बिहार में अवैध शराब पर बड़ी कार्रवाई: मुखिया समेत 15 लोग गिरफ्तार, उत्पाद विभाग का सख्त अभियान पहले पति की बेरहमी से हत्या… अब पत्नी ने दो मासूम बच्चों संग उठाया खौफनाक कदम, तीनों की हालत नाजुक देशभर में 1 अप्रैल से लागू होंगे नए श्रम कानून, सैलरी, ओवरटाइम और सामाजिक सुरक्षा में बड़े बदलाव; क्या होगा असर? देशभर में 1 अप्रैल से लागू होंगे नए श्रम कानून, सैलरी, ओवरटाइम और सामाजिक सुरक्षा में बड़े बदलाव; क्या होगा असर? पटना में परिवहन विभाग की सख्ती: 800 से अधिक BH सीरीज वाहनों पर जुर्माना, 575 वाहनों से भारी वसूली पटना में परिवहन विभाग की सख्ती: 800 से अधिक BH सीरीज वाहनों पर जुर्माना, 575 वाहनों से भारी वसूली LPG किल्लत और बढ़ती महंगाई के खिलाफ सरकार को घेरने की तैयारी में बिहार कांग्रेस, वरिष्ठ नेताओं का पैनल तैयार LPG किल्लत और बढ़ती महंगाई के खिलाफ सरकार को घेरने की तैयारी में बिहार कांग्रेस, वरिष्ठ नेताओं का पैनल तैयार बिहार में दिन में सस्ती और शाम में महंगी बिजली, हर महीने बचेंगे इतने रूपए; पावर कंपनी ने गिनाए फायदे बिहार में दिन में सस्ती और शाम में महंगी बिजली, हर महीने बचेंगे इतने रूपए; पावर कंपनी ने गिनाए फायदे
17-Oct-2022 05:01 PM
By गणेश सम्राट
PATNA: बिहार के डिप्टी सीएम तेजस्वी यादव को कल 18 अक्टूबर को दिल्ली की स्पेशल सीबीआई कोर्ट में हाजिर होना है, इसे लेकर वे आज पटना से दिल्ली रवाना हुए। दिल्ली जाने से पहले पटना एयरपोर्ट पर उन्होंने कहा कि कानून और अदालत पर उन्हें पूरा भरोसा है। कल वे अपना पक्ष रखेंगे उम्मीद है न्याय मिलेगी।
बता दें कि दिल्ली के राउस एवेन्यू स्थित सीबीआई कोर्ट में उन्हें मंगलवार को हाजिर होना है। दरअसल तेजस्वी के खिलाफ इस अदालत में जो मामला चल रहा है उसमें वे जमानत पर हैं और सीबीआई ने उनकी जमानत कैंसिल कराने के लिए कोर्ट में अर्जी लगाई है.
कोर्ट में सीबीआई की तरफ से मांग रखे जाने के बाद स्पेशल जज गीतांजलि गोयल ने तेजस्वी यादव को नोटिस जारी किया था और अब उन्हें हाजिर होना है. पिछले महीने की 17 तारीख को ही सीबीआई की विशेष अदालत ने तेजस्वी यादव को नोटिस जारी किया था।
आईआरसीटीसी मामले में सीबीआई कोर्ट में हाजिर होने के लिए उपमुख्यमंत्री तेजस्वी यादव आज पटना से दिल्ली के लिए रवाना हो गए। एयरपोर्ट पर बातचीत करते हुए तेजस्वी यादव ने बीजेपी पर बड़ा हमला बोला है। उप मुख्यमंत्री ने कहा कि हम लोग पहले से ही कहते आ रहे हैं कि केंद्र में बैठी सरकार विपक्षी दलों को समाप्त करना चाह रही है। तेजस्वी ने कहा कि कल की सुनवाई में हमें उपस्थित होना है इसके लिए जा रहे हैं जब तक केंद्र में मोदी सरकार रहेगी तब तक विपक्षी दलों को इसी तरह परेशान करती रहेगी।
वहीं नगर निकाय चुनाव को लेकर आज जिला प्रखंड मुख्यालय पर आरक्षण बचाओ चुनाव कराओ को लेकर बीजेपी के नेता धरना प्रदर्शन पर है जिस पर तेजस्वी यादव ने कहा कि आरक्षण समाप्त कहां हुआ है बीजेपी के नेता सिर्फ लोगों को दिग्भ्रमित करने में लगे हैं इसलिए वह इस तरह का धरना प्रदर्शन कर रहे हैं।