ब्रेकिंग न्यूज़

सीतामढ़ी की सिद्धी और साक्षी ने कर दिया कमाल, इंटर परीक्षा टॉपर में दोनों का नाम, जिले का नाम किया रोशन चोरों का नया टारगेट: घर से गैस सिलिंडर चुरा लिया, लेकिन गहना को छुआ तक नहीं मुंगेर की खुशी पांडेय बनी इंटरमीडिएट 2026 जिला टॉपर, हासिल किए 93.60% अंक समस्तीपुर के आदित्य प्रकाश अमन बने बिहार टॉपर, विज्ञान संकाय में हासिल किए 96.2% अंक सीतामढ़ी में करंट से लाइनमैन की मौत, आक्रोशित लोगों ने JE की कर दी पिटाई छपरा की रौशनी बनी बिहार टॉपर, इंटर में 95% अंक के साथ पांचवा रैंक किया हासिल अंशु कुमारी बनीं अरवल जिला टॉपर, इंटरमीडिएट परीक्षा में लहराया सफलता का परचम मधुबनी की सृष्टि ने इंटर कॉमर्स में चौथा रैंक किया हासिल, घर में जश्न का माहौल पटना में लूट की बड़ी वारदात: कैश कलेक्शन एजेंट से 20 लाख रुपये लूटकर भागे अपराधी मुंगेर में 47 लाख रुपये की ठगी: शेयर मार्केट में दोगुना मुनाफा के लालच में बुरे फंसे रेलवे इंजीनियर

Home / news / दिल्ली दरबार से नहीं डरेंगे लालू, तेजस्वी ने सीबीआई के एक्शन पर कह...

दिल्ली दरबार से नहीं डरेंगे लालू, तेजस्वी ने सीबीआई के एक्शन पर कह दी बड़ी बात

20-May-2022 07:03 PM

PATNA : अपने परिवार के ऊपर सीबीआई के एक्शन के बाद नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने पहली दफे चुप्पी तोड़ी है। तेजस्वी यादव ने अब से थोड़ी देर पहले अपना पहला रिएक्शन देते हुए खुलेआम ऐलान कर दिया है कि लालू यादव दिल्ली के दरबार से डरने वाले नहीं हैं। तेजस्वी ने ट्वीट करते हुए लिखा है कि दिल्ली के दरबार और लालू इन सरकारों से नहीं डरते। लालू यादव ना कभी डरा है और ना ही डरेगा। तेजस्वी ने कहा है कि लड़ रहे हैं जीत रहे हैं लड़ते रहेंगे और आगे भी जीते रहेंगे।


तेजस्वी यादव ने अपने ट्वीट में लिखा है कि, सत्य व तथ्य का मार्ग वह अग्निपथ है जिसपर चलना कठिन है पर असंभव नहीं। देर से ही सही लेकिन विजय सदैव सत्य की ही होती है। लड़ रहे हैं, जीत रहे हैं। लड़ते रहेंगे, जीतते रहेंगे। ऐ हवा जाकर कह दो, दिल्ली के दरबारों से...नहीं डरा है, नहीं डरेगा..लालू इन सरकारों से।


बता दें कि राजद सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव के 16 ठिकानों पर CBI ने एक साथ छापेमारी की। रेलवे भर्ती में गड़बड़ी को लेकर पटना, दिल्ली, गोपालगंज, भोपाल के कई ठिकानों पर शुक्रवार की सुबह से शुरू हुई छापेमारी कई घंटों तक चली। देर शाम तक सीबीआइ के अधिकारी 10 सर्कुलर रोड स्थित राबड़ी आवास में लालू परिवार के लोगों से पूछताछ करते रहे। तेजस्वी यादव फिलहाल अपनी पत्नी रेचल के साथ लंदन में हैं। अपने परिवार के सदस्यों पर सीबीआइ के इस एक्शन को लेकर तेजस्वी ने ट्वीट कर केंद्र सरकार पर हमला बोला है।


news image