ब्रेकिंग न्यूज़

UPSC Success Story: गर्लफ्रेंड ने तोड़ा दिल, तो बिहार के लड़के ने IAS बनकर लिया इंतकाम, जाने... सफलता की कहानी ‘मजा लेने गई हैं, इंज्वाय कर लौट जाएगी’, बिहार पुलिस की भाषा पर सियासी बवाल; क्या बोले DGP विनय कुमार? ‘मजा लेने गई हैं, इंज्वाय कर लौट जाएगी’, बिहार पुलिस की भाषा पर सियासी बवाल; क्या बोले DGP विनय कुमार? Bihar News: बिहार में 9-17 साल के बच्चों के नाम पर एक करोड़ से अधिक सिम, कनेक्शन में पांच साल में 5 गुना वृद्धि; सर्वे में खुलासा Bihar News: बिहार में 9-17 साल के बच्चों के नाम पर एक करोड़ से अधिक सिम, कनेक्शन में पांच साल में 5 गुना वृद्धि; सर्वे में खुलासा Bihar Crime News: फर्जी DGP बन टेंडर दिलाने का झांसा देकर ठगे थे 40 लाख, पुलिस की गिरफ्त में आया जालसाज महेश मुखिया Bihar Crime News: फर्जी DGP बन टेंडर दिलाने का झांसा देकर ठगे थे 40 लाख, पुलिस की गिरफ्त में आया जालसाज महेश मुखिया Bihar Politics: बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नबीन आज फिर से पहुंच रहे पटना, क्या है कार्यक्रम? Bihar Politics: बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नबीन आज फिर से पहुंच रहे पटना, क्या है कार्यक्रम? Bihar Crime News: बिहार में देर रात डकैतों का उत्पात, हथियार के बल पर की लाखों की लूटपाट; बमबाजी के थर्राया इलाका

डिलीवरी बॉय को भी नहीं छोड़ रहे बदमाश, लूटपाट के दौरान हाजीपुर में मारी गोली

डिलीवरी बॉय को भी नहीं छोड़ रहे बदमाश, लूटपाट के दौरान हाजीपुर में मारी गोली

14-Sep-2024 04:00 PM

By Vikramjeet

VAISHALI: बिहार में नये डीजीपी के आने के बाद भी अपराधियों का मनोबल कम नहीं हुआ। अपराधी एक के बाद एक वारदातों को बेखौफ अंजाम दे रहे हैं। ऐसा लगता है कि इनमें पुलिस का डर खत्म हो गया है। इस बार बदमाशों ने अपनी उपस्थिति वैशाली के हाजीपुर में दर्ज करायी है जहां डिलीवरी बॉय को निशाना बनाया है। अपराधियों का मनोबल इस कदर बढ़ गया है कि ये लोग डिलीवरी बॉय को भी नहीं छोड़ रहे हैं। लूटपाट का विरोध करने पर गोली भी मार रहे हैं। 


ताजा मामला हाजीपुर जंदाहा रोड बिदुपुर थाना के रहीमपुर सेंट्रल बैंक के पास का है जहां अपराधियों ने एक डिलीवरी बॉय से लूटपाट करनी शुरू कर दी जब उसने इसका विरोध किया तो बदमाशों ने गोली मार दी और मौके से फरार हो गये। घटना की सूचना पर पहुंची डायल 112 की पुलिस ने घायल डिलीवरी बॉय को इलाज के लिए सदर अस्पताल हाजीपुर भर्ती कराया। जहां डॉक्टर के द्वारा घायल डिलीवरी बॉय का इलाज किया जा रहा है। घायल डिलीवरी बॉय बहुआरा निवासी जामुन पासवान का पुत्र राकेश कुमार बताया जा रहा है। फिलहाल कितने रुपए लूटपाट हुई है यह पता नहीं चल सका है पुलिस फिलहाल पूरे मामले की जांच पड़ताल में जुटी है। 


घटना के संबंध में बताया गया की डिलीवरी बॉय हाजीपुर के रामाशीष चौक स्थित अपने ऑफिस से सामान लेकर बिदुपुर थाना क्षेत्र के अलग-अलग गांव में डिलीवरी देने जा रहा था। इसी दौरान बाइक सवार अपराधियों ने रहीमपुर सेंट्रल बैंक के निकट डिलीवरी बॉय को गोली मारकर घायल कर दिया। घायल को इलाज के लिए सदर को तलाया गया। घटना की जानकारी मिलते ही नगर थाना अध्यक्ष सुनील कुमार सदद अस्पताल पहुंचकर मामले की जांच पड़ताल में जुटे हैं। घटना की सूचना मिलते ही डिलीवरी कंपनी के कर्मी एवं घायल के साथी सदर अस्पताल पहुंच गए।