ब्रेकिंग न्यूज़

बाढ़ में ‘एक शाम शहीदों के नाम’ कार्यक्रम में खाली रह गई कुर्सियां, प्रचार-प्रसार को लेकर प्रशासन पर उठ रहे सवाल UCC पर डॉ प्रेम कुमार का बड़ा बयान, बोले- ‘एक देश, एक कानून’ पूरे भारत में लागू हो मंत्री अशोक चौधरी बने असिस्टेंट प्रोफेसर, पटना के एएन कॉलेज में ली पहली क्लास मुंगेर के स्कूल में बड़ी चोरी: ताले तोड़कर लाखों की संपत्ति को पहुंचाया नुकसान, निर्माण सामग्री भी किया गायब मुजफ्फरपुर में रामनवमी को लेकर सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम: चप्पे-चप्पे पर रहेगी पुलिस की नजर, ड्रोन और CCTV से होगी निगरानी पटना लूट कांड का खुलासा: 20 लाख लूट मामले में एक आरोपी गिरफ्तार, अन्य की तलाश जारी हाजीपुर में निगरानी की बड़ी कार्रवाई, 50 हजार घूस लेते खनन विभाग के दो कर्मचारी रंगेहाथ गिरफ्तार पटना में रामनवमी पर हाई अलर्ट, महावीर मंदिर समेत प्रमुख स्थलों पर कड़ी सुरक्षा के प्रबंध BIHAR: गांव के दबंगों ने दलित युवक को बेरहमी से पीटा, पुलिस से लगाई न्याय की गुहार Bihar News: गंगा में नहाने गए चार दोस्त… अचानक गहराई में समाए, दो की दर्दनाक मौत से गांव में मचा कोहराम

Home / news / दिल्ली के दंगल में दम दिखाएंगे PK, विधानसभा चुनाव में बीजेपी से मुकाबले...

दिल्ली के दंगल में दम दिखाएंगे PK, विधानसभा चुनाव में बीजेपी से मुकाबले के लिए नीतीश ने किया आगे

29-Oct-2019 06:20 PM

DELHI : दिल्ली में कल होने वाली जेडीयू राष्ट्रीय परिषद की बैठक के पहले सीएम नीतीश कुमार ने आज दिल्ली विधानसभा चुनाव को लेकर रणनीति पर चर्चा की है। सीएम नीतीश कुमार के दिल्ली आवास पर हुई इस बैठक में जेडीयू उपाध्यक्ष प्रशांत किशोर, सांसद ललन सिंह दिल्ली के प्रभारी और बिहार सरकार के मंत्री संजय झा के अलावे दिल्ली प्रदेश जेडीयू से जुड़े नेताओं की बैठक हुई है। इस बैठक में आगामी विधानसभा चुनाव पर चर्चा की गई।

सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक  जेडीयू के राष्ट्रीय अध्यक्ष नीतीश कुमार ने प्रशांत किशोर को दिल्ली विधानसभा चुनाव में वक्त देने को कहा है। नीतीश ने पीके को कहा है कि वह दिल्ली विधानसभा चुनाव के लिए पार्टी को अपना वक्त दें। प्रशांत किशोर ने भी सीएम नीतीश की बात पर सहमति देते हुए इसके लिए हामी भर दी है। इस बैठक के बाद यह तय हो गया है कि दिल्ली के दंगल में प्रशांत किशोर एक बार फिर से नीतीश कुमार के लिए ताल ठोकेंगे। पीके के सामने केवल दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ही नहीं बल्कि बीजेपी भी होगी। जेडीयू ने पहले ही ऐलान कर रखा है कि दिल्ली विधानसभा चुनाव में उनकी पार्टी अकेले उतरने वाली है। 

प्रशांत किशोर दिल्ली के चुनावी दंगल के लिए अपनी स्ट्रेटजी पर काम करना शुरू कर देंगे। जनता दल यूनाइटेड इस बात पर अपना पूरा ध्यान लगा रहा है कि राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र में बसे बिहारियों का वोट कैसे हासिल किया जाए। बैठक में इस बात पर चर्चा हुई है कि बिहार से जुड़े लोगों तक जनसंपर्क अभियान चलाया जाए। साथ ही साथ दिल्ली की सभी विधानसभा सीटों पर चुनाव लड़ने की बजाय उन सीटों पर फोकस करने की बात हुई है जहां पार्टी बेहतर प्रदर्शन कर सकती है। जेडीयू ऐसी चीजों को शॉर्टलिस्टेड कर रहा है।