Bihar Weather Update: मौसम विभाग का अलर्ट, होली के बाद बिहार में चढ़ेगा पारा; तापमान 40 डिग्री पार जाने के संकेत Bihar Weather Update: मौसम विभाग का अलर्ट, होली के बाद बिहार में चढ़ेगा पारा; तापमान 40 डिग्री पार जाने के संकेत सिस्टम से हारकर महिला दारोगा ने दिया इस्तीफा: बीजेपी विधायक पर प्रताड़ना का आरोप अरवल में दर्दनाक हादसा, बाइक सवार 2 युवकों की घटनास्थल पर ही मौत होलिका दहन के दिन पटना के बाढ़ में फायरिंग, 5 हजार रूपये के लिए शराब माफिया ने बालू कारोबारी को मारी गोली पटना के मेहंदीगंज में बड़ी कार्रवाई: अवैध हथियारों के साथ महिला गिरफ्तार होली को लेकर पुलिस मुख्यालय ने जिलों को जारी किए निर्देश, DJ और अश्लील गानों पर रोक; हुड़दंगियों की खैर नहीं होली को लेकर पुलिस मुख्यालय ने जिलों को जारी किए निर्देश, DJ और अश्लील गानों पर रोक; हुड़दंगियों की खैर नहीं गर्लफ्रेंड को लेकर भाग रहा था बॉयफ्रेंड, गांव वालों ने पकड़कर की कुटाई होली को लेकर बिहार के इस जिले में सभी अधिकारियों और कर्मचारियों की छुट्टियां रद्द, डीएम ने जारी किया आदेश
21-Nov-2024 09:25 AM
By First Bihar
BAGHA : बिहार में एक बार फिर ट्रेन बेपटरी हो गई। ट्रेन की एक बोगी पटरी से उतर गई और फिर यात्रियों में हड़कंप मच गया है। पश्चिमी चंपारण के हरीनगर रेलवे स्टेशन पर गाड़ी संख्या 04068 दिल्ली - दरभंगा स्पेशल ट्रेन की एक बोगी बेपटरी हो गई। जिसके बाद रेलवे यात्रियों में अफरा तफरी मच गई। हालांकि इस घटना में किसी के जख्मी होने की सूचना नही मिली है।
जानकारी के मुताबिक, पनियाहवा नरकटियागंज रेलखंड के भैरोगंज हरिनगर स्टेशन के बिच पर ट्रेन नम्बर 04068 का एक बोगी पटरी से उतर गई। जिससे यात्रियों में हड़कंप मच गया, हालांकि गनीमत रही किसी तरह का जान माल का नुकसान नहीं हुआ। मौके पर रेल प्रशासन और स्थानीय अधिकारी पहुंच गए है और मामले की जांच कर रहे है। दिल्ली-दरभंगा स्पेशल का एक डिब्बा पटरी से उतर गया है।
बताया जा रहा है कि बगहा के पनियाहवा नरकटियागंज रेलखंड के भैरोगंज हरिनगर स्टेशन के बिच पर ट्रेन नम्बर 04068 का एक बोगी पटरी से उतर गई । पनियाहवा-नरकटियागंज रेलखंड पर ट्रेन हादसा हुआ है जिससे भैरोगंज-हरिनगर के बीच ट्रेन का परिचालन बाधित हो गया है।ट्रेन में सवार सभी यात्री घबरा गए। बोगी में बैठे यात्रियों के बीच अफरातफरी मच गई।
वहीं, घटना से घबराए यात्री अपनी अपनी सीट छोड़कर गाड़ी से उतरने लगे। जिसके बाद कुछ समय के लिए अफरातफरी का माहौल कायम हो गया। इसके कारण लगभग चार घंटे तक गाड़ी हरिनगर रेलवे स्टेशन पर खड़ी रही। घटना की सूचना पर पहुंची एआरटी की टीम ने बेपटरी हुई बोगी को गाड़ी से काट कर अलग कर इसको सुबह लगभग 3.55 बजे इसको रवाना किया गया।
इधर, ड्यूटी पर मौजूद स्टेशन मास्टर रीतेश कुमार ने घटना की पुष्टि की हैं। इस सबंध में बताया जाता है कि दिल्ली - दरभंगा स्पेशल ट्रेन हरिनगर रेलवे स्टेशन से गुजर रही थी। इसी दौरान उसके एक जेनरल बोगी के बेपटरी होने से अचानक रुक गई। ट्रेन की गति कम होने से बड़ा हादसा होने से बच गया।