पूर्णिया में जमीन विवाद बनी बड़ी समस्या, शिवम मेडिकल कॉलेज निर्माण में अड़चन का आरोप नीट छात्रा की संदिग्ध मौत के बाद बड़ा फैसला: बिहार में गर्ल्स हॉस्टल-लॉज के लिए नियम सख्त, 24 घंटे महिला वार्डन अनिवार्य, जानिये पूरी गाईडलाइन झारखंड के गोड्डा हॉस्टल से फरार 4 नाबालिग बच्चे जमुई स्टेशन पर बरामद, GRP ने परिजनों से मिलाया PMCH और NMCH में फ्लाइंग स्क्वायड की रेड, पकड़ा गया दलाल सफाईकर्मी टर्मिनेट बिहार से लापता 3 नाबालिग बच्चियां दिल्ली से बरामद, पुलिस ने किया परिजनों के हवाले गुलज़ारबाग़ प्रिंटिंग प्रेस के दुर्लभ दस्तावेजों का डिजिटलीकरण, मुख्य सचिव ने किया निरीक्षण बदहाली का आलम देखिये: दिन के उजाले में मरीज का मोबाइल टॉर्च की रोशनी में हुआ ईलाज कैमूर में जहरीला बीज खाने से 8 बच्चे बीमार, भभुआ सदर अस्पताल में भर्ती मधेपुरा में BPSC की तैयारी कर रही छात्रा की संदिग्ध मौत, किराए के कमरे में मिली लाश, इलाके में सनसनी Bihar News: CM नीतीश का बड़ा ऐलान, बाकी बचे इन 213 प्रखंडों में तुरंत खुलेंगे कॉलेज,जुलाई 2026 से शुरू होगी पढ़ाई...
21-Mar-2024 07:04 PM
By First Bihar
PATNA: लोकसभा चुनाव को लेकर चल रही गहमागहमी के बीच मुख्यमंत्री तीन दिवसीय दौरे पर दिल्ली चले गए थे। गुरुवार की शाम मुख्यमंत्री नीतीश कुमार वापस पटना लौट आए। ऐसे में अब माना जा रहा है कि जल्द ही लोकसभा चुनाव के लिए जेडीयू उम्मीदवारों का एलान कर दिया जाएगा।
दरअसल, एनडीए में सीटों के बंटवारे के बाद मुख्यमंत्री नीतीश कुमार बीते 18 मार्च को दिल्ली रवाना हो गए थे। कहा जा रहा था कि मुख्यमंत्री दिल्ली में बीजेपी नेतृत्व से मुलाकात करेंगे और सभी सीटों पर उम्मीदवार फाइनल कर लिए जाएंगे हालांकि नीतीश की बीजेपी नेताओं से मुलाकात की कोई तस्वीर नहीं आई।
यह भी कहा जा रहा था कि मुख्यमंत्री स्वास्थ्य जांच के लिए दिल्ली गए हैं। तमाम तरह के कयासों के बीच गुरुवार को मुख्यमंत्री नीतीश कुमार दिल्ली से वापस पटना लौट आए। ऐसे में अब जब मुख्यमंत्री नीतीश कुमार दिल्ली से वापस पटना लौट आए हैं तो माना जा रहा है कि एक दो दिनों के भीतर जेडीयू और बीजेपी बिहार में अपने उम्मीदवारों के नाम का एलान कर देंगे।
बता दें कि बिहार में लोकसभा की 40 सीटों के लिए एनडीए में सीटों का बंटवारा हो चुका है। 40 में 17 सीटों पर बीजेपी, 16 पर जेडीयू, 5 सीटों पर लोजपा(रामविलास) और एक-एक सीट पर हम और राष्ट्रीय लोक मोर्चा चुनाव लड़ेंगे। लोकसभा चुनाव के लिए हिन्दुस्तानी आवाम मोर्चा, चिराग की पार्टी लोजपा(रामविलास) और उपेंद्र कुशवाहा की पार्टी राष्ट्रीय लोक मोर्चा के उम्मीदवार फाइनल हो चुके हैं हालांकि बीजेपी और जेडीयू की तरफ से उम्मीदवारों का एलान नहीं गया है।