ब्रेकिंग न्यूज़

बिहार में पुलिस खोज रही थी शराब: मिलने लगी हथियार, 4 तस्कर गिरफ्तार Bihar RTPS certificate : बिहार में जाति, आय और निवास प्रमाण पत्र बनाने के नियम बदले, अब दस्तावेज की जानकारी देना अनिवार्य बिहार के इस मंदिर में सवा किलो चांदी की आभूषण चोरी: देवी-देवताओं के मुकुट, झांप और तीर-धनुष गायब क्या नीतीश कुमार बदलेंगे अपना फैसला: JDU प्रवक्ता नीरज कुमार ने कही बड़ी बात, आज शाम बैठक में क्या होगा Patna crime news : पटना में गाली-गलौज के बाद युवक को मारी गोली, गंभीर हालत में रेफर; पुलिस जांच में जुटी YouTube पर 1 लाख व्यूज से कितनी होती है कमाई ? जानिए वीडियो से पैसे कमाने का पूरा गणित Bihar politics : 'हमारो अपन ऐलान है ...', नीतीश चले दिल्ली… क्या मोकामा के बाहुबली विधायक अनंत सिंह देंगे इस्तीफा? सोशल मीडिया पर वायरल हुआ बयान Bihar Politics : बिहार में नई सियासी खिचड़ी ! सम्राट चौधरी ने की सीएम से 25 मिनट तक मुलाकात, तुरंत बाद विजय सिन्हा पहुंचे आवास; बिहार में नया सीएम कौन? बिहार के 4 लाख छात्रों को बड़ी राहत: ई-शिक्षाकोष पोर्टल पर सुधार की तिथि बढ़ी, अब इस तारीख तक करवा सकते है अपडेट Char Dham Yatra 2026: आज से शुरू हुआ पंजीकरण, जानिए कब खुलेंगे चारों धाम के कपाट और कैसे करें रजिस्ट्रेशन

दिल्ली हिंसा पर BJP प्रदेश अध्यक्ष ने चिराग को भी बता दी हकीकत, कांग्रेस नेताओं ने भड़काई हिंसा

29-Feb-2020 11:07 AM

PATNA : दिल्ली हिंसा को लेकर चल रही सियासत के बीच बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष डॉ संजय जायसवाल ने विरोधियों के साथ-साथ अपने सहयोगियों को भी दो टूक जवाब दे डाला है. प्रदेश अध्यक्ष डॉ संजय जायसवाल ने कहा है कि दिल्ली हिंसा के लिए कांग्रेस के नेता जिम्मेदार हैं. कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी और उनके परिवार के लोगों ने दिल्ली में भड़काऊ बयानबाजी की और अब खुद बीजेपी के ऊपर आरोप लगा रहे हैं.


बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष डॉक्टर संजय जायसवाल ने दिल्ली हिंसा पर अपनी पार्टी के नेताओं का बचाव करते हुए सहयोगी दल के नेता एलजीपी के अध्यक्ष चिराग पासवान को भी हकीकत से वाकिफ करा दिया है. चिराग पासवान ने शुक्रवार को ही दिल्ली हिंसा के लिए गिरिराज सिंह और कपिल शर्मा जैसे नेताओं पर कार्रवाई की मांग बीजेपी से की थी. अब संजय जायसवाल ने यह साफ कर दिया है कि बीजेपी के नेता अपने राजधर्म को बखूबी पहचानते हैं.

चिराग पासवान दिल्ली हिंसा को लेकर बीजेपी के कई नेताओं पर निशाना साधा था और कहा था कि बीजेपी को भड़काऊ बयान देने वाले नेताओं पर कार्रवाई करनी चाहिए. भड़काऊ बयान के कारण ही दिल्ली विधानसभा चुनाव में बीजेपी की बुरी तरह से हार हुई है. दिल्ली की तरह बिहार में बीजेपी नेताओं का भड़काऊ बयान नहीं चलेगा. जिसके बाद आज बिहार बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष ने जवाब दिया है.