya Sabha Election 2026: कांग्रेस के दो विधायक लापता, वोटिंग के बीच बढ़ी सियासी हलचल; पढ़िए क्या है नाम और कैसा रहा है राजनीतिक इतिहास ANANT SINGH : 'यह मेरा आखिर चुनाव है ...', बोले अनंत सिंह - यह मेरा अंतिम कार्यकाल था, जब नीतीश जी नहीं तो मैं भी नहीं... बिहार राज्यसभा चुनाव: वोटिंग जारी, NDA के 110 और महागठबंधन के 35 विधायकों ने डाला वोट, कांग्रेस के दो विधायक अब भी ट्रेसलेस Anant Singh : 'ऊ नय रहेंगे तहिया ने बताएंगे किसको चाहते हैं...', अनंत सिंह ने डाला वोट, बोले – नीतीश कुमार के लिए मतदान करने आया .... सभी सीट पर जीत पक्की Bihar Rajya Sabha Election 2026: 5वीं सीट पर NDA vs महागठबंधन, तेजस्वी बोले- हम जीत रहे, कांग्रेस के 2 विधायकों के गायब होने को अफवाह बताया Bihar News : पटना से थावे के बीच नई फास्ट पैसेंजर ट्रेन शुरू, 6 घंटे 50 मिनट में पूरा होगा सफर; जानिए टाइमिंग और स्टॉपेज Bihar Road Accident : रफ्तार का कहर! गैस सिलेंडर लदे ट्रक ने 3 लोगों को कुचला, स्कूटी को 200 मीटर तक घसीटा, युवक की मौत Bihar Rajya Sabha Election 2026: बिहार में राज्यसभा की 5 सीटों पर वोटिंग शुरू, 6 उम्मीदवार मैदान में, शाम तक आएंगे नतीजे BIHAR NEWS : आज जेल से बाहर आएंगे मोकामा विधायक अनंत सिंह, कोर्ट ने इस काम के लिए दी ख़ास अनुमति
25-Nov-2021 09:05 PM
By ASMIT
PATNA: राजद सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव आज देर शाम दिल्ली रवाना हो गये। पटना एयरपोर्ट पर इस दौरान उनकी बड़ी बेटी मीसा भारती और तेजस्वी यादव भी साथ थे। दिल्ली जाने से पहले पटना एयरपोर्ट पर लालू प्रसाद ने मीडिया से बातचीत की। इस दौरान लालू प्रसाद ने नीतीश कुमार पर जमकर हमला बोला। उन्होंने कहा कि नीतीश विकास की बात करते हैं जबकि स्वास्थ्य और शिक्षा में बिहार फिसड्डी है। नीति आयोग के रिपोर्ट पर लालू ने कहा कि नीतीश कुमार को चुल्लू भर पानी में डूब जाना चाहिए।
गौरतलब है कि लालू प्रसाद यादव बीते 22 नवंबर को दिल्ली से पटना आए थे। जिसके बाद 23 नवंबर को सीबीआई की विशेष अदालत में चारा घोटाला मामले में उनकी पेशी हुई थी। चारा घोटाले के एक मामले में आरोपित लालू प्रसाद समेत चार आरोपित मंगलवार को सीबीआई के स्पेशल जज प्रजेश कुमार की अदालत में उपस्थित हुए। अदालत ने मामले की अगली सुनवाई के लिये 30 नवंबर की तिथि तय की है। इनके अलावा 15 अन्य आरोपित अपने अधिवक्ता के माध्यम से कोर्ट में उपस्थित हुए।
मामला बांका के उपकोषागार से फर्जी विपत्र के सहारे 46 लाख रुपये की अवैध निकासी से जुड़ा है। लालू प्रसाद के अधिवक्ता सुधीर कुमार सिन्हा ने अदालत से कहा था कि आरोपित की तबीयत बराबर खराब रहती है। हर तारीख पर सशरीर उपस्थित होने से आरोपित को राहत दी जाए। अधिवक्ता के अनुरोध पर अदालत ने मामले की सभी सुनवाई पर आरोपित लालू प्रसाद को अदालत में सशरीर उपस्थिति होने से राहत प्रदान की गयी। अदालत ने कहा कि आवश्यकता पड़ी तो कोर्ट के आदेश पर आरोपित को सशरीर उपस्थित होना होगा। आज लालू प्रसाद पटना से दिल्ली के लिए रवाना हो गये। दिल्ली जाने के दौरान भी उन्होंने नीतीश सरकार पर जमकर हमला बोला। नीति आयोग की रिपोर्ट पर लालू मुख्यमंत्री नीतीश कुमार पर जमकर बरसे।