ब्रेकिंग न्यूज़

सीतामढ़ी की सिद्धी और साक्षी ने कर दिया कमाल, इंटर परीक्षा टॉपर में दोनों का नाम, जिले का नाम किया रोशन चोरों का नया टारगेट: घर से गैस सिलिंडर चुरा लिया, लेकिन गहना को छुआ तक नहीं मुंगेर की खुशी पांडेय बनी इंटरमीडिएट 2026 जिला टॉपर, हासिल किए 93.60% अंक समस्तीपुर के आदित्य प्रकाश अमन बने बिहार टॉपर, विज्ञान संकाय में हासिल किए 96.2% अंक सीतामढ़ी में करंट से लाइनमैन की मौत, आक्रोशित लोगों ने JE की कर दी पिटाई छपरा की रौशनी बनी बिहार टॉपर, इंटर में 95% अंक के साथ पांचवा रैंक किया हासिल अंशु कुमारी बनीं अरवल जिला टॉपर, इंटरमीडिएट परीक्षा में लहराया सफलता का परचम मधुबनी की सृष्टि ने इंटर कॉमर्स में चौथा रैंक किया हासिल, घर में जश्न का माहौल पटना में लूट की बड़ी वारदात: कैश कलेक्शन एजेंट से 20 लाख रुपये लूटकर भागे अपराधी मुंगेर में 47 लाख रुपये की ठगी: शेयर मार्केट में दोगुना मुनाफा के लालच में बुरे फंसे रेलवे इंजीनियर

Home / news / बिहार के राज्यपाल दिल्ली दौरे पर, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मिले फागू चौहान...

बिहार के राज्यपाल दिल्ली दौरे पर, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मिले फागू चौहान

25-May-2022 04:45 PM

DESK: बिहार के राज्यपाल फागू चौहान दिल्ली दौरे पर हैं। राज्यपाल फागू चौहान ने आज प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मिलने पीएमओ पहुंचे। पीएम मोदी से उनकी क्या बातचीत हुई इस संबंध में जब मीडिया ने पूछा तो सवालों का जवाब देने से बचते दिखे। 


बिहार में सत्ता परिवर्तन के सियासी कयासों के बीच एक तरफ पर लालू पटना लौट रहे हैं तो दूसरी तरफ है बिहार के राज्यपाल दिल्ली दौरे पर हैं। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मिलकर बिहार की सियासी घटनाक्रम की जानकारी दी। बिहार के राज्यपाल फागू चौहान पीएमओ पहुंचे हैं हालांकि मीडिया के सवालों से राज्य पाल मीडिया के सवालों से बचते दिखे।


आपको बता दें कि बिहार की सियासत में यह चर्चा की जा रही है कि क्या नीतीश कुमार बिहार में सत्ता परिवर्तन कर सकते हैं.. इसके लिए कहा जाने के लिए जेडीयू ने अपने तमाम विधायकों को 72 घंटे तक पटना से बाहर नहीं जाने का निर्देश दिया है हालांकि इस पर जेडीयू के नेताओं की अलग-अलग सफाई भी आ चुकी है लेकिन यह तमाम प्रयासों के बीच जेडीयू के नेता अब भी संशय की स्थिति में है...


वही राजद सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव आज पटना आने वाले है। तेजस्वी के साथ नीतीश जातिगत जनगणना के मुद्दे पर बीजेपी और केंद्र सरकार से अलग रूख अपनाते हुए 1 जून को बैठक करने का ऐलान पहले ही कर चुके हैं.. ऐसे में कहा जा रहा था कि नीतीश कुमार कोई बड़ा फैसला ले सकते हैं लेकिन उसके ठीक पहले बिहार के राजपाल फागू चौहान को दिल्ली से बुलावा आया और वे पीएम नरेंद्र मोदी से मिलने निकल पड़े। मिली जानकारी के अनुसार पीएम नरेंद्र मोदी से मिलकर राज्यपाल फागू चौहान ने बिहार की सियासी घटनाक्रमों की पूरी जानकारी दी। साथ ही बिहार में क्या कुछ सरकार ने काम किए उस पर भी अपनी राय रखी.. 


news image