ब्रेकिंग न्यूज़

पटना में अवैध अतिक्रमण के खिलाफ फिर गरजेगा जिला प्रशासन का बुलडोजर, इस दिन से शुरू होगा विशेष अभियान पटना में अवैध अतिक्रमण के खिलाफ फिर गरजेगा जिला प्रशासन का बुलडोजर, इस दिन से शुरू होगा विशेष अभियान ‘गुंडों के दम पर चल रही TMC’, गिरिराज सिंह का ममता बनर्जी पर बड़ा हमला हर्ष फायरिंग केस में बुरे फंसे जीतनराम मांझी के करीबी, HAM प्रवक्ता दानिश रिजवान के खिलाफ केस दर्ज हर्ष फायरिंग केस में बुरे फंसे जीतनराम मांझी के करीबी, HAM प्रवक्ता दानिश रिजवान के खिलाफ केस दर्ज अब पहले से भी अधिक महंगी और लग्जरी गाड़ियों से घूमेंगे बिहार के मंत्री और अधिकारी, सरकार ने जारी किया आदेश अब पहले से भी अधिक महंगी और लग्जरी गाड़ियों से घूमेंगे बिहार के मंत्री और अधिकारी, सरकार ने जारी किया आदेश ‘देश में दो ही खलनायक- पहला मुसलमान और दूसरा सवर्ण’, बृजभूषण शरण सिंह के बयान से गरमाई सियासत ‘देश में दो ही खलनायक- पहला मुसलमान और दूसरा सवर्ण’, बृजभूषण शरण सिंह के बयान से गरमाई सियासत चोरनिया कांड में बड़ा एक्शन: SHO समेत पूरी टीम सस्पेंड, लापरवाही बरतने पर SSP ने की कार्रवाई

Home / news / ‘तेजस्वी के लिए महिला का मतलब सिर्फ उनकी मां और बहन’ दिल्ली रवाना...

‘तेजस्वी के लिए महिला का मतलब सिर्फ उनकी मां और बहन’ दिल्ली रवाना होने से पहले सम्राट का पलटवार

29-Mar-2024 06:25 PM

By First Bihar

PATNA: पूर्व डिप्टी सीएम तेजस्वी यादव ने डिप्टी सीएम सम्राट चौधरी पर बिहार की बेटियों का अपमान करने का आरोप लगाया था। तेजस्वी के इस आरोप पर सम्राट चौधरी ने पलटवार किया है। राष्ट्रपति भवन में आयोजित भारत रत्न सम्मान समारोह में शामिल होने के लिए दिल्ली रवाना होने से पहले डिप्डी सीएम ने लालू परिवार पर जोरदार हमला बोला है।


दरअसल, नरेंद्र मोदी सरकार कुछ महीने पहले ही संसद में नारी शक्ति वंदन अधिनियम लेकर आई थी। उसके बाद नारी वंदन भाजपा का नारा बन गया। बीजेपी के इस नारे के जवाब में आरजेडी ने नया नारा दिया- बेटी वंदना। तेजस्वी यादव ने अपने समर्थकों को कहा कि, अपने हर काम की शुरूआत बेटी की वंदना करके ही करें। तेजस्वी यादव ने बिहार में एक भी महिला उम्मीदवार नहीं देने वाली बीजेपी पर तीखा हमला बोला था और रोहिनी आचार्या को लेकर सम्राट चौधरी के बयान पर भी हमला बोला था।


शनिवार को राष्ट्रपति भवन में आयोजित भारत रत्न सम्मान समारोह में शामिल होने के लिए डिप्टी सीएम सम्राट चौधरी शुक्रवार को दिल्ली रवाना हो गए। दिल्ली जाने से पहले जब मीडियाकर्मियों ने पटना एयरपोर्ट पर तेजस्वी को लेकर सवाल पूछा तो सम्राट चौधरी ने कहा है कि लालू और उनके परिवार के लोगों को सिर्फ और सिर्फ अपना परिवार ही दिखता है। 


उन्होंने कहा कि लालू-तेजस्वी के यहां महिला का मतलब उनकी मां और उनकी बहन है लेकिन बीजेपी पूरे देश की मां और बहन की चिंता करने वाली पार्टी है और पूरा देश ही उसका परिवार है लेकिन ये लोग सिर्फ अपने परिवार की चिंता कर सकते हैं लेकिन बीजेपी देशभर की महिलाओं की चिंता करती है।